06/09/2025
श्री निर्मल कुटीर में बाल कन्याओं का पूजन
कन्या जीमण एवं पाठ्यसामग्री वितरण
बालोतरा।
समीपवर्ती आसोतरा के इंद्रोकली स्थित श्री निर्मल कुटीर में
श्री वशिष्ठ सेवा संस्थान के तत्वावधान में चातुर्मास तपसाधना के समापन के उपलक्ष में महामण्डलेश्वर निर्मलदास महाराज के पावन सानिध्य में 1008 बाल कन्याओं का पूजन कर कन्या जीमण करवा कर बालिकाओं को पाठ्यसामग्री वितरित की गई।
आयोजित कन्या जीमण के इस लाभार्थी भामाशाह ईटवाया निवासी दानसिंह, किशोरसिंह पुत्र श्री अदरसिंह मकवाणा ने लिया।इस दौरान कन्याओं को तिलक लगाकर उनका पूजन किया किया।इस दौरान महामण्डलेश्वर निर्मलदास महाराज ने कहा कि कन्या पूजन मात्र एक परंपरा नहीं, बल्कि समाज के उत्थान और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। बालिकाएं राष्ट्र की धरोहर हैं और उन्हें संस्कार, शिक्षा व आत्मविश्वास से सशक्त बनाना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। कन्या जीमण के माध्यम से समाज को यह संदेश देना है कि नारी ही शक्ति है, नारी ही सृजन है और नारी ही जीवन का आधार है।उन्होंने सभी के सर्वजन कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।
इस अवसर पर संस्थान की कार्यकारिणी समिति के शंकरसिंह सिणेर,बस्तीसिंह सोढा,मुकनसिंह पादरू,शंकर
सिंह आसोतरा, गिरधारीलाल सीहा, बाबूसिंह सीहा, शैतान
सिंह जसोल,बंशीसिंह महाबार, नारायणसिंह बीसू, उत्तमसिंह बेरानाडी, जबरसिंह पादरू, प्रवक्ता हनुमानसिंह गादेरी,
जगदीशसिंह पीलवा,अशोकसिंह आसोतरा, केवलसिंह इन्द्राणा, शंभूसिंह गुड़ानाल, भगवानसिंह फूलासर, भीखसिंह चांदेसरा, बाबूसिंह कालूड़ी, लालसिंह तिरसिंगड़ी, रामसिंह जसोल, चंदनसिंह आसोतरा हीरसिंह मिठौड़ा, अर्जुनसिंह ईटवाया, राजूसिंह निम्बाज मौजूद रहे।