Maniar News

Maniar News मनियर न्यूज़: आपका स्थानीय रिपोर्टर। हम आपको आपके क्षेत्र की ताज़ा खबरें, घटनाएँ और कहानियाँ सबसे पहले पहुँचाते हैं। जुड़े रहें !!

मैं सूट बूट पहन कर तैयार हो गया हूँ। अब मैं चला चाय बेचने क्योंकि मुझे प्रधानमंत्री बनना है !!! 🫡 ये मत बोलना कि मैं फें...
04/09/2025

मैं सूट बूट पहन कर तैयार हो गया हूँ। अब मैं चला चाय बेचने क्योंकि मुझे प्रधानमंत्री बनना है !!! 🫡 ये मत बोलना कि मैं फेंक रहा हूँ।

सेवा के नाम पर सौदा, टैक्स के नाम पर लूट 🫡मनियर नगर पंचायत अब सेवा का केंद्र नहीं, वसूली का अड्डा बन गइल बा। हाउस टैक्स ...
01/09/2025

सेवा के नाम पर सौदा, टैक्स के नाम पर लूट 🫡

मनियर नगर पंचायत अब सेवा का केंद्र नहीं, वसूली का अड्डा बन गइल बा। हाउस टैक्स से लेके जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तक, हर दस्तावेज़ अब सौदेबाज़ी के हिस्सा बन चुकल बा। न बोर्ड मीटिंग के कार्यवाही, न बाइलाज, न ऑनलाइन रिकॉर्ड- बस मैनुअल पर्ची, कैश वसूली, और धमकी। संविधान कहता है कि बिना विधिक प्रावधान के टैक्स लेना गैरकानूनी बा, लेकिन इहाँ तो ठेकेदार स्टाइल में जनता के जेब काटल जा रहल बा। सेवा नहीं मिलती, सौदा करना पड़ता है। और जब जनता सवाल पूछे, तब अधिकारी घूर के बोले- "टाटा-बाय-बाय!" का ई लोकतंत्र के नया मॉडल बा?

PF के नाम पर धोखा, भविष्य के साथ खिलवाड़

नगर पंचायत के कर्मचारी हर महीना PF कटौती देखत बा—but EPFO पोर्टल पर जमा नाहीं हो रहल बा। ई लापरवाही नाहीं, ई आपराधिक वित्तीय गड़बड़ी बा। Employees' Provident Funds Act, 1952 के खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन हो रहल बा। कर्मचारी के भविष्य के साथ धोखा, और शासन के आँख में धूल। अब मांग बा कि CAG से PF के पूरा ऑडिट हो, संबंधित अधिकारी पर FIR दर्ज हो, और ब्याज सहित भुगतान सुनिश्चित हो। जनता के टैक्स और कर्मचारी के PF—दूनो गायब बा। सवाल उठाइए, काहे कि चुप रहना अब भीख मांगना हो गइल बा।

अब जनता जवाब बनेगी, और कुर्सियाँ हिलेंगी

अब सवाल ई नाहीं कि टैक्स देना चाहिए या नाहीं—सवाल ई बा कि टैक्स के हिसाब कहाँ बा? पैसा जनता के भलाई में लग रहल बा, या अफसर के जेब में जा रहल बा? PF गायब बा, रसीद गायब बा, और जवाब भी गायब बा। लेकिन अब जनता चुप नाहीं रहेगी। हर रसीद का मिलान होई, हर लेन-देन का ऑडिट होई, और हर गड़बड़ी पर ठुकाई होई। जब व्यवस्था जवाब नाहीं देत, तब जनता खुद जवाब बन जाले। और जब जनता जवाब बन जाले, तब अफसर लोग के कुर्सी हिल जाले, और भ्रष्टाचार के नींव दरक जाले। अब डरना नाहीं बा—डराना बा। आवाज़ उठाइए, काहे कि लोकतंत्र में चुप रहना सबसे बड़ा अपराध बा।
नगर पंचायत मनियर , बलिया

