13/08/2026
जिस IPS पर गांव को था नाज़, ट्रेनिंग में ही 1करोड़ की रिश्वत का आरोप!
नाम है राहुल बंसल 2022 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी।
राहुल बंसल पर आरोप है कि छत्तीसगढ़ में अपनी पहली फील्ड पोस्टिंग के दौरान एक साइबर फ्रॉड मामले को निपटाने के लिए ₹1 करोड़ की रिश्वत मांगने और लेने की कथित साजिश में वह शामिल थे। इस शिकायत में उनके साथ दो अन्य पुलिसकर्मियों ASI प्रवीण कुमार राठौर और कांस्टेबल अंशुल शर्मा के नाम भी शामिल हैं।
मामला अब दिल्ली की विशेष CBI अदालत तक पहुंच चुका है। अदालत ने छत्तीसगढ़ के DGP और CBI निदेशक से इस शिकायत पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। शिकायतकर्ता ने कथित लेन-देन से जुड़े WhatsApp चैट और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे डिजिटल सबूत भी अदालत के सामने रखने का दावा किया है।
राहुल बंसल की कहानी भी काफी दिलचस्प रही है। राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले बंसल ने IIT (BHU), वाराणसी से Electrical Engineering की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने SSC के जरिए Income Tax Inspector के रूप में काम किया और फिर UPSC Civil Services के जरिए IPS में पहुंचे।
लेकिन यहां सबसे जरूरी बात यह है कि उनके खिलाफ लगे आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं। मामला जांच और न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है।