RS News 11

RS News 11 सबसे आगे सबसे पहले

एडवोकेट  #राजेंद्र रहीसा बने वीर गुर्जर छात्रावास के संरक्षक #कोटपूतली । स्थानीय वीर गुर्जर  #छात्रावास के विकास और प्रब...
04/08/2026

एडवोकेट #राजेंद्र रहीसा बने वीर गुर्जर छात्रावास के संरक्षक

#कोटपूतली । स्थानीय वीर गुर्जर #छात्रावास के विकास और प्रबंधन को एक नई दिशा देने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कोटपूतली पंचायत समिति के उपप्रधान, भाजपा नेता व समाजसेवी एड. राजेंद्र रहीसा को सर्वसम्मति से वीर गुर्जर छात्रावास, कोटपूतली का नया संरक्षक नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्ति के बाद गुर्जर समाज व क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। समाज के प्रबुद्धजनों और युवाओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में छात्रावास का भविष्य बेहद उज्ज्वल होगा। वहीं एड. राजेन्द्र रहीसा ने अपनी नियुक्ति पर समाज का आभार जताते हुये उनके विष्वास पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।

छात्रहित और समाज के उत्थान की नई उम्मीद :- एड. राजेंद्र रहीसा लंबे समय से सामाजिक कार्यों और क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उपप्रधान के रूप में उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ अब सीधे तौर पर छात्रावास और वहां रहकर पढ़ाई करने वाले ग्रामीण परिवेश के छात्र-छात्राओं को मिलेगा। समाज के लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में छात्रावास की आधारभूत सुविधाओं और शैक्षणिक माहौल में अभूतपूर्व सुधार होगा। समाज के गरीब और होनहार विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे। गुर्जर समाज के युवाओं के सर्वांगीण विकास और सामाजिक उत्थान को गति मिलेगी। छात्रावास प्रबंधन और समाज के युवाओं का कहना है कि यह नियुक्ति कोटपूतली क्षेत्र में शिक्षा और सामाजिक एकता के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।
news 11 news

मुंडावर: खड़ी कार से टकराई बाइक, दो युवक घायल #मुंडावर उपखंड के पेहल गांव के पास चंदपुरा ढाणी स्थित मुंडावर रोड पर सोमवा...
03/08/2026

मुंडावर: खड़ी कार से टकराई बाइक, दो युवक घायल

#मुंडावर उपखंड के पेहल गांव के पास चंदपुरा ढाणी स्थित मुंडावर रोड पर सोमवार को घुमावदार मोड़ पर एक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर मुंडावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा वाहन चालकों से घुमावदार मोड़ों पर सावधानी बरतने और सड़क किनारे वाहन सुरक्षित तरीके से खड़े करने की अपील की है।

 #कोटपूतली-बहरोड़: NH-48 पर  #सांगटेड़ा के पास पॉम ऑयल से भरा टैंकर पलट गया। फ्लाईओवर निर्माण के चलते सर्विस लेन से मुख्...
03/08/2026

#कोटपूतली-बहरोड़: NH-48 पर #सांगटेड़ा के पास पॉम ऑयल से भरा टैंकर पलट गया। फ्लाईओवर निर्माण के चलते सर्विस लेन से मुख्य हाईवे पर चढ़ते समय टैंकर अनियंत्रित हो गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ऑयल रिसाव से कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। पनियाला थाना पुलिस और NHAI टीम ने चार क्रेन की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद टैंकर हटाकर यातायात सुचारू कराया।
news 11 news

 #बहरोड़: जागुवास फ्लाईओवर पर रविवार को केमिकल से भरा मिनी ट्रक  #दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में गंभीर घायल  #ड्राइवर ...
03/08/2026

#बहरोड़: जागुवास फ्लाईओवर पर रविवार को केमिकल से भरा मिनी ट्रक #दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में गंभीर घायल #ड्राइवर हिरदेश कुमार (निवासी कासगंज, यूपी) की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बहरोड़ पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
news 11 news

 #बहरोड़ में सोमवार को  #आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने  #नायब तहसीलदार को  #एसडीएम का नाम ज्ञापन पत्र दिया। इन कार्यकर्ताओं न...
03/08/2026

#बहरोड़ में सोमवार को #आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने #नायब तहसीलदार को #एसडीएम का नाम ज्ञापन पत्र दिया। इन कार्यकर्ताओं ने गांव शेरपुर में सीडीपीओ कार्यालय लेकर जाने का विरोध जताया। उन्होंने कहा सीडीपीओ कार्यालय को गांव शेरपुर में ले जाया जा रहा है। जबकि इसका मुख्यालय बहरोड शहर में ही रहना चाहिए। अगर ऑफिस #शेरपुर चला गया तो वहां जाने के लिए कोई ट्रांसपोर्ट सुविधा भी नहीं है।
news 11 news kotputli behror

 #नारायणपुर। नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित  #पाण्ड़ाला की ढाणी में सोमवार सुबह करीब 5 बजे लेपर्ड के हमले से...
03/08/2026