मोदी युग में राजनीति नहीं, रैम्प वॉक होता है-जहाँ हर झूठ एक नया ड्रेस कोड है: गांधी को दुनिया नहीं जानती थी, ग़ज़ा में य...
25/08/2025

मोदी युग में राजनीति नहीं, रैम्प वॉक होता है-जहाँ हर झूठ एक नया ड्रेस कोड है:
गांधी को दुनिया नहीं जानती थी, ग़ज़ा में युद्ध रुकवा दिया, मैं भगवान का भेजा हुआ हूँ, कांग्रेस मंगलसूत्र छीन लेगी, मुसलमान घुसपैठिए हैं- ये सब बयान नहीं, PR के पकोड़े हैं जो हर चुनावी मौसम में तले जाते हैं ।
अटल जी ने जहाँ संसद को मंदिर माना, वहाँ अब कैमरा घूमता है, ट्रोल ट्वीट करता है, और जनता सेल्फी लेती है; पहले नेता बहस करते थे, अब बहस करने वाला पत्रकार देशद्रोही कहलाता है; अटल जी के भाजपा में विचारों की खेती होती थी, मोदी जी के भाजपा में इवेंट की रेत उड़ती है- जहाँ लोकतंत्र अब मन की बात में बंद है, और सच बोलना एक अपराध बन चुका है l

"अटल के सपनों की भाजपा, और मोदी के मौन का राज" l

अगर आप अटल जी को याद करते हैं,
तो सिर्फ उनकी तस्वीर मत लगाइए-
उनके सिद्धांतों को ज़िंदा रखिए।
उनके संवाद को अपनाइए।
उनके लोकतंत्र को बचाइए।

Maniar News पूछता है: क्या अब देश UPSC से नहीं, ऊपरवाले की ekart डिलीवरी से चलेगा? जनता जागेगी या फिर अगला जुमला आने तक सोती रहेगी ?
नगर पंचायत मनियर , बलिया
Hari Shankar Singh
Bhanu Singh Thats'me
Uma Shankar Singh
Maniar News
Sankalp Singh

"बेटा कांच में रखा है" — लखीमपुर से एक रिपोर्ट, उस भारत की जो न्यू इंडिया नहीं है। स्थान: लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश  घट...
22/08/2025

"बेटा कांच में रखा है" — लखीमपुर से एक रिपोर्ट, उस भारत की जो न्यू इंडिया नहीं है।

स्थान: लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश
घटना: एक नवजात की मौत, इलाज के अभाव में।
कारण: जेब में पैसे नहीं थे।
प्रशासन: जांच के आदेश, अस्पताल सील।
पिता: बच्चे की लाश झोले में लेकर डीएम ऑफिस पहुँचा।

न्यू इंडिया के पोस्टर से बाहर निकलिए।
यहाँ एक पिता है, जो अपनी पत्नी को बार-बार झूठ बोल रहा है कि "बच्चा कांच में रखा है"।
असल में बच्चा अब किसी कांच में नहीं, एक झोले में है।
वो झोला अब सिर्फ कपड़े नहीं ढोता — वो उस व्यवस्था की लाश ढोता है, जो कहती है:
"आयुष्मान भारत है, इलाज सबको मिलेगा।"

लेकिन अस्पताल कहता है:
"पहले ₹10,000 दो, फिर ₹25,000 दो। वरना बाहर जाओ।"
गर्भवती महिला को स्ट्रेचर पर बाहर छोड़ दिया गया। बच्चा पेट में ही मर गया।
पिता ने बच्चे की लाश को झोले में रखा और डीएम ऑफिस पहुँचा।

अब सुनिए वो वाक्य जो इस देश की सबसे बड़ी रिपोर्ट है:
"मेरी पत्नी बार-बार बच्चा मांग रही है। हम उससे झूठ बोल रहे हैं कि बच्चा कांच में रखा है।"

