Sccn News

Sccn News Watch latest news videos at https://www.youtube.com/
Follow us for latest news

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' थिएटर्स में हर दिन भीड़ जुटा रही है. शानदार ओपनिंग के बाद पूरे वीकेंड 'सैयारा'...
23/07/2025

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' थिएटर्स में हर दिन भीड़ जुटा रही है. शानदार ओपनिंग के बाद पूरे वीकेंड 'सैयारा' ने थिएटर्स में जो माहौल बनाया उसका कमाल बॉक्स ऑफिस के दमदार आंकड़ों में नजर आया.

2025 का सबसे बड़ा मंडे कलेक्शन 'छावा' के नाम था जिसने एक दमदार वीकेंड के बाद सोमवार को 24.10 करोड़ रुपये कमाए थे. 24.25 करोड़ के साथ अब 'सैयारा' ने साल का सबसे बड़ा मंडे कलेक्शन किया है. सोमवार की कमाई के साथ 'सैयारा' ने 4 दिन में बॉक्स ऑफिस पर करीब 108.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. 2025 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म 'छावा' ने 3 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. अब 'सैयारा' 100 करोड़ तक पहुंचने वाली साल की दूसरी सबसे तेज फिल्म है.



झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर अब राज्य के मौसम पर स...
23/07/2025

झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर अब राज्य के मौसम पर साफ दिखने लगा है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है, लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर, दुमका समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और उमस में भी राहत मिलेगी।

गुरुवार-शुक्रवार को भारी बारिश का अनुमान:

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के कारण नमी वाली हवाएं राज्य की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। इसका असर गुरुवार से दिखने लगेगा और राज्य के पूर्वी, उत्तरी और मध्य भागों में भारी बारिश हो सकती है। खासकर पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, रामगढ़, खूंटी, गुमला, लातेहार, चतरा और पलामू में जलजमाव जैसी स्थिति बनने की संभावना है।

जून से अब तक 640.8 मिमी बारिश:

राज्य में 1 जून 2025 से लेकर अब तक 640.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत बारिश 403.4 मिमी होती है। यानी अब तक 59% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। सबसे ज्यादा वर्षा रांची जिले में 1043.8 मिमी, तो पूर्वी सिंहभूम में 860.5 मिमी दर्ज की गई। वहीं, गढ़वा और पलामू जैसे जिलों में अब भी औसत से कम बारिश हुई है।

अलनीनो का असर कमजोर पड़ा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार अलनीनो प्रभाव कमजोर पड़ा है, जिससे मानसून अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। बंगाल की खाड़ी में लगातार सक्रिय हो रहे सिस्टम झारखंड में बारिश की स्थिति मजबूत बनाए हुए हैं।

बात रांची सहित आसपास के इलाकों के मौसम की करें तो आज और कल आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 से 24 डिग्री रहने की संभावना है।

23 और 24 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 25 जुलाई से बारिश की तीव्रता बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️🌤️ *दिनांक - 23 जुलाई 2025*🌤️ *दिन - बुधवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महार...
23/07/2025

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌤️ *दिनांक - 23 जुलाई 2025*
🌤️ *दिन - बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)*
🌤️ *शक संवत - 1947*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु*
🌤️ *मास - श्रावण (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण*
🌤️ *तिथि - चतुर्दशी 24 जुलाई रात्रि 02:28 तक तत्पश्चात अमावस्या*
🌤️ *नक्षत्र - आर्द्रा शाम 05:54 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*
🌤️ *योग - व्याघात दोपहर 12:34 तक तत्पश्चात हर्षण*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:45 से दोपहर 02:24 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 06:10*
🌤️ *सूर्यास्त - 07:20*
👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि, चतुर्दशी- आर्द्रा नक्षत्र योग (प्रातः 04:39 से शाम 05:54 तक) (ॐकार का जप अक्षय फलदायी)*
💥 *विशेष - चतुर्दशी अमावस्या व व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
🕉️~ *वैदिक पंचांग* ~🕉️

🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷
➡ *24 जुलाई 2025 गुरुवार को शाम 04:43 से 25 जुलाई सूर्योदय तक गुरुपुष्यामृत योग है ।*
🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*
*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*
🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में* 🌷
🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |*
🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷
➡️ *24 जुलाई 2025 गुरुवार को अमावस्या है।*
🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*
🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*
🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*
🔥 *आहुति मंत्र* 🔥
🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*
🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*
🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*
🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*
🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052


ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम


जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भाग्यशाली बीतेगा। सामाजिक दायरा बढेगा व मान सम्मान में वृद्धि होगी। भक्ति योग प्रबल । गलतफहमी का शिकार होने से बच पाएंगे। घर और बाहर के अव्यवस्थित खाने से बचें। आज खर्च भी हो सकता है । धार्मिक आस्था बढेगी । घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सहयोग की बेहद जरूरत है। गुस्से पर नियन्त्रण कर सकारात्मक सोच पर भरोसा रखें लाभ निश्चित है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा क्योंकि दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। आराम को समय दें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। मनोरंजन पर समय कम खराब करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। रोजगार व्यवसाय में लाभ होगा । ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है। बच्चों के प्रति चिंता रह सकती है लेकिन सब सकारात्मक ही होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। धर्म - कर्म में रूचि बढ़ेगी। मनोरंजन के प्रयास सफल होंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हैल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। कोई समाचार प्राप्त होने के योग है। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख भी हो सकता है। भगवान पर भरोसा रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे। मनोरंजन के प्रयास रहेंगे। मित्रमंडली से सहयोग मिलेगा। थकान रह सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। अनजान व्यक्ति पर आंखे बंद करके विश्वास न करें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय में लाभ होगा । ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे निश्चित हैं । पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यापार और इन्वेस्टमेंट में चिंता खत्म होगी। घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा। किसी प्रियजन के लिए मानसिक चिंता हो सकती है। उदर संबंधित वेदना से बचें। नए दोस्त बनेंगे। किसी नए दोस्त से बात हो सकती है। डेली रूटीन और खाने-पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं।

*राम रक्षा स्तोत्र मंत्र*

*राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे । सहस्त्रनाम ततुल्यं रामनाम वरानने ।।*
*सदैव प्रसन्न रहिये!!*
*जो प्राप्त है-पर्याप्त है!!*

https://youtu.be/gY-vQKEuu9cउपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, पदाधिकारीयों को दिए आवश्यक ...
22/07/2025

https://youtu.be/gY-vQKEuu9c
उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, पदाधिकारीयों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। जमशेदपुर के केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान और महासचिव पर एक महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप । भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ।

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, पदाधिकारीयों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। जमशेदप...

22/07/2025

चलती ट्रेन से गिरने से व्यक्ति की मौत

22/07/2025

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान पर यौन शोषण का आरोप

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️ 🌤️ *दिनांक - 22 जुलाई 2025*🌤️ *दिन - मंगलवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-मह...
22/07/2025

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻

🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌤️ *दिनांक - 22 जुलाई 2025*

🌤️ *दिन - मंगलवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)*

🌤️ *शक संवत - 1947*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु*

🌤️ *मास - श्रावण (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण*

🌤️ *तिथि - द्वादशी सुबह 07:05 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

🌤️ *नक्षत्र - मृगशिरा शाम 07:24 तक तत्पश्चात आर्द्रा*

🌤️ *योग - ध्रुव शाम 03:32 तक तत्पश्चात व्याघात*

🌤️ *राहुकाल - शाम 04:03 से शाम 05:43 तक*

🌤️ *सूर्योदय - 06:09*

🌤️ *सूर्यास्त - 07:20*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - भौमप्रदोष व्रत, मंगलागौरी पूजन त्रयोदशी क्षय तिथि*

💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*

💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*

🕉️~ *वैदिक पंचांग* ~🕉️

🌷 *चतुर्दशी-आर्द्रा नक्षत्र योग* 🌷

➡ *23 जुलाई 2025 बुधवार को प्रात: 04:39 से शाम 05:54 तक चतुर्दशी को आर्द्रा नक्षत्र योग है |*

