Bhopal News Express

Bhopal News Express स्वतंत्र अनबाइज्ड न्यूज पोर्टल भोपाल के सभी समाचार जो मायने रखता है

05/06/2026

# #विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ की मासिक बैठक सम्पन्न पेंशनर्स का किया सम्मान ,एडवोकेट सुभाष व्यास होंगे विधिक सलाहकार # #
विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ जिला भोपाल व प्रांतीय कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक विगत दिवस श्री बाला जी मंदिर परिसर प्राइवेट बिजली कॉलोनी गोविंदपुरा भोपाल पर 4.30 बजे राष्ट्र गान के साथ प्रारम्भ हुई । संगठन के एजेंडा के अनुसार सर्वप्रथम माह मई में जिन सदस्यों का जन्म दिवस था उनका सम्मान श्रीफल व पुष्प मालाओं से किया गया । इसी क्रम में 75 वर्ष से अधिक आयु पूर्ण करने वाले वरिष्ठ पेंशनर्स साथियों का सम्मान शाल श्रीफल व पुष्प मालाओं द्वारा किया गया साथ ही संघ से जुड़े नये सदस्यों का भी परिचय सहित पुष्पमालाओं द्वारा स्वागत किया गया । संघ की वर्तमान प्रादेशिक गतिविधियों की जानकारी के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने 20 मई 2026 को इंदौर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए जिला कार्यकारिणी भोपाल के 56 पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताते हुए उन्हें तिलक लगाकर उन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । अपने संबोधन में उन्होंने कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए साथियों के लिए अवधि विस्तार हेतु ऊर्जा सचिव से किए गए पत्राचार की भी विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा से एडवोकेट सुभाष व्यास को संघ के प्रदेश सचिव सुनील गार्गव ने विधिक सलाहकार नियुक्त करने के भोपाल के अध्यक्ष बी एल मानकर को निर्देश दिए । बैठक को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष अवस्थी , सचिव सुनील गार्गव ,कोषाध्यक्ष डी के डाले , पी आर बंड आदि वरिष्ठ लोगों ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सोनी एवं संचालन दिनेश सक्सेना द्वारा किया गया। बैठक मे रतन लाल कोड़ले, आनंद दुबे,मानव अग्निहोत्रि , डी के पाठक,एम एल सोनी, संध्या पचौरी मैडम, शशि किरण मैडम, अमरजीत सिंह, नाथूलाल बरुआ, सुखदेव उबनारे सहित 90 सदस्यों ने भाग लिया। स्वलपाहार के साथ बैठक का समापन किया गया🌷🌷

 # # इंदौर कंपनी मुख्यालय पर विद्युत पेंशनर्स का जोरदार प्रदर्शन  # #                                     गुरुवार दिनांक...
22/05/2026

# # इंदौर कंपनी मुख्यालय पर विद्युत पेंशनर्स का जोरदार प्रदर्शन # # गुरुवार दिनांक 20 मई 2026 को जी पी एस पोलो मैदान उर्जा परिसर मुख्यालय इंदौर के गेट पर विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ का विशाल प्रदर्शन पेंशनर्स की विभिन्न मांगों को लेकर किया गया। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक चले इस धरने में संघ की प्रदेश भर की लगभग 45 शाखाओं से पेंशनर्स शामिल हुए थे। पारा 45 डिग्री होने पर भी बुजुर्ग पेन्शनरस की हिम्मत और जोश कम नहीं हुआ। इस धरना-प्रदर्शन में राज्य के पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही। हित रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता जी द्वारा अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम इस भीषण गर्मी में पधारे संगठन की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारीगण व सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया । तत्पश्चात उन्होंने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर के पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं का जिक्र करते हुए विद्युत प्रशासन से इन मांगों पर एक माह की अवधि में कार्यवाही की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में कार्यवाही नहीं की गई तो इसी स्थान पर हमारे द्वारा विशाल आंदोलन किया जायेगा। विशाल प्रदर्शन को देख इंदौर कंपनी के कार्यपालक निदेशक( IAS) खुद ही कार्यालय से निकलकर मंच पर ज्ञापन लेने आ गए । उनके द्वारा मंच पर आसीन लोगों को नमस्कार करते हुए पेन्शनर्स की समस्याओं पर विचार करते हुए अविलंब कार्यवाही का आश्वासन भी दिया गया। मंच पर विराजमान अतिथियों व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों व विभिन्न शाखाओं से पधारे अध्यक्षों द्वारा भी अपने ओजस्वी विचार व्यक्त किए गए। उपस्थित सदस्यों ने संघ को भविष्य में भी सहयोग का संकल्प लिया।संगठन के भोपाल जिला अध्यक्ष बी एल मानकर ने बताया कि प्रदर्शन में जिला शाखा भोपाल से लगभग 56 पेंशनर्स साथियों की उपस्थिति दर्ज की गई। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से प्रदर्शन में लगभग 600 पेंशनर्स साथी उपस्थित रहे । आयोजन के समापन पर समस्त पेंशनर्स साथियों को भोजन पैकेट व छाछ व शीतल पेय उपलब्ध कराया गया। जो साथी दूर दराज से पधारे उनके लिए रात्रि भोजन की व्यवस्था के तहत भोजन पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम की व्यवस्था में प्रदेश पदाधिकारी ए के अवस्थी, डाले जी, सुनील गार्गव, देवेन्द्र सक्सेना, कल्लू पटेल आदि का विशेष सहयोग रहा।डॉ शैलेन्द्र व्यास चीफ एडिटर भोपाल न्यूज एक्सप्रेस।

