BBC Rajasthan

BBC Rajasthan जनता की आवाज़, जनता का विश्वास

भारी बारिश होने की आशंका को देखते हुए बांसवाड़ा जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव ने सोमवार को सरकारी और निजी विद्यालयों और ...
24/08/2025

भारी बारिश होने की आशंका को देखते हुए बांसवाड़ा जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव ने सोमवार को सरकारी और निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया है

💧 विडंबना देखिए…जहाँ पंचायत भवन चमचमाता है, सब कुछ एकदम सुथरा और परफ़ेक्ट दिखता है… वहीं पीने का पानी लाने के लिए अब भी ...
20/08/2025

💧 विडंबना देखिए…
जहाँ पंचायत भवन चमचमाता है, सब कुछ एकदम सुथरा और परफ़ेक्ट दिखता है… वहीं पीने का पानी लाने के लिए अब भी एक आदमी मटका ढो रहा है।

79 साल आज़ादी के बाद भी अगर इंसान को पानी के लिए संघर्ष करना पड़े, तो सोचिए हमारे विकास का असली चेहरा कितना खोखला है।
और सबसे बड़ा दुख ये है कि हम सब इस कमी के इतने आदी हो चुके हैं कि शिकायत करना ही भूल गए हैं।

कभी सोचा है, खामोशी ही व्यवस्था की सबसे बड़ी ताक़त बन चुकी है?
शायद अब वक़्त है चुप्पी तोड़ने का।

14/08/2025

EXCLUSIVE INTERVIEWS || आंखों में बसा दर्द : पाकिस्तान से लौटे विस्थापितों की अनसुनी दास्तान

"आज भी उनकी आंखों में उस पल का दर्द झलकता है जब उन्हें अपना घर-आंगन छोड़कर सीमाएं पार करनी पड़ीं। बचपन में पाकिस्तान से लौटे इन विस्थापितों ने अपनी ज़िंदगी के सबसे कठिन पलों को हमारे साथ साझा किया। यह सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि विस्थापन, संघर्ष और जड़ों से बिछड़ने का सजीव इतिहास है—जिसे सुनकर आप भी महसूस करेंगे कि वक़्त बीत जाता है, लेकिन ज़ख्म कभी पूरी तरह नहीं भरते।"

BREAKING दौसा में पिकअप-कंटेनर की भिड़ंत में 10 की मौत: 7 बच्चों ने भी दम तोड़ा, दौसा में पिकअप-कंटेनर की भिड़ंत में 10 ...
13/08/2025

BREAKING
दौसा में पिकअप-कंटेनर की भिड़ंत में 10 की मौत: 7 बच्चों ने भी दम तोड़ा,

दौसा में पिकअप-कंटेनर की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत गई। मृतकों में 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। सभी उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार हादसे में प्रभावित पिकअपराजस्थान के दौसा में पिकअप-कंटेनर की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत गई। मृतकों में 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। सभी उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार हादसे में प्रभावित पिकअप सवार खाटूश्याम दर्शन कर लौट रहे थे। एक्सीडेंट बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे सैंथल थाना क्षेत्र के बापी गांव में हुआ।


धरती से जुड़ी आत्मीय परंपराएं, प्रकृति से सजीव संबंध और संस्कारों की विरासत — यही हैं हमारे आदिवासी भाई-बहन।उनकी सभ्यता ...
09/08/2025

धरती से जुड़ी आत्मीय परंपराएं, प्रकृति से सजीव संबंध और संस्कारों की विरासत — यही हैं हमारे आदिवासी भाई-बहन।

उनकी सभ्यता और संस्कृति का संरक्षण और सम्मान करें।

विश्व आदिवासी दिवस पर BBC RAJASTHAN की ओर से शुभकामनाएं।

#विश्व_आदिवासी_दिवस

03/08/2025

💥 कांवड़ यात्रा में चाकू से हमला! | बांसवाड़ा में अफरा-तफरी | घायल युवक भर्ती | Breaking News Rajasthan

बांसवाड़ा में कांवड़ यात्रा के दौरान भयानक घटना – टामटिया गांव निवासी युवक बबलू पर बड़लिया गांव के पास अज्ञात लोगों ने किया चाकू से हमला।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। पुलिस ने घायल को एमजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
क्या है हमले की वजह? देखिए पूरी रिपोर्ट।

31/07/2025

BBC Rajasthan | PRIME TIME | 31 July 2025

📅 तारीख: 31 जुलाई 2025
🕘 समय: PRIME TIME
📺 BBC Rajasthan | आज की 25 सबसे बड़ी खबरें — District-wise Coverage

