07/03/2026
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अखिल भारतीय प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा निवासी श्री अनुज अग्निहोत्री जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल आपके परिवार और क्षेत्र, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। कठिन परिश्रम, समर्पण और अटूट संकल्प के बल पर प्राप्त यह सफलता प्रदेश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देती है।
ईश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य और सफल प्रशासनिक सेवा की कामना करता हूँ।