27/03/2026

देश मे पुन: राम राज्य ( सत्य व समानता का राज) स्थापित हो, भय,भूख व भ्रष्टाचार से देश मुक्त हो इन्हीं भावनाओं व प्रभु राम से प्रार्थना के साथ आप सभी मित्रों एवं आपके परिजनों को रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं 🌷🌷🙏🙏 जय सीताराम 🙏🙏🚩🚩 डॉ शैलेन्द्र व्यास चीफ एडिटर एवं अध्यक्ष ब्राह्मण सभा मध्य प्रदेश 🏹✍️

01/02/2026

क्या सस्ता ?? क्या महंगा?? आम लोगों की आशा और निराशा के बीच झूलता सामान्य बजट। आयकर में कोई छूट नहीं दुःखद पहलू।

31/01/2026

# # दुःखद समाचार # # पंडित उपमन्यु त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष "श्री कान्यकुब्ज मंडल " भोपाल के ससुर एवं श्रीमती रितु त्रिवेदी के पिता श्री श्री योगेन्द्र पाल शर्मा ( मोनार ) का विगत दिवस इंदौर में निधन हो गया है। मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष पंडित हेमंत तिवारी (चेयरमैन मध्यप्रदेश शासन श्रमिक मंडल), सचिव एडवोकेट रविन्द्र तिवारी, ब्राह्मण सभा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित अंकित दुबे, पंडित अनिल वाजपेयी (कर्मचारी नेता) ने दिवंगत आत्मा को विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से परिवार को यह गहन दुःख सहन करने की प्रार्थना की है। समाज मे बहुत ही प्रतिष्ठित झाँसी निवासी स्वर्गीय शर्मा जी विगत कुछ दिनों से अपने पुत्र के साथ इंदौर में निवासरत थे।

13/01/2026

# # प्रशासनिक अमला एवं जनता स्वयं विशेष सावधानी बरतें # # मकर संक्रांति के पर्व पर पतंगबाज़ी का चलन संपूर्ण भारत में है ।
सामाजिक संगठनों एवं सरकारी प्रयासों के बावजूद भी पतंग की चाइनीज़ डोरी इस्तेमाल करने से लोग और विक्रेता परहेज़ नहीं करते है । परिणामत: गंभीर हादसे होने की संभावना बनी रहती है । पूरे देश में पतंगबाज़ी में अलग - अलग प्रकार की दुर्घटनाएँ होती हैं ।
भोपाल न्यूज एक्सप्रेस जनहित में निवेदन करता है कि पतंगबाज केवल अपने देश में बनी पारंपरिक डोरी का ही उपयोग करें। ** खासतौर से दुपहिया वाहन चलाते समय एवं शहर / कस्बों की सड़कों, गलियों में भी पैदल चलते समय विशेष सावधानी बरतें ।अपने गले पर मफलर लपेटकर/ हेल्मेट पहन कर ही घर से बाहर निकलें, वाहनों की स्पीड कम रखें । छत से पलंग उड़ाते समय छत के आख़िरी छोर से दूरी रखें ।
सभी पाठकों- आमजन को सूर्य देव की उपासना के पर्व संक्रांति , लोहड़ी, पोंगल पर्व की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएँ ।
डॉ शैलेन्द्र व्यास- चीफ एडिटर।

Address

Some Where In India
Bangalore

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhopal News Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share