राजस्थान के हर जिले की सबसे ज़रूरी और ब्रेकिंग खबरें सिर्फ 10 मिनट में। स्कूल भवनों की गिरती दीवारों से लेकर ACB की रेड, मंदिर में चोरी से लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन – देखिए आज क्या रहा खास पूरे प्रदेश में।
🔴 आज की टॉप सुर्खियाँ:
➤ राजसमंद: कुंभलगढ़ में स्कूल की छतें गिरने लगीं, कुंचोली गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों की जान खतरे में
➤ बांसवाड़ा: BJP जिला कार्यकारिणी घोषित – पूंजीलाल गायरी की टीम में युवाओं और वरिष्ठों का संतुलन
➤ उदयपुर: गोयल हॉस्पिटल पर लापरवाही के आरोप, ग्रामीणों ने शव के साथ किया प्रदर्शन
➤ छोटी सादड़ी: अफीम के मामले में 3 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार
➤ गनोड़ा: FLN कार्यशाला – बच्चों की नींव मजबूत करने की पहल
➤ झुंझुनूं: कोख के कातिलों का गिरोह पकड़ा गया, तीन आरोपी गिरफ्तार
➤ गढ़ी (BREAKING): नागदा जैन मंदिर में एक और चोरी – 5 दिन में दूसरी घटना से आक्रोश
➤ उदयपुर: कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन – 109वीं जयंती पर मूर्ति नहीं लगने पर हंगामा
➤ बूंदी: ACB की बड़ी कार्रवाई – SDM रीडर ₹35,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
➤ बांसवाड़ा: जांबूडीपाड़ा स्कूल भवन ढहा – बारिश बनी मुसीबत, बड़ा हादसा टला
➤ सवाई माधोपुर: बाढ़ से 12+ गांवों में तबाही – प्रशासन की तैयारियों पर उठे सवाल
➤ बीकानेर: पूर्व CM अशोक गहलोत का BJP पर हमला – जनहित योजनाएं बंद करने का आरोप
➤ झालावाड़: टैक्सी ड्राइवर मर्डर केस – 3 आरोपी एमपी से गिरफ्तार
➤ सीकर: खाटूश्यामजी में अवैध बसें जब्त, 4 पार्किंग सील – पुलिस का कड़ा ऐक्शन
➤ उदयपुर-चित्तौड़गढ़: चलती कार में आग – सभी यात्री सुरक्षित
➤ भीलवाड़ा: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय
➤ कुशलगढ़: 50 कांवड़िये उज्जैन महाकाल के लिए रवाना
➤ कुशलगढ़: "बेटी ब्याहो-बहू पढ़ाओ" के संकल्प के साथ सावन महोत्सव
➤ कुशलगढ़: दशामाता पर्व की धूम – गरबा, पूजा और आरती

📲 BBC Rajasthan के साथ हर रात 9 बजे जुड़ें — Fast, Real & Verified खबरें आपके मोबाइल स्क्रीन पर।
👍 वीडियो को Like करें, Share करें और Subscribe करना ना भूलें।

31/07/2025

📰 BANSWARA PATRIKA | 31.07.2025 | 8PM BULLETIN

➼ बांसवाड़ा: भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, पूंजीलाल गायरी की नई टीम में युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन
➼ छोटी सादड़ी: 2 किलो अफीम के केस में तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
➼ गनोड़ा: FLN कार्यशाला में बच्चों की नींव मजबूत करने का लिया गया संकल्प
➼ गढ़ी (ब्रेकिंग): परतापुर के जैन मंदिर में फिर चोरी, समाज में रोष, स्कूटी और बाइक चोरी से जुड़ा मामला
➼ बांसवाड़ा: बारिश से जांबूडीपाड़ा स्कूल भवन ढहा, बड़ा हादसा टला
➼ सज्जनगढ़: जर्जर भवनों से पढ़ाई प्रभावित, ग्रामीणों में नाराजगी
➼ कुशलगढ़: 50 कांवड़ियों का जत्था उज्जैन रवाना
➼ कुशलगढ़: "बेटी ब्याहो-बहू पढ़ाओ" संकल्प के साथ सावन महोत्सव मनाया

31/07/2025

"Gold Medalist की आंखों में आंसू क्यों आए?" | EXCLUSIVE Interview with CRPF Karateman Anil Sharma 🥋🇮🇳

अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट और CRPF के कराटे चैंपियन अनिल शर्मा से एक एक्सक्लूसिव बातचीत जिसमें उन्होंने साझा कीं अपनी संघर्ष भरी कहानी, देश सेवा का जज़्बा और वह पल जब उनकी आंखों में आंसू आ गए।
क्या था वो भावुक पल?
जानिए इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उनकी जिंदगी के अनकहे पहलुओं के बारे में।
👉 संघर्ष
👉 प्रेरणा
👉 देशभक्ति
👉 खेल भावना
यह वीडियो हर युवा को मोटिवेट करने वाला है। जरूर देखें और शेयर करें।
🎤 Interviewer: [HEMANT PATHAK RAHI]

#देश_के_सपूत

30/07/2025

बांसवाड़ा : से जयपुर जा रही रोडवेज बस की डिक्की में मिला मांस! CCTV में कैद हुई संदिग्ध हरकत | बड़ी खबर

बांसवाड़ा से जयपुर जा रही रोडवेज बस में उस समय हड़कंप मच गया जब खाटू श्याम मंदिर के पास बस की डिक्की से मांस होने की सूचना मिली। तुरंत बस रोकी गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने डिक्की से मांस जब्त कर लिया और जांच शुरू कर दी। रोडवेज बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग डिक्की में मांस रखते हुए दिखाई दिए हैं। मांस किसका है और क्यों रखा गया – इसकी जांच जारी है।

Address

177, MOHAN COLONY
Banswara
327001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BBC Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share