Balotra News

Balotra News covers breaking news, latest news in politics, sports, business & cinema. Follow us & stay ahead! Ownership: BALOTRA NEWS LLP

31/07/2026

मवेशियों को चरा रहे बुजुर्ग की हत्या की खबर, शाम के वक्त जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, धारदार हथियार से किया गया बुजुर्ग पर वार, सिर में गम्भीर चोट लगने से 75 वर्षीय बुजुर्ग मांगाराम घाँची की हुई मौत, बुजुर्ग की हत्या की सूचना पर सिणधरी पुलिस पहुंची घटना स्थल, सिणधरी SHO शंकरलाल मय जाब्ता घटना स्थल पर मौजूद, परिजनों से घटना की जानकारी लेकर शव को घटना स्थल से मोर्चरी में रखवाने को लेकर चल रही वार्ता

बागुंडी खारे पानी की झील में फ्लेमिंगो का डेरा, गुलाबी पंख फैलाए पहुंचे प्रवासी पक्षीबालोतरा : मानसून की दस्तक के साथ ही...
29/07/2026

बागुंडी खारे पानी की झील में फ्लेमिंगो का डेरा, गुलाबी पंख फैलाए पहुंचे प्रवासी पक्षी

बालोतरा : मानसून की दस्तक के साथ ही बालोतरा और आसपास के प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। शहर से महज 20 किलोमीटर दूर स्थित बागुंडी खारे पानी की झील एक बार फिर विदेशी मेहमानों की चहल-पहल से गुलजार हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी यहां बड़ी संख्या में फ्लेमिंगो (राजहंस) ने डेरा डाल लिया है। झील के विस्तार में फैले पानी पर तैरते गुलाबी परिंदों का झुंड किसी जीवंत पेंटिंग जैसा मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रहा है।

जैव विविधता और अनुकूल पर्यावरण का प्रतीक

पर्यावरणविदों के अनुसार, बागुंडी की खारे पानी की झील इन प्रवासी पक्षियों के लिए एक आदर्श आश्रय स्थल है। मानसून के दौरान पानी की नई आवक से झील में प्रचुर मात्रा में शैवाल और सूक्ष्म जीव पनपते हैं, जो फ्लेमिंगो का मुख्य भोजन हैं। इन पक्षियों का लगातार यहां आना इस बात का प्रमाण है कि स्थानीय आर्द्रभूमि का पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत और इन परिंदों के अनुकूल है।

वीकेंड गेटवे के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

शहर के शोरगुल और भागदौड़ से दूर सुकून के पल बिताने के लिए बागुंडी झील इस मानसून सीजन में एक बेहतरीन विकल्प है। ठंडी हवाओं के बीच इन गुलाबी पक्षियों की अठखेलियां देखना न केवल आंखों को सुकून देता है, बल्कि फोटोग्राफी के शौकीनों और नेचर लवर्स के लिए भी यह जगह किसी सौगात से कम नहीं है।

Photo Credit : .sagar
Bagundi Saltwater Lake, Bagundi Lake, Balotra News, Balotra Tourism, Flamingo Birds, Migratory Birds, Flamingo Migration, Flamingo Habitat, Saltwater Lake, Monsoon Tourism, Rajasthan Tourism, Balotra Tourism, Wildlife Tourism, Biodiversity, Wetland Ecosystem, Wetland Conservation, Nature Lovers, Bird Watching, Bird Photography, Nature Photography, Monsoon Destination, Weekend Getaway, Natural Beauty, Environmental Conservation, Migratory Birds in Rajasthan

25/07/2026

विद्यालय को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, जहां बच्चे किताबों से ही नहीं, बल्कि अपने शिक्षकों के व्यवहार से भी सीखते हैं। लेकिन अगर उसी मंदिर में दो अध्यापिकाएं आपस में उलझती नजर आएं, तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि फिर बच्चों को अनुशासन का पाठ कौन पढ़ाएगा?

