13/10/2023
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा शिक्षा प्राप्ति हेतु दिव्यांगजनों का आह्वान :-नरेन्द्र कश्यप(राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) बांदा, 13 अक्टूबर, 2023-राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार नरेन्द्र कश्यप के मुख्य आतिथ्य में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधीन भारतीय कृतिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) एवं जिला प्रशासन बांदा के सहयोग से सामाजिक अधिकारिता शिविर में आज एपिड योजना के अन्तर्गत 331 दिव्यांगजनों को 54 लाख 90 हजार की धनराशि के 569 सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण सरदार बल्लभ भाई पटेल आॅक्सीजन पार्क बांदा में किया गया। इस शिविर में 63 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, 147 ट्राई साइकिल, 19 फोल्डिगं व्हील चेयर, 02 सी पी चेयर, 124 बैसाखी, 61 वांकिगं स्टीक (छडी), 04 रोलेटर, 47 सुगम्य केन, 20 श्रवण यंत्र (कान की मशीन), 08 एडियल किट, 05 सेल फोन, 37 स्मार्ट फोन, 01 ब्रेल किट तथा 31 कृतिम अंग एवं कैलिपर्स का वितरण दिव्यांगजनों को बांदा जिले के अन्तर्गम दिनांक 14 अगस्त से 19 अगस्त, 2023 तक 05 विकास खण्डों में आयोजित किये गये परीक्षण शिविरों में चिन्हित किये गये कुल 331 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं जीवन सहायक यंत्र प्रदान किये गये।...
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा शिक्षा प्राप्ति हेतु दिव्यांगजनों का आह्वान :-नरेन्द्र कश्यप(राज्....