🙏🏻 *यदि चतुर्दशी के दिन आर्द्रा नक्षत्र का योग हो तो उस समय किया गया प्रणव (ॐ) का जप अक्षय फलदायी होता है।*

🙏🏻

🕉️~ *वैदिक पंचांग* ~🕉️

🌷 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷

👉🏻 *23 जुलाई 2025 बुधवार को मासिक शिवरात्रि है।*

🙏🏻 *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले। इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*

🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*

🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:*

🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*

🌷 *4).ॐ हराय नम:*

🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*

🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*

🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*

🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:*

🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:*

🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*

🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*

🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*

🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*

🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*

🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:*

🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:*

🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*

🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻

👉🏻 *हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*

👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*

🙏🏻 *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*

🙏🏻

🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🙏🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।



शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1



शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57



शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060



ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,



शुभ रंग : नीला, काला, भूरा



जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में समय व्यतीत करेंगे। आपकी योग्यता उभरकर सबके सामने आएगी। इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष हो गए है । घर तथा व्यवसाय संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। जीवनसाथी या मित्र का भरपूर सहयोग मिलेगा व बातचीत भी होंगी जिससे मानसिक दबाव दूर होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज कड़ी मेहनत व परिश्रम से बेहतर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले किसी जानकार के साथ अच्छी तरह सलाह-मशविरा अवश्य कर लें। नौकरी में तबादला या किसी प्रकार का मनमुटाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आप में हिम्मत और साहस भरपूर रहेगा। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कोई भी तरीका अपनाकर सफलता हासिल करेंगे। किसी मनोहर जगह जाकर बदलते मौसम और प्रकृति का आनंद उठाने का भी मौका मिलेगा। सेहत बेहतर रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

समय तरक्की दायक चल रहा है। लक्ष्य को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। मीडिया, कला, ऑनलाइन आदि से संबंधित कार्यों में विशेष सफलता हासिल होगी। आर्थिक मामलों पर गंभीरता से विचार करना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज कुछ अनूठा या नया करने की धुन सवार रहेगी। रूपए-पैसे के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। उन्हें अपनी योग्यता व कार्य क्षमता का प्रदर्शन करने का भरपूर मौका मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

बॉस व अधिकारियों के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। धन प्राप्ति के योग प्रबल बने हुए हैं इसलिए अपने काम के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें। सहकर्मियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी मित्र की सलाह आपके व्यवसाय के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

काम में विस्तार की योजना को कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है। परंतु शेयर, सट्टा जैसे रिस्की काम में निवेश करने से बचें। नौकरी में बॉस या अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी जो कि भविष्य संबंधी कार्यों के लिए फायदेमंद साबित रहेगी। परिवार तथा परिवार जनों की जरूरतों व इच्छाओं को प्राथमिकता देना उनके मन में आपके प्रति सम्मान उत्पन्न करेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

व्यवसायिक गतिविधियों में अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आप अपनी प्रतिभा के दम पर कार्यस्थल पर एक नई पहचान बनाने में सक्षम रहेंगे। अधिकारी भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। घरेलू जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास को कमजोर न होने दें सफलता अवश्य मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज कोई आश्चर्यचकित करने वाली घटना घटित हो सकती है। नए-नए संपर्क बनेंगे। घर में कीमती वस्तुओं की शॉपिंग भी होगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा में पूरे आत्मविश्वास से कामयाबी हासिल करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

तकनीकी कामों से जुड़े बिजनेस में बेहतरीन सफलता प्राप्त हो सकती हैं। परंतु ध्यान रखें कि कहीं पैसा अटक सकता है इसलिए आज धन संबंधी लेनदेन ना ही करें। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां सामने आएंगी, परंतु आप अपनी सकारात्मक सोच द्वारा परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए सक्षम भी रहेंगे। चिंता से बाहर निकलने की कोशिश करें। आपके हाथों समाज सेवा संबंधी कोई कार्य भी संपन्न हो सकता है, जिससे आत्मिक खुशी महसूस होगी।