ये वाक्य सिर्फ एक झूठ नहीं — ये उस सिस्टम की सच्चाई है जो गरीब को सिर्फ वोट समझता है, इंसान नहीं।

टीवी पर क्या चलेगा?
- "अस्पताल सील कर दिया गया है।"
- "जांच के आदेश दे दिए गए हैं।"
- "प्रशासन सख्त है।"

लेकिन कोई ये नहीं पूछेगा:
"क्या इलाज अब सौदा बन चुका है?"
"क्या गरीब का बच्चा सिर्फ आंकड़ा है?"
"क्या झोले में लिपटी लाश भी न्यू इंडिया की तस्वीर है?"

ये रिपोर्ट नहीं, एक सवाल है।
अगर आप इस देश से प्यार करते हैं, तो इस रिपोर्ट को पढ़िए, सोचिए, और पूछिए:
- "क्या यही विकास है?"
- "क्या यही वो भारत है, जो हमें दिखाया जाता है?"
Maniar News की तरफ से, ये रिपोर्ट उस पिता को समर्पित है — जो झोले में लाश लेकर सिस्टम के दरवाज़े पर खड़ा है और जनता हिंदू मुसलमान और मोदी मोदी कर रही है।
नगर पंचायत मनियर , बलिया
Hari Shankar Singh

20/08/2025

20 अगस्त 2025, संसद भवन, नई दिल्ली
गृह मंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में तीन विधेयक पेश किए, जिनका मकसद है—अगर कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री गंभीर अपराध के आरोप में 30 दिन तक जेल में रहे और जमानत न मिले, तो 31वें दिन उनकी कुर्सी चली जाएगी।
"30 दिन जेल = कुर्सी गई!"
क्या अब लोकतंत्र गिरफ्तारी से चलेगा?
"प्रधानमंत्री भी हटाए जा सकते हैं?"
नए कानून से सत्ता का समीकरण बदल गया!
नगर पंचायत मनियर , बलिया

"बलिया के नाम पर बयानबाज़ी, बलिया के लिए कब कुछ होगा?"  बसपा विधायक बोले—परिवहन मंत्री बिहार से आए हैं, जैसे ईस्ट इंडिया...
16/08/2025

"बलिया के नाम पर बयानबाज़ी, बलिया के लिए कब कुछ होगा?"

बसपा विधायक बोले—परिवहन मंत्री बिहार से आए हैं, जैसे ईस्ट इंडिया कंपनी बलिया को लूटने आई थी।

मंत्री जी बोले—हम त बलिया के मालवीय परिवार से बानी, मैनेजर सिंह के भांजा।

फिर बोले—"उनके पिता किरोसिन बेचते थे।"

अब जनता पूछे—किरोसिन बेचले कि किरदार?
बलिया के नाम पर वंशावली का तमाशा कब तक?

कटहल नाला पुल बिना मंजूरी के खुल गया।
रसड़ा को "पाकिस्तान" कहने वाले बयान भी आए।
मीडिया से कहा गया—"निगेटिविटी मत फैलाओ।"

तो सवाल उठता है—बलिया के लिए कौन लड़ेगा?
बलिया, जिसने अंग्रेजों को खदेड़ा था, आज नेताओं के बयान से घायल है।

🙏 मंत्री जी .....

बलिया शहर में नाली ना बनल बा,
बाकिर नेता जी के बयान रोज बनत बा।
जनता कहतिया—"हमरा घरे पानी घुसत बा",
नेता कहतारे—"हमरा खिलाफ साजिश हो रहल बा।"

ए बलिया के नेता जी,
का नाली बनवावे में भी विपक्ष के हाथ बा?
का गंदगी के जिम्मेदार भी पाकिस्तान बा?

