11 Hour News

11 Hour News भरोसे की खबर

बिहार में 'ज्योति मौर्य' जैसा मामला! शिक्षिका बनने के बाद पति को छोड़ने का आरोप, दूसरी शादी का दावाउत्तर प्रदेश की चर्चि...
05/08/2026

बिहार में 'ज्योति मौर्य' जैसा मामला! शिक्षिका बनने के बाद पति को छोड़ने का आरोप, दूसरी शादी का दावा
उत्तर प्रदेश की चर्चित ज्योति मौर्य मामले के बाद अब बिहार से भी एक ऐसा मामला सामने आने का दावा किया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल दावे के अनुसार, आरोही कुमारी की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। बताया जा रहा है कि उस समय वह 12वीं पास थीं। आरोप है कि उनके पति ने आगे की पढ़ाई में सहयोग किया, स्नातक और बी.एड. करवाया तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग का खर्च भी उठाया। इसके बाद उनका चयन BPSC शिक्षक भर्ती (द्वितीय चरण) में हो गया।

दावा यह भी किया जा रहा है कि नौकरी मिलने के कुछ महीनों बाद आरोही ने अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया और कहा कि वर्ष 2014 में उनकी शादी परिवार के दबाव में हुई थी। साथ ही, सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि उन्होंने दयानंद उर्फ गोलू नामक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली है।

इन दोनों महिलाओं के कारण सोशल मीडिया पर सहरसा के वर्तमान विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता की कई तरह की चर्चाएं हुई तेज PA नीर...
01/08/2026

इन दोनों महिलाओं के कारण सोशल मीडिया पर सहरसा के वर्तमान विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता की कई तरह की चर्चाएं हुई तेज PA नीरज तांती ने वीडियो वायरल कर की जानकारी कई तरह का वीडियो और फोटो किया वायरल।

20/04/2026

लगन स्पेशल, बरबीघा के Lawman Showroom में। शर्ट, जीन्स, टीशर्ट सबकुछ मात्र इतना में।

तुम पति को तलाक दो, मैं उससे शादी करूंगी':   टीचर की पत्नी-प्रेमिका का ऑडियो, मृतक के पिता बोले- लड़की ने सारी खुशियां छ...
06/04/2026

तुम पति को तलाक दो, मैं उससे शादी करूंगी': टीचर की पत्नी-प्रेमिका का ऑडियो, मृतक के पिता बोले- लड़की ने सारी खुशियां छीन ली

'तुम अपने पति को तलाक दे दो। तलाक दोगी, तभी मैं उससे शादी करूंगी। मैं मानती हूं कि तुम इस बात के लिए तैयार हो, हम तीनों साथ रहेंगे, तुम्हें मुझसे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन मैं किसी की सौतन बनकर एक घर में एक छत के नीचे पति के साथ नहीं रह सकती।'
समस्तीपुर जिले में गर्लफ्रेंड की प्रताड़ना से परेशान होकर एक बीपीएससी (BPSC) शिक्षक ने आत्महत्या कर ली, उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला. बताया जा रहा है कि शिक्षक शादीशुदा था, लेकिन उसकी एक गर्लफ्रेंड भी थी, जो उसे पत्नी से तलाक लेने के लिए दबाव बना रही थी. घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ स्थित वस्तु विहार कॉलोनी की है.
मृतक की पहचान 32 वर्षीय तरुण कुमार के रूप में हुई, जो वैशाली के परमानंदपुर गांव के रहने वाले थे और अपग्रेड मिडिल स्कूल रामपुर केशोपट्टी में पदस्थापित थे. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

मृतक के पिता अभिनव कुमार ने बताया कि उनका बेटा शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है. शादी के बाद बेटा-बहू दोनों की नौकरी लग गई थी. तरुण पहले मुजफ्फरपुर के बालक पट्टी शर्मा अपग्रेड मिडिल स्कूल में कार्यरत था, जबकि बहू रहिमा प्रसाद अपग्रेड मिडिल स्कूल रामपुर केशोपट्टी में कार्यरत थीं.

मुजफ्फरपुर में ही बेटे को नालंदा निवासी एक शिक्षिका से दोस्ती हो गई. परिवार को जानकारी मिलने पर दोनों को समझाकर अलग रहने के लिए राजी किया गया, लेकिन इसके बाद भी लड़की उसे परेशान करती रही. परिवार ने लड़की के परिजनों को भी इसकी सूचना दी, पर बात नहीं बनी.

उन्होंने कहा कि पिछले साल तरुण म्युचुअल ट्रांसफर लेकर केशोपट्टी आ गया और पत्नी-बच्चे के साथ रहने लगा, इसके बावजूद भी वह परेशान करती रही. वो बेटे की पत्नी को तलाक देने की बात कहती थी, वो प्लैट पर भी आने लगी, जिस वजह से वो परेशान हो गया. रात में भी उसका फोन आया था. उससे बात करने के बाद वो पंखे से लटकर अपनी जान दे दिया.

पिता अभिनव कुमार ने बताया कि काफी देर तक कमरा नहीं खोलने पर जब उसकी पत्नी ने हल्ला किया, तो आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई. कमरे का दरवाजा तोड़ा गया. कमरे में फंखे से लटका हुआ उसका शव पाया गया.