कल्याणपुर क्षेत्र के तिरसिंगड़ी सोडा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दो अध्यापिकाओं के बीच विवाद दिखाई दे रहा है। यदि यह वीडियो वास्तविक है, तो यह केवल दो व्यक्तियों का विवाद नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की छवि पर भी सवाल खड़े करता है।

जहां बच्चों को संयम, संस्कार और संवाद की सीख दी जाती है, वहीं यदि शिक्षक ही विवाद का उदाहरण बन जाएं तो यह बेहद चिंताजनक है। जरूरत है कि शिक्षा विभाग इस मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाए और यदि कोई दोषी है तो उचित कार्रवाई करे। क्योंकि स्कूल में सबसे बड़ा पाठ किताबों से नहीं, बल्कि शिक्षकों के आचरण से पढ़ाया जाता है।

'यह डेमोक्रेसी की जीत है... ' Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद, क्या बोले Sonam Wangchuk?Dharmendra Pradhan l CJP Pr...
25/07/2026

'यह डेमोक्रेसी की जीत है... ' Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद, क्या बोले Sonam Wangchuk?

Dharmendra Pradhan l CJP Protest l CJP l Jantar Mantar l Sonam Wangchuk l

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफाशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस घटनाक्रम पर अभ...
25/07/2026

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस घटनाक्रम पर अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा—

"वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते... लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।"

इस घटनाक्रम के बाद देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

🗣️ इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है?
अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर बताएं।

23/07/2026

ये ठीक करके दिखाओ!

(MLA) & (MP)
बालोतरा के ये हालात सुधारो।

जनता सवाल पूछ रही है, अब समाधान दिखाइए।

initiative by ×

Development Accountability Infrastructure YeThikKarkeDikhao

20/07/2026

📍बालोतरा वस्त्र उद्योग में बड़ा सवाल!

क्या जिन फैक्ट्रियों में अपना ETP (Effluent Treatment Plant) लगा है और जो अपने रासायनिक अपशिष्ट जल का शोधन स्वयं कर रही हैं, उनसे भी हर महीने CETP शुल्क (सेस) वसूलना उचित है?

उद्योगपतियों का दावा है कि शहर की करीब 135 ETP संचालित इकाइयों से हर महीने 2 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की जा रही है, जबकि उनका अपशिष्ट जल CETP में जाता ही नहीं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर यह भुगतान किस आधार पर लिया जा रहा है?

यह मामला अब उद्योग जगत में चर्चा का विषय बन गया है और पारदर्शिता, नियमों तथा शुल्क निर्धारण को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

आपकी क्या राय है? क्या ETP वाली फैक्ट्रियों से CETP शुल्क लिया जाना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।👇

18/07/2026

भक्ति और उल्लास के साथ निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा

हरिनाम संकीर्तन से गूंजा बालोतरा शहर, श्रद्धालुओं ने जगह-जगह की पुष्पवर्षा

बालोतरा : शहर में शनिवार को इस्कॉन बालोतरा के तत्वावधान में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र जी एवं सुभद्रा महारानी की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ गांधीपुरा स्थित इस्कॉन सेंटर से हुआ, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद भगवान के रथ को रवाना किया गया।रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन करते हुए भगवान के जयकारे लगाते रहे। पूरे मार्ग में भक्तों ने पुष्पवर्षा कर रथ का स्वागत किया। महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल हुए, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंग गया।

13/07/2026

भोमियाजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो डंपर से टकराई, 5 की मौत

06/07/2026

आधे घंटे की बारिश ने खोली बालोतरा के ड्रेनेज सिस्टम की पोल

बालोतरा में महज आधे घंटे की बारिश से मुख्य बाजार, प्रमुख सड़कें और अंडरपास जलमग्न हो गए। बाजार में पानी भरने से कई दुकानदारों को दुकानें बंद करनी पड़ीं, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ। व्यापारियों का कहना है कि हर बारिश में जलभराव के कारण उन्हें लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने शहर की ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए स्थायी समाधान की मांग की है।

बालोतरा न्यूज़, Balotra News, Balotra Rain, बालोतरा बारिश, बालोतरा जलभराव, Balotra Waterlogging, Drainage System, बालोतरा ड्रेनेज सिस्टम, राजस्थान बारिश, Rajasthan Rain, Heavy Rain, Main Market Balotra, Balotra Underpass, Flooded Market, Rajasthan News, Local News Rajasthan, Balotra Bazaar, Waterlogging News, Monsoon Rajasthan, Urban Flooding, Civic Issues, Infrastructure Failure, Barmer News, Balotra District, Rajasthan Monsoon

Hashtags:

Address

Gayatri Chowk
Balotra
344022

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Balotra News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share