हमरा बलिया के लोग रोज नाली के कीचड़ में
अपना सपना डुबा देत बा।
बच्चा स्कूल जाए त पहिले जूता धोई,
बूढ़ा अस्पताल जाए त नाली पार करी।

नेता जी, आप त टीवी पर चमकत बानी,
बाकिर बलिया के गलियन में अंधार बा।
आप त मंच पर गरजत बानी,
बाकिर जनता त नाली में फिसलत बा।

हम पूछतानी-
का बलिया के sewerage सिस्टम भी चुनावी वादा ह?
का सफाई भी अब राष्ट्रवाद के हिस्सा ह?

जनता कहतिया—"हम आपके साथ बानी,
बस आप काम करीं।
लड़ाई ना, सफाई चाहीं।
बयान ना, समाधान चाहीं।"

बाकी ई झूठ-मूठ के लड़ाई में,
आपन छवि खुदे खराब कर लेनी।
थोड़ा समझदारी से चलीं—
काहे कि कई लोगन के भावना नाली लेखा बहता,
पूरा समाज दहल जाई।

बलिया के माटी पवित्र बा,
बाकिर अब उ माटी गंदगी से भर गइल बा।
नेता जी, अब नाली बनवाइए,
न कि नया बयान !!!
🙏 और उमाशंकर जी, आप भी थोड़ा पिन कम मारिए।
जनता वोट देके काम के उम्मीद रखले बा,
ना कि रोज-रोज के बयानबाज़ी।
काम करे आईल बानी त काम करीं—
बलिया के लोग तहार साथ देई।

बलिया के नाम पर लड़ने वाले, बलिया के लिए कब लड़ेंगे?
कब मतलब कब ? अगला जन्म में ?

Dayashankar Singh Uma Shankar Singh Ballia Khabar बलिया ख़बर
नगर पंचायत मनियर , बलिया

🇮🇳 Maniar News की तरफ़ से स्वतंत्रता दिवस पर संदेश 🇮🇳  "जो मिट गए वतन के लिए, उन्हें कभी भुलाया नहीं जाता…"15 अगस्त 1947...
15/08/2025

🇮🇳 Maniar News की तरफ़ से स्वतंत्रता दिवस पर संदेश 🇮🇳
"जो मिट गए वतन के लिए, उन्हें कभी भुलाया नहीं जाता…"

15 अगस्त 1947—यह तारीख़ सिर्फ़ इतिहास नहीं है, यह हर उस माँ की आँखों में बसी है जिसने अपने बेटे को तिरंगे में लिपटा देखा। यह हर उस विधवा की चुप्पी में गूँजती है, जो आज भी अपने शहीद पति की तस्वीर से बात करती है।

आज़ादी हमें मिली थी, लेकिन किसी और की क़ुर्बानी से।
हमने जश्न पाया, उन्होंने जीवन खोया।
हमने भाषण सुने, उन्होंने गोलियाँ खाईं।
हमने तिरंगा उठाया, उन्होंने उसे अपने लहू से रंगा।

आज भी हमारे वीर जवान सीमाओं पर खड़े हैं।
हर दिन, हर रात, हर साँस देश के नाम।
उनकी लड़ाई सिर्फ़ दुश्मन से नहीं—भूख, ठंड, अकेलेपन और राजनीतिक उपेक्षा से भी है।

और उनके परिवार?
वो आज भी लड़ रहे हैं।
सरकारी दफ्तरों में न्याय के लिए, समाज में सम्मान के लिए, और अपने आँसुओं को छुपाने के लिए।

Maniar News आपसे एक सवाल नहीं, एक क़सम माँगता है—
अगर कोई नेता, कोई सत्ता, कोई मंच शहीदों की कुर्बानी का अपमान करे…
तो आप चुप न रहें।
आप आवाज़ बनें।
आप सबक सिखाएँ।

क्योंकि ये देश शहीदों का है, न कि सत्ता के सौदागरों का।

अब आपकी बारी है।
देश को सिर्फ़ सलाम नहीं चाहिए—सच्ची सेवा चाहिए।
उन आँसुओं की कीमत समझिए जो आपके लिए बहाए गए थे।