वहीं, पुलिस ने बताया कि परिवार के लोगों ने पंखे से लटकर एक शिक्षक की जान एक लड़की की वजह से देने की बात कही है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार के लोगों को शव सौंपने की बात कही. साथ ही आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इंदौर में भारत पेट्रोलियम के डिपो में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। बड़े ट्रांसपोर्टर्स ने पेमेंट गेटवें में बदलाव कर फ्री म...
03/04/2026

इंदौर में भारत पेट्रोलियम के डिपो में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। बड़े ट्रांसपोर्टर्स ने पेमेंट गेटवें में बदलाव कर फ्री में 129 करोड़ 55 लाख रुपए के डीजल गाड़ियों में डलवा लिए। इस खुलासे के बाद इंदौर के 7 बड़े व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद हड़कंप मच गया है।

दरअसल, BPCL अपने फ्लीट कार्ड के जरिए ट्रक और बस जैसे व्यावसायिक वाहनों को बिना नकद भुगतान के ईंधन भरवाने की सुविधा देता है, जहां पैसा सीधे कंपनी के बैंक खाते से कटता है। इसी सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए दिसंबर 2021 में लॉयल्टी ऐप और पेमेंट गेटवे शुरू किया गया था, ताकि ग्राहक यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए अपने वॉलेट रिचार्ज कर सकें। इस सिस्टम में रेजरपे और पाइनलैब्स जैसे गेटवे जुड़े हुए थे। इस घोटाले का खुलासा तब हुआ जब मार्च 2023 में रेजरपे की जोखिम मूल्यांकन टीम ने संदिग्ध ट्रांजेक्शन की सूचना दी। डेटा विश्लेषण में पाया गया कि लगभग 1093 ग्राहकों के वॉलेट में 129 करोड़ रुपये का रिचार्ज तो दिखा, पर वास्तविक धन का कोई हस्तांतरण नहीं हुआ था।

इस मामले में मांगलिया पुलिस ने BPCL के प्रादेशिक प्रबंधक विक्रांत हाठे की शिकायत पर विशाल सिंह, शशि सिंह और दलवीर सिंह समेत सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंदौर के ये व्यापारी और ट्रांसपोर्टर जानते थे कि उनके बैंक खातों से पैसा नहीं कट रहा है, फिर भी उन्होंने जानबूझकर तकनीकी खामी का लाभ उठाते हुए ईंधन भरवाना जारी रखा और कंपनी द्वारा मांगे जाने पर भी राशि वापस नहीं की। पुलिस के अनुसार, यह साइबर धोखाधड़ी का एक व्यापक जाल है जिसके तार देश के कई अन्य शहरों से भी जुड़े होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही कुछ और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

केवाईसी के नाम पर मांगे पैसे, केवाईसी के लिए 240 रुपए का गैस पाइप खरीदने को कहा, बवाल
02/04/2026

केवाईसी के नाम पर मांगे पैसे, केवाईसी के लिए 240 रुपए का गैस पाइप खरीदने को कहा, बवाल

पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले ने अभी तूल पकड़ा ही था कि एक और NEET अभ्यर्थी की मौत का मामला सामने आया है,...
19/01/2026

पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले ने अभी तूल पकड़ा ही था कि एक और NEET अभ्यर्थी की मौत का मामला सामने आया है, जिससे शहर में हड़कंप मच गया है।
परिजनों ने बड़ा आरोप लगाया है कि पटना के एग्जिबिशन रोड स्थित परफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में रह रही औरंगाबाद जिले की 15-16 वर्षीय छात्रा की मौत हत्या की साजिश का नतीजा है। परिवार का दावा है कि हॉस्टल मालिक और वार्डन पर लापरवाही या संलिप्तता का शक है, जबकि कुछ रिपोर्टों में परिजनों ने हॉस्टल में दो मुस्लिम युवकों के घुसने और साजिश रचने का भी जिक्र किया है।
यह घटना 6 जनवरी 2026 को हुई बताई जा रही है, जब छात्रा की डेड बॉडी हॉस्टल में मिली। इससे ठीक पहले पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में एक अन्य NEET छात्रा की मौत (जिसमें गैंगरेप और हत्या के आरोप हैं) का मामला गरमा रहा है, जिसकी SIT जांच चल रही है।
दोनों मामलों ने बिहार में छात्राओं की सुरक्षा, हॉस्टल व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्षी दल सरकार पर निशाना साध रहे हैं, जबकि पुलिस जांच तेज करने का दावा कर रही है। परिजनों ने न्याय की मांग की है और मामले की गहन जांच की अपील की है।

सिस्टम ही कातिल है! सिस्टम ही सिपाही है!न्याय कौन लिखेगा, सिस्टम के ही तो स्याही है !IMA के इस लेटर में यही संदेश है ।  ...
19/01/2026

सिस्टम ही कातिल है! सिस्टम ही सिपाही है!
न्याय कौन लिखेगा, सिस्टम के ही तो स्याही है !
IMA के इस लेटर में यही संदेश है ।

16/01/2026
समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत 4 जनवरी 2026 को हुई। चलती ट्रेन (गाड़ी संख्या 12578) के सामान्य डिब्बे में एक व्यक्ति खुद ...
04/01/2026

समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत 4 जनवरी 2026 को हुई। चलती ट्रेन (गाड़ी संख्या 12578) के सामान्य डिब्बे में एक व्यक्ति खुद को टिकट निरीक्षक बताकर यात्रियों के टिकट जांच रहा था और बिना टिकट वाले यात्रियों से पैसे की मांग कर रहा था। यात्रियों की शिकायत पर ड्यूटी पर तैनात टिकट निरीक्षक ने उसे पकड़ा।
पूछताछ में उसने अपना नाम हर्षवर्धन भारद्वाज उर्फ चुलबुल (उम्र लगभग 43 वर्ष), निवासी तेघड़ा (बेगूसराय) बताया। वह कोई वैध अधिकार पत्र नहीं दिखा सका और अनधिकृत टिकट जांच की बात कबूल की। ट्रेन के समस्तीपुर स्टेशन पहुंचते ही RPF और GRP की मदद से उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के लिए GRP समस्तीपुर को सौंप दिया गया।

Address

Dinkar Nagar Barbigha
Bar Bigha
811101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 11 Hour News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share