ABN TODAY

ABN TODAY हमें सपोर्ट करने के लिए पेज को फॉलो व लाइक करें धन्यवाद।

21/01/2026

by Awadhesh Kumar

07/01/2026
*उत्तर प्रदेश-*प्रदेश सरकार ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा निरस्त करने के दिए आदेश, STF की जांच के बाद CM योगी ने दिए आदे...
07/01/2026

*उत्तर प्रदेश-*

प्रदेश सरकार ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा निरस्त करने के दिए आदेश, STF की जांच के बाद CM योगी ने दिए आदेश !!

07/01/2026

*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

👇
*===============================*

*1* भारत-इस्राइल के प्रधानमंत्रियों की बातचीत, रक्षा और आतंकवाद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बात की। उनके साथ हुई वार्ता का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आगामी वर्ष में भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे। नेतन्याहू के साथ दोनों देशों के रक्षा संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

*3* जयशंकर ने वेनेजुएला के हालात पर चिंता जताई, कहा- हमारे रिश्ते अच्छे हैं, बातचीत से समस्या का हल निकालें; अमेरिका ने हमला किया था

*4* सोमनाथ से सबसे अधिक नफरत पंडित नेहरू को थी'; इतिहास के दस्तावेज साझा कर भाजपा ने किया दावा

*5* सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए त्रिवेदी ने नेहरू द्वारा कथित तौर पर पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री लियाकत अली खान को लिखे गए एक पत्र को साझा किया। त्रिवेदी ने दावा किया कि, इस पत्र में नेहरू ने खान को 'प्रिय नवाबजादा' कहकर संबोधित किया और सोमनाथ के दरवाजों की कथा को पूरी तरह झूठा बताया।

*6* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज समुद्र प्रताप शुरू होने से भारत को आत्मनिर्भरता और मजबूत मिलने की बात कही। समुद्र प्रतात भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत है, जिसका शुभारंभ सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किया

*7* सुप्रीम कोर्ट बोला- आवारा कुत्तों से सड़कें खाली रखनी होंगी, वे हादसों का कारण बनते हैं, बच्चे-बड़ों को काट रहे, लोग मर रहे

*8* सुकमा में 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 13 माओवादियों पर था 65 लाख का इनाम, सात महिलाएं भी शामिल

*9* ISRO: इसरो के नए साल का पहला मिशन, रणनीतिक क्षमता बढ़ाने वाला EOS-N1 उपग्रह 12 जनवरी का होगा लॉन्च

*10* कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि 2023 में वन संरक्षण कानून में किए गए संशोधनों से जंगलों के प्रबंधन का निजीकरण शुरू हो गया है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए।

*11* बीजेपी-कांग्रेस ने कर लिया गठबंधन! शिंदे का खेल बिगाड़ने के लिए अंबरनाथ में सत्ता के सारे समीकरण टूटे,महाराष्ट्र के अंबरनाथ नगर परिषद में देशभर से कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देने वाली बीजेपी ने अंबरनाथ से सीधे कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर सता का रास्ता चुना है

*12* निकाय चुनाव,अंबरनाथ में भाजपा ने कांग्रेस से गठबंधन किया, भाजपा पार्षद अध्यक्ष बनीं; अकोट में औवेसी की पार्टी से हाथ मिलाया, फड़णवीस बोले- एक्शन लेंगे

*13* वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की MBBS की मान्यता रद्द, मुस्लिम छात्रों के एडमिशन पर हुआ था विवाद, स्टूडेंट्स दूसरे कॉलेजों में शिफ्ट किए जाएंगे

*14* इंदौर- दूषित पानी से मरने वालों की संख्या 20, प्रशासन ने 6 की पुष्टि की,18 को मुआवजा दिया; सीएम बोले-हम आंकड़ों में नहीं पड़ रहे

*15* राजस्थान: हनुमानगढ़ में किसान महापंचायत आज, इंटरनेट बंद; हरियाणा-पंजाब से भी आएंगे किसान

*16* बांग्लादेश को भारत में ही खेलने होंगे वर्ल्ड कप मुकाबले, ICC ने वेन्यू बदलने की मांग खारिज की, नहीं खेले तो पॉइंट्स कटेंगे

*17* IND U19 vs SA U19: दक्षिण अफ्रीका में शेर की तरह दहाड़े वैभव सूर्यवंशी, केवल 63 गेंदों में शतक जड़कर रिकॉर्ड्स बुक को दहलाया