"तिरंगा सिर्फ़ कपड़ा नहीं, ये हर शहीद की आख़िरी चादर है।"

जय हिंद।

❝65 लाख नामों की चुप्पी में लोकतंत्र की चीख है❞बिहार की वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम गायब हो गए।  लेकिन चुनाव आयोग कहता है—"...
11/08/2025

❝65 लाख नामों की चुप्पी में लोकतंत्र की चीख है❞

बिहार की वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम गायब हो गए।
लेकिन चुनाव आयोग कहता है—"सब ठीक है।"
और देश कहता है—"चुनाव आयोग जो कहे, वही ठीक है।"

सवाल ये है:
क्या लोकतंत्र अब सिर्फ स्कैन की गई तस्वीरों में कैद हो गया है?
क्या डिजिटल पारदर्शिता से डरने लगे हैं वो लोग जो पारदर्शिता के ठेकेदार बने बैठे हैं?

डिजिटल लिस्ट हटाई गई, क्यों?

चुनाव आयोग ने पहले डिजिटल ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी।
जिसे पढ़ा जा सकता था, खोजा जा सकता था, जांचा जा सकता था।
लेकिन अचानक उसे स्कैन की गई तस्वीरों से बदल दिया गया।

सवाल ये है:
डिजिटल लिस्ट से डर किसे था?
क्या मशीन से निकले आंकड़े किसी सच्चाई को उजागर करने वाले थे?

डेटा से डर क्यों?

डिजिटल लिस्ट से:
- डुप्लीकेट वोटर पकड़े जा सकते थे
- फर्जी नामों की पहचान हो सकती थी
- जातीय और क्षेत्रीय पैटर्न सामने आ सकते थे

सवाल ये है:
क्या चुनाव आयोग ने जानबूझकर डेटा को छुपाया ताकि कोई सवाल न पूछ सके?

राहुल गांधी ने कहा—"EC ने डिजिटल लिस्ट हटाई ताकि BJP को फायदा हो सके।"
उन्होंने इसे लोकतंत्र के साथ धोखा बताया।

सवाल ये है:
क्या चुनाव आयोग अब निष्पक्ष संस्था नहीं रही?
क्या वो सत्ता के इशारे पर काम कर रही है?

सुप्रीम कोर्ट में EC का जवाब

EC ने कहा:
- "हमें कानूनन अलग से exclusion list देने की ज़रूरत नहीं है"
- "हर डिलीटेड नाम को नोटिस दिया जाएगा"

सवाल ये है:
अगर सब कुछ नियम के अनुसार है, तो डर किस बात का है?
65 लाख नामों की सूची क्यों नहीं दी जा रही?

जनता के लिए अपील

अगर आपका नाम वोटर लिस्ट से गायब है, तो:
- Form 6 भरें
- 1 अगस्त से 1 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करें
- RTI डालें, सवाल पूछें, जवाब मांगें

सवाल ये है:
क्या हम सिर्फ वोट डालने वाले नागरिक हैं, या सवाल पूछने वाले लोकतांत्रिक योद्धा?

जब वोटर लिस्ट से नाम गायब होते हैं,
तो सिर्फ नाम नहीं, आवाज़ें गायब होती हैं।
और जब आवाज़ें गायब होती हैं,
तो लोकतंत्र सिर्फ एक स्कैन की गई तस्वीर बन जाता है।

"हम तो डूबेंगे सनम... लेकिन तुम्हें भी ले डूबेंगे!"

क्या आप अब भी नशे में हैं?
क्या अब भी WhatsApp यूनिवर्सिटी के ज्ञान से लबरेज़ हैं?
क्या अब भी BJP को ही वोट देंगे—चाहे देश डूबे, संविधान टूटे, या बेरोजगारी बढ़े?

सवाल ये है कि क्या आपने देश को डुबाने का इंतज़ाम कर लिया है?
या अब भी उम्मीद है कि लोकतंत्र की आखिरी सांस बचाई जा सकती है?