#नारायणपुर। नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित #पाण्ड़ाला की ढाणी में सोमवार सुबह करीब 5 बजे लेपर्ड के हमले से एक भैंस के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार किसान #चौथमल सैनी की भैंस के बच्चे पर लेपर्ड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में भैंस के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी गई।
news 11 news

संतोष कुमार सैनी बने जिला कांग्रेस कमेटी (सहकारिता प्रकोष्ठ) के जिला अध्यक्ष, मुकेश धाकड़ को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदार...
03/08/2026

संतोष कुमार सैनी बने जिला कांग्रेस कमेटी (सहकारिता प्रकोष्ठ) के जिला अध्यक्ष, मुकेश धाकड़ को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

#कोटपूतली-बहरोड़। जिला #कांग्रेस कमेटी ( #सहकारिता प्रकोष्ठ) के संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जिले में कांग्रेस की गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से संतोष कुमार सैनी को जिला कांग्रेस कमेटी (सहकारिता प्रकोष्ठ) का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वहीं, #इंद्राज गुर्जर (जिला अध्यक्ष) एवं पूर्व मंत्री #शकुंतला रावत की अनुशंसा पर #मुकेश धाकड़ को जिला कांग्रेस कमेटी (सहकारिता प्रकोष्ठ), कोटपूतली-बहरोड़ का जिला #उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सहकारिता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।
news 11 news sakuntala rawat bansur indraj gurjar viratnagar kotputli behror

 #राजस्थान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ के कोटपूतली-बहरोड़ जिला अध्यक्ष बने डॉ. जय भारत यादवरविवार को संपन्न हुए संघ के...
02/08/2026

#राजस्थान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ के कोटपूतली-बहरोड़ जिला अध्यक्ष बने डॉ. जय भारत यादव

रविवार को संपन्न हुए संघ के जिला चुनाव में #बहरोड़ के कोहराना निवासी डॉ. जय भारत यादव निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए। चुनाव सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने चिकित्सकों की लंबित समस्याओं, डीपीसी, 17(ए) मामलों के समाधान और आयुष सेवाओं को मजबूत करने को प्राथमिकता देने की बात कही।

 #कोटपूतली । कांग्रेस सेवादल के  #विधानसभा अध्यक्ष कमल मीणा के नेतृत्व में रविवार को सैकड़ां कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम  #...
02/08/2026

#कोटपूतली । कांग्रेस सेवादल के #विधानसभा अध्यक्ष कमल मीणा के नेतृत्व में रविवार को सैकड़ां कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम #नारेहड़ा पहुंचने पर कोटपूतली विधानसभा #प्रभारी डॉ. विनोद कुमारी सांगवान, कांग्रेस #सेवादल जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव व पूर्व #संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना का माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी जोश व उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर सेवादल यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष विक्रम पोषवाल, नारेहड़ा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज यादव, जिला महासचिव विक्रम स्वामी, देवेंद्र सिंह, महेंद्र मीणा, कबुल मीणा, हरिराम पंच, महेश आर्य, महेंद्र चोटिया, विकास सिंह, विक्रम सिंह, बबलू सिंह, ओमप्रकाश मीणा, राजेश, दीपक व जयराम सहित सेवादल के सैकड़ां कार्यकर्ता मौजूद रहें।
news 11 news kotputli behror ramswaroop kasana kotputli

सरकारी गेहूं गबन मामले में राशन डीलर गिरफ्तार, 75 क्विंटल 41 किलो गेहूं बरामद #बानसूर। पुलिस थाना  #हरसौरा ने सरकारी गेह...
02/08/2026

सरकारी गेहूं गबन मामले में राशन डीलर गिरफ्तार, 75 क्विंटल 41 किलो गेहूं बरामद

#बानसूर। पुलिस थाना #हरसौरा ने सरकारी गेहूं के #गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राशन डीलर #धोलाराम गुर्जर (50) निवासी ढाणी खेड़ा वाली, #मोरोडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 75 क्विंटल 41 किलोग्राम सरकारी गेहूं भी बरामद किया है।

जिला पुलिस #अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देश, #अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान के निर्देशन तथा #वृत्ताधिकारी मनीषा मीणा के सुपरविजन में #थानाधिकारी प्रकाशसिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 31 जुलाई को यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, #जिला रसद विभाग की जांच में उचित मूल्य की दुकान #नांगल लाखा, #परसाकाबास व #मोरोडी केंद्र पर भारी अनियमितता सामने आई थी। जांच के दौरान दुकान बंद मिली और ईपीडीएस पोर्टल पर 26,388.330 किलोग्राम गेहूं स्टॉक में दर्ज था, जबकि मौके पर मात्र आठ खराब कट्टे मिले। राशन डीलर नोटिस के बावजूद जांच में उपस्थित नहीं हुआ और गेहूं वितरण भी नहीं किया।

इस संबंध में प्रवर्तन अधिकारी की रिपोर्ट पर थाना हरसौरा में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर 75 क्विंटल 41 किलोग्राम सरकारी गेहूं बरामद किया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
news 11 jila kotputli behror harsora police

Address

Bansur
301402

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RS News 11 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share