*18* सेंसेक्स 102 अंक गिरकर 84,961 पर बंद, निफ्टी भी 37 अंक लुढ़का, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में बिकवाली
*=============================*

*भाजपा - कांग्रेस गठबंधन!*महाराष्ट्र के अंबरनाथ नगर परिषद में भाजपा, कांग्रेस और NCP (अजीत पवार गुट) में गठबंधन हो गया ह...
07/01/2026

*भाजपा - कांग्रेस गठबंधन!*

महाराष्ट्र के अंबरनाथ नगर परिषद में भाजपा, कांग्रेस और NCP (अजीत पवार गुट) में गठबंधन हो गया है!
कहें तो कहें क्या... बोलें तो बोलें क्या!

✍️ उत्तर प्रदेश/सुल्तानपुर *एमपी-एमएलए कोर्ट ने मानहानि केस में राहुल गांधी को किया तलब**बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट ने...
07/01/2026

✍️ उत्तर प्रदेश/सुल्तानपुर

*एमपी-एमएलए कोर्ट ने मानहानि केस में राहुल गांधी को किया तलब*

*बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट ने हाजिर होने का दिया है आदेश*

सुलतानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी दिये जाने के आरोप से जुड़े मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मुकदमे में मंगलवार को परिवादी पक्ष के गवाह रामचन्द्र दूबे गवाही के लिए हाजिर हुए,जिनसे राहुल गांधी के अधिवक्ता ने जिरह की कार्यवाही पूरी किया।

*एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में साक्ष्य की कार्यवाही पूरी होने के बाद राहुल गांधी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए हाजिर होने का आदेश दिया है। अदालत ने मामले में 19 जनवरी की तारीख तय किया है।*

कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के जरिये गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से नाराज होकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

*मामले में परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्र ने गवाह अनिल कुमार मिश्र की गवाही पूरी करा दी है। परिवादी ने अपने अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय के माध्यम से अपने गवाह के रूप में*

*प्रेस नोट- जनपद बलरामपुर* *दिनांक :- 07/01/2026* *मिशन शक्ति अभियान (पंचम चरण) के अंतर्गत Student Police Experiential L...
07/01/2026

*प्रेस नोट- जनपद बलरामपुर*
*दिनांक :- 07/01/2026*

*मिशन शक्ति अभियान (पंचम चरण) के अंतर्गत Student Police Experiential Learning Program का आयोज कर एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज के छात्र/ छात्राओं को पुलिसिंग कार्यप्रणाली का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण*

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के कुशल निर्देशन एवं *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में *मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0)* के अंतर्गत *Student Police Experiential Learning Program* का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज की छात्राओं को थाना कोतवाली नगर की पुलिसिंग कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान *प्रभारी निरीक्षक को0 नगर श्री मनोज सिंह* ,महिला उपनिरीक्षक *आकांक्षा* एवं उपनिरीक्षक *शंभू नाथ* द्वारा छात्राओं को थाना स्तर पर *मिशन शक्ति केंद्र* पर प्राप्त होने वाले जनशिकायत प्रार्थना-पत्रों की समीक्षा एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही महिला आवेदिकाओं के लिए थाना परिसर में उपलब्ध बैठने की व्यवस्था एवं पेयजल सुविधा के बारे में बताया गया।
इसके अतिरिक्त थाना कार्यालय में नियुक्त समस्त कर्मचारियों का परिचय कराते हुए छात्राओं का पुलिस कर्मियों से संवाद स्थापित कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं को *बाल विवाह निषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, यातायात नियमों* आदि विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश शासन की प्रमुख हेल्पलाइन संख्याओं की जानकारी दी गई-
👉 *1076* – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
👉 *1090* – वूमेन पावर लाइन
👉 *1098* – चाइल्ड हेल्पलाइन
👉 *1930* – साइबर हेल्पलाइन
👉 *112* – पुलिस आपातकालीन सेवा
👉 *108* – एम्बुलेंस सेवा
👉 *102* – स्वास्थ्य सेवा

*कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र/ छात्राओं को कानून व्यवस्था के पालन एवं समाज में मिशन शक्ति जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित किया गया।*

*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद बलरामपुर*

*प्रेस नोट-कोत उतरौला**दिनांक:- 07.01.2026*  *थाना कोतवाली उतरौला पुलिस द्वारा टुल्लू पम्प चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्...
07/01/2026