नगर पंचायत मनियर , बलिया

"ई वोटवा चोरी ना ह, लोकतंत्र के लूट ह!" देश में चुनाव हो रहल बा।  जनता लाइन में लागल बा।  ईमानदारी से वोट दे रहल बा।  बा...
09/08/2025

"ई वोटवा चोरी ना ह, लोकतंत्र के लूट ह!"

देश में चुनाव हो रहल बा।
जनता लाइन में लागल बा।
ईमानदारी से वोट दे रहल बा।
बाकिर सरकार बन रहल बा — Excel शीट से!

अब त्रिपुरा में खुलल बा लोकतंत्र के सबसे बड़ा घोटाला।
राहुल गांधी के खुलासा —
- 68,000 से ज़्यादा वोटर लिस्ट से गायब
- 19,000 डुप्लीकेट वोट
- 15,000 अधूरा पता
- हजारों वोटर के फोटो ग़लत
- एके पता पर दर्ज सैकड़ों वोटर

अब बताईं..
ई चुनाव आयोग बा कि कोई जादूगर?

"जब वोटर लिस्ट में गड़बड़ी होई,
त लोकतंत्र के चिता जलावल जाई।
जनता के वोट अब गोदी में गिनल जाला,
बाकिर जनता अबहियो गोदी मीडिया के देख के खुश बा!"

राहुल गांधी कहले -
"ई घोटाला अगर ना होईत,
त मोदी जी प्रधानमंत्री ना बनत।
INDIA गठबंधन के सरकार बनत।
ई लोकतंत्र के हत्या ह!"

चुनाव आयोग के करतूत —
डिजिटल डेटा माँगल गइल,
बाकिर आयोग कागज़ के बोरा दे देहलस।
जइसे RTI में जवाब ना, रद्दी मिलेला।

मनियर न्यूज पूछता -
- का चुनाव आयोग अब निष्पक्ष संस्था ना, गोदी संस्था बन गइल बा?
- का गरीब, दलित, मुसलमान के वोटर लिस्ट से जानबूझ के हटावल जात बा?

जनता के जवाब -
"हमरा त राशन मिल रहल बा, वोट चोरी से का फर्क पड़ेला?"
जनता भूख से लड़ रहल बा,
बाकिर लोकतंत्र के लूट पर चुप बा।

अब रऊवे ही बताई की का रउआ अब हर उ ओह वोट खातिर लड़ब जे गिनल ना गइल ?
हर ओह आवाज खातिर लिखब जे दबा दीहल गइल ?
लोकतंत्र के Excel शीट से निकाल के जनता के दिल में वापस ले अइब ?
https://www.youtube.com/live/KPVF6ihjaz4?si=9D4x0Jdk4lcaKyZw

#लोकतंत्रकेलूट

LIVE: Press Conference - | Indira Bhawan, New Delhi | Rahul Gandhi , #राहुल_गांधी, _Declaration:The IP of t...

09/08/2025

Maniar News की ओर से रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं! 🎉

"ई राखी के डोर, ना खाली धागा ह - ई त भरोसा ह, सुरक्षा के वादा ह, आ स्नेह के परछाईं!"

आज के दिन बहिन भाई के कलाई पर राखी बांधेली,
लेकिन असली गांठ त दिल में पड़ेला ,
जहाँ एक ओर बहिन के दुआ रहेला,
त उहे दुसरका ओर भाई के वचन l
कि चाहे दुनिया टेढ़ी हो जाए,
बहिन के मुस्कान ना झुकने दीहीं।
नगर पंचायत मनियर , बलिया

Address

Maniar Bazar
Bansdih
277207

Opening Hours

Monday 11am - 10pm
Tuesday 11am - 10pm
Wednesday 11am - 10pm
Thursday 11am - 10pm
Friday 11am - 10pm
Saturday 11am - 10pm
Sunday 11am - 10pm

Telephone

+918130273438

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maniar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share