खबर आजतक

खबर आजतक झारखण्ड की संपूर्ण खबरों का संग्रह
(1)

08/08/2025

08/08/2025

बोकारो के सेक्टरों में फ्रेस चना का सत्तू.. आपके दरवाजे पर मात्र 120 प्रति किलो

#बोकारो

06/08/2025

झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, संघर्ष और राज्य निर्माण को किया नमन

बोकारो: झारखंड राज्य के निर्माता, पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर बोकारो जिला समिति और बोकारो महानगर समिति की ओर से बुधवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

सभा में झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। झामुमो जिला अध्यक्ष रतन लाल मांझी ने कहा, “शिबू सोरेन आदिवासी और मूलवासी के दिलों में बसते हैं। उन्होंने महाजन प्रथा के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी, जिसकी बदौलत आज आदिवासियों का अस्तित्व सुरक्षित है।”

झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा, “शिबू सोरेन सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि झारखंड के जल, जंगल, नदी, पहाड़ और लोगों के नेता थे। उन्होंने हमेशा आदिवासी, दलित, पिछड़े और मजदूर वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके संघर्ष के परिणामस्वरूप ही झारखंड राज्य का निर्माण संभव हो पाया।”

मंटू यादव ने आगे कहा कि शिबू सोरेन का बोकारो से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने मजदूरों, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों और विस्थापितों के अधिकार के लिए सेल प्रबंधन के खिलाफ कई आंदोलन किए। उन्हीं आंदोलनों के कारण लेवाटांड़ गांव और छुरछुरिया बस्ती आज भी सुरक्षित हैं।

नेताओं ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन राज्य निर्माण की आकांक्षा और सामाजिक न्याय की लड़ाई का प्रतीक है। उनका निधन राज्य, राष्ट्र और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। सभा में उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार, हीरालाल मांझी, जयनारायण महतो, अशोक मुर्मू, बीके चौधरी, मुकेश महतो, संजय केजरीवाल, मोहन मुर्मू, घूनू हसदा, हसन अंसारी, विजय रजवार, फिरदोस अंसारी, फैयाज खान, आलोक सिंह समेत बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

बोकारो के पत्रकारों ने दी शिबू सोरेन और वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलिबोकारो : झारखंड निर्माण के म...
06/08/2025

बोकारो के पत्रकारों ने दी शिबू सोरेन और वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि

बोकारो : झारखंड निर्माण के महानायक, पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर बुधवार को बोकारो परिसदन में शोक सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पत्रकारों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

शोक सभा में श्रद्धांजलि देने वालों में कृष्णा चौधरी, संजीव ओझा, सुरेन्द्र सावंत, सुरेन्द्र कुमार, अरविंद सिंह, राणा रंजीत, कैलाश गोस्वामी, योगो पूर्ति, नितेश वर्मा, दिलीप वैराग्य, राममूर्ति प्रसाद, रिपु सूदन पाठक, अनिल चंदा, दिनेश पांडेय, मृत्युंजय मिश्रा, मनोज कुमार, सत्या पाल, चुमन, महेंद्र प्रसाद, सुबीर कुमार सिंह, विश्वजीत झा, अरविंद कुमार, परमेश्वर मंडल, राजेश कुमार, पंकज सिंह, धर्मनाथ, राजेश राज, सुजीत कुमार, सुनील कुमार महतो, कैलाश कुमार, सुजीत कुमार, संजय कुमार, नरेश कुमार, चंदन सिंह, राहुल कुमार बासु, अमरनाथ पोद्दार, सुनील पूर्ति सहित अनेक पत्रकार शामिल रहे।

श्रद्धांजलि-सभा के साथ सीबीएसई क्लस्टर-3 टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापनबोकारो: दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो की म...
06/08/2025

श्रद्धांजलि-सभा के साथ सीबीएसई क्लस्टर-3 टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन

बोकारो: दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो की मेजबानी में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 अंतर विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन बुधवार को दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में शोक एवं सादगीपूर्ण माहौल के बीच केवल पुरस्कार वितरण की औपचारिकता पूरी की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रतिभागी खिलाड़ियों, शिक्षकों और डीपीएस परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.एस. गंगवार ने उन्हें राज्य और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

प्रतियोगिता में झारखंड-बिहार के 18 विद्यालयों की 41 टीमों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम मैचों एवं व्यक्तिगत स्पर्धाओं में डीपीएस बोकारो और पटना के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में लोयोला हाई स्कूल, पटना और डीपीएस बोकारो ने कई पदक अपने नाम किए।

समारोह में प्राचार्य डॉ. गंगवार, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष राजेश रंजन, सीबीएसई प्रतियोगिता पर्यवेक्षक असीम प्रियदर्शी और चीफ रेफरी संदीप साहा ने विजेताओं को पदक और ट्रॉफी प्रदान किए। तकनीकी दल व विशिष्ट अतिथियों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया।

अब विजेता और उपविजेता प्रतिभागी 3 से 8 अक्टूबर तक सूरत में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

06/08/2025

भाजपा ने बताया उपलब्धि, कांग्रेस ने कसा तंज, झारखंड में भी तेज हुई बयानबाजी नितीश मिश्रा, राँची रांची (ख़बर आजतक) : कें...

06/08/2025

तीन नहान, दस कर्म और श्राद्ध कर्म को लेकर ग्रामीणों ने साझा किए अनुभव नितीश मिश्र, राँची राँची (खबर आजतक): मुख्यमंत्.....

05/08/2025

बोकारो (खबर आजतक): सेक्टर-12 स्थित बिरसा वासा ग्राउंड में स्थानीय बिरसा बाषा निवासी मॉर्निंग वारियर बिरसा सहयोग समि....

05/08/2025

राँची (खबर आजतक): दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर एसबीयू में श्रद्धांजलि एवं शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व.....

05/08/2025

नितीश मिश्रा, राँची राँची (ख़बर आजतक) : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में भाग लेने के क्रम में पूर्व मुख्यमं.....

05/08/2025

नितीश_मिश्र राँची (खबर आजतक): झारखंड आंदोलन के प्रणेता और दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन से राज्य में शोक की लहर दौड़ ....

05/08/2025

नितीश मिश्र, राँची राँची/रामगढ़ (खबर आजतक): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को ....

Address

Bangalore
560037

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 9pm
Friday 9am - 9pm
Saturday 9am - 11pm
Sunday 9am - 8pm

Telephone

+919525121555

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when खबर आजतक posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to खबर आजतक:

Share