07/05/2026
ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना के वीर जवानों को मेरा कोटि-कोटि नमन।
आपके अतुलनीय पराक्रम ने देश का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया। आपके शौर्य ने उन कायर आतंकवादियों को बता दिया कि हमारे देश पर किए गए कायरतापूर्ण आतंकी हमलों का अंजाम क्या होता है। भारत माँ के वीर सपूतों के प्रहार से आतंकवादी पाकिस्तान में छुपकर भी बच नहीं सकते।
जय हिन्द, जय भारत।
ADGPI - Indian Army