*राम रक्षा स्तोत्र मंत्र*

*राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे । सहस्त्रनाम ततुल्यं रामनाम वरानने ।।*

*सदैव प्रसन्न रहिये!!*

*जो प्राप्त है-पर्याप्त है!!*

https://youtu.be/6C99BcYSqNkआदित्यपुर निवासी राजेश कुमार की हत्या मामले में, पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार।   उप...
21/07/2025

https://youtu.be/6C99BcYSqNk
आदित्यपुर निवासी राजेश कुमार की हत्या मामले में, पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार। उपायुक्त ने बहरागोड़ा में बंबू क्लस्टर का किया निरीक्षण, जुगीशोल और मानुषमुड़िया बंबू क्लस्टर को, को-ऑपरेटिव मोड में संचालित करने के दिए निर्देश। जमशेदपुर की बेटी स्नेहा कुमारी ने थाईलैंड में रचा इतिहास, भारत को दिलाए दो स्वर्ण पदक।

आदित्यपुर निवासी राजेश कुमार की हत्या मामले में, पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार। उपायुक्त ने बहरागोड़ा मे.....

21/07/2025

दूसरी सोमवारी के अवसर पर शिवालयों में भक्तों की भीड़

21/07/2025

पति की हत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार

गैस टैंकर डिवाइडर पर चढ़ा, 9 गायों की गई जानबहरागोड़ा l संवाददाताबहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-18 पर शनिवार देर रात ...
20/07/2025

गैस टैंकर डिवाइडर पर चढ़ा, 9 गायों की गई जान

बहरागोड़ा l संवाददाता

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-18 पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। बहरागोड़ा महाविद्यालय के समीप डिवाइडर पर आराम कर रहीं दस गौमाताएं एक तेज़ रफ्तार एलपीजी गैस टैंकर (रजिस्ट्रेशन नंबर NH-01L-0259) की चपेट में आ गईं। इस घटना में नौ गायों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर टाटा से कोलकाता की ओर जा रहा था। घटना के बाद बहरागोड़ा और बड़शोल थाना की पुलिस त्वरित रूप से मौके पर पहुंची और टैंकर को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

स्थानीय नागरिकों ने उठाए गंभीर सवाल

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की धीमी गति और एनएच पर लगे खराब स्ट्रीट लाइट्स को हादसे का प्रमुख कारण बताया। उनका कहना है कि कई महीनों से सड़क पर अंधेरा पसरा रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

इसके साथ ही लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बाईपास सड़क की गलत डिजाइन और अधूरे निर्माण कार्य की वजह से भारी वाहन मुख्य सड़क पर ही दौड़ रहे हैं। इससे विद्यार्थियों, स्थानीय नागरिकों और आम राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही है।

मांग: जल्द हो सुधार
स्थानीय लोगों ने एनएचएआई और प्रशासन से मांग की है कि खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक किया जाए, बाईपास निर्माण कार्य को गति दी जाए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

पोक्सो एक्ट के तहत फरार चल रहे ग्राम प्रधान को पुलिस ने किया गिरफ्तारसीमागोड़ा से कपाली ओपी पुलिस की कार्रवाई, न्यायिक ह...
20/07/2025

पोक्सो एक्ट के तहत फरार चल रहे ग्राम प्रधान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीमागोड़ा से कपाली ओपी पुलिस की कार्रवाई, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में पुलिस ने शनिवार को तामुलिया पंचायत अंतर्गत पुड़िसिली गांव के ग्राम प्रधान रतन सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सीमागोड़ा के समीप कांदरबेड़ा से गिरफ्तार किया गया। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने जानकारी दी कि ग्राम प्रधान रतन सोरेन बीते एक महीने से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध कपाली ओपी में यौन शोषण का मामला दर्ज है। प्राथमिकी के अनुसार आरोपी ने अपने गांव में ही पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर उसका यौन शोषण किया था। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और गुप्त सूचना के आधार पर उसे शनिवार की शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद रतन सोरेन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Address

Banka

Telephone

+919334583655

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sccn News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sccn News:

Share

Category