16/06/2026
बढ़ता तापमान, घटते पेड़ – अब जागने का समय है!
बांदा सहित पूरे बुंदेलखंड में हर साल गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बढ़ता तापमान, सूखते तालाब, बंजर होती ज़मीन और पानी का संकट हमें साफ़ संकेत दे रहे हैं कि प्रकृति को बचाने के लिए अब ठोस कदम उठाने होंगे।
Krishi Mitra Bharat की ओर से गांव के लोगों को यही संदेश दिया गया कि यदि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और हराभरा भविष्य देना है, तो आज ही पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है।
🌱 एक व्यक्ति – एक पेड़ का संकल्प लें। 🌳 अपने खेत, घर, स्कूल और गांव की खाली भूमि पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं। 💚 पेड़ ही शुद्ध हवा, वर्षा, ठंडक और जीवन का आधार हैं।
आइए, मिलकर अपने गांव, अपने बांदा और अपने भारत को फिर से हराभरा बनाएं।