*प्रेस नोट-कोत उतरौला*
*दिनांक:- 07.01.2026*

*थाना कोतवाली उतरौला पुलिस द्वारा टुल्लू पम्प चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह* के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उतरौला श्री अवधेश राज सिंह के कुशल नेतृत्व में-

आज दिनाँक 07.01.2025 को थाना कोतवाली उतरौला पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजी0 मु0अ0सं0 0004/2026 धारा 305(ए)/331(4)/317(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना प्रकाश में आये अभियुक्त रंजीत पुत्र आंधी निवासी ग्राम सकरा पाठक, थाना कोतवाली उतरौला, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया, चोरी किया गया टुल्लू पम्प बरामद।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी मुकदमा श्री रामबोध वर्मा पुत्र बिन्द्रा प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम बभनपुरवा, थाना श्रीदत्तगंज, जनपद बलरामपुर द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार ग्राम सकरा पाठक में बने उनके मकान में घुसकर अज्ञात चोर द्वारा टुल्लू पम्प (कम्पनी- ऊषा) चोरी कर लिया गया था। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली उतरौला पर मु0अ0सं0 0004/2026 धारा 305(ए)/331(4)/317(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

*अभियुक्त का नाम व पता:-*
1.रंजीत पुत्र आंधी निवासी ग्राम सकरा पाठक, थाना कोतवाली उतरौला, जनपद बलरामपुर

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:*
1. उ0नि0 श्री शिवकैलाश
2. हे0कां0 शिवकुमार नायक
3. कां0 अरूणेश पटेल
4. कां0 दान श्रीवास्तव
5. कां0 अजय कुमार चौरसिया

*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद बलरामपुर*

*प्रेस नोट-थाना रेहरा बाजार**दिनांक:- 05-01-2026**महिला के साथ बदनियती के इरादे से हमला करने व अपमानित करने वाले 02 वांछ...
07/01/2026

*प्रेस नोट-थाना रेहरा बाजार*
*दिनांक:- 05-01-2026*

*महिला के साथ बदनियती के इरादे से हमला करने व अपमानित करने वाले 02 वांछित अभियुक्त रेहरा बाजार पुलिस द्वारा गिरफ्तार*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 05.01.2026 को वादी निवासी ग्राम खम्हरिया (अचलपुररूप), थाना रेहरा बाजार, जनपद बलरामपुर द्वारा थाना रेहरा बाजार पर एक लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के अनुसार वादी की पुत्री *(उम्र लगभग 18 वर्ष)* दिनांक 05.01.2026 को सायं विपक्षीगण द्वारा उसे बदनियती के इरादे से खेत में ले जाकर छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना रेहरा बाजार पर मु0अ0सं0 008/2026 धारा 74/115(2)/352/351(3) BNS पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा 02 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में, *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेंद्र सिंह* के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक श्री दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में -
आज दिनाँक 07.01.2025 को थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानी पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 008/2026 धारा 74/115(2)/352/351(3) BNS* से संबंधित प्रकाश में आये 02 नामजद वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1. राजकुमार वर्मा पुत्र मनीराम, निवासी ग्राम नरैनापुर (खम्हरिया), थाना रेहरा बाजार, जनपद बलरामपुर
2. रामसजीवन वर्मा उर्फ मोला पुत्र ननकू प्रसाद, निवासी ग्राम पोखरहवा (खम्हरिया), थाना रेहरा बाजार, जनपद बलरामप

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 रामवचन
2. हे0का0 जमशेद खान
3. हे0का0 अनिल सिंह

*सोशल मीडिया सेल*
*बलरामपुर*

07/01/2026

ब्राह्मण

03/01/2026

उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश की देवरिया जेल में आमरण अनशन शुरू कर दिया है, जहां वे फिलहाल बंद हैं। वे पुलिस द्वारा कथित तौर पर किए गए अपराध के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की मांग कर रहे हैं।

03/01/2026

लखनऊ: गोमती नदी पर जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो

मंत्री दयाशंकर सिंह के आवास पर हुई बैठक
कोच्चि मेट्रो निदेशक से हुई महत्वपूर्ण बैठक
वाटर मेट्रो की तकनीकी व्यवहारिकता पर रिपोर्ट
जल परिवहन से रोजगार,मनोरंजन मिलेगा-दयाशंकर
वाटर मेट्रो से पर्यटन,परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

Address

Balrampur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABN TODAY posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to ABN TODAY:

Share