समाचार बाराबंकी

समाचार बाराबंकी .

18/09/2025

12/09/2025

DM Barabanki अपना उत्तर प्रदेश MYogiAdityanath Naradsamvad samachar

23/08/2025

सत्ता संरक्षण में अवैध कैंटीन! गन्दगी व गुंडागर्दी का अड्डा बनी पटकन पुरवा की मिनी बार

पत्रकार से अभद्रता, मंत्री सतीश शर्मा के नाम पर दबंगई; पुलिस-आबकारी विभाग से शिकायत

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा
बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी नशे पर नकेल कसने के लिए रात-दिन बैठकों में सख्त निर्देश देते हैं, मगर हकीकत बिल्कुल उलट है। अनुज्ञापी अनिल जायसवाल की पटकन पुरवा स्थित शराब दुकान के सामने तिरपाल डालकर बिना FSSAI और लाइसेंस के अवैध मिनी बार धड़ल्ले से चल रही है। शुक्रवार शाम 6 बजे जब एक पत्रकार ने मौके पर गंदगी के अंबार व अवैध गतिविधियों का वीडियो बनाया तो अनिल जायसवाल के किराए के गुंडे चंदन सिंह ने शराबियों संग पत्रकार की बाइक की चाबी छीन ली और धमकी देते हुए कहा—“हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते, हमारी पकड़ मंत्री सतीश शर्मा तक है।” दबंगई के दबाव में पत्रकार को वीडियो डिलीट करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध कैंटीन को पहले सुबेहा पुलिस ने खदेड़ा था, मगर सत्ता से करीबी रिश्तों के दम पर अनिल जायसवाल ने इसे फिर से पटकन पुरवा में शुरू करा दिया। आलम यह है कि सत्ता के संरक्षण में चल रहे इस गंदगी और नशे के अड्डे पर गुर्गे आए दिन संभ्रांत नागरिकों से अभद्रता करते हैं। अब जबकि मामला पुलिस व जिला आबकारी अधिकारी तक पहुंच चुका है, सवाल यह है कि क्या मंत्री के नाम का सहारा लेकर चल रही इस अवैध कैंटीन-मिनी बार पर सच में कार्रवाई होगी या फाइलें हमेशा की तरह ठंडे बस्ते में डाल दी जाएंगी?


#अवैधकैंटीन_का_खुलासा
#सत्ताकेसंरक्षणमेंगुंडागर्दी
#पत्रकारसेअभद्रता
#शराबमाफियाकाखुलासा

#नारद_संवाद_न्यूज़_एजेंसी

DM Barabanki Barabanki Police खुरापात समाचार नारद संवाद Dinesh Rawat Haidergarh Satish Sharma अपना उत्तर प्रदेश अपना बाराबंकी Ranjeet Supercop

MYogiAdityanath Baijnath Rawat Xmp DM Barabanki नारद संवाद समाचार अनुराग राजू मिश्रा
03/08/2025

MYogiAdityanath Baijnath Rawat Xmp DM Barabanki नारद संवाद समाचार अनुराग राजू मिश्रा

03/08/2025

मनरेगा में फर्जीवाड़े की फैक्ट्री! हैदरगढ़ ब्लॉक में खुलेआम गरीबों का हक लूटा जा रहा है?! BDO संजीव गुप्ता की चुप्पी संद...
08/07/2025

मनरेगा में फर्जीवाड़े की फैक्ट्री! हैदरगढ़ ब्लॉक में खुलेआम गरीबों का हक लूटा जा रहा है?!

BDO संजीव गुप्ता की चुप्पी संदेह के घेरे में, क्या भ्रष्टाचार में भी साझेदारी करते हैं BDO हैं?

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा
बाराबंकी | हैदरगढ़
हैदरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत अंसारी में मनरेगा योजना को मजाक बना दिया गया है। सरकारी रिकॉर्ड में हाजिरी, लेकिन मैदान में मजदूर नहीं! यह कहानी अब आम होती जा रही है, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि खंड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता सबकुछ जानते हुए भी "शवासन" की मुद्रा में हैं। आखिर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई? क्या भ्रष्टाचार की मलाई ऊपर तक जा रही है? मास्टर रोल में जमकर खेल – फोटो और हाजिरी में जबरदस्त फर्क!ग्राम पंचायत अंसारी में मास्टर रोल 2294 में (8 जुलाई)को 10 मजदूरों की हाजिरी, 5 अनुपस्थित, बाक़ी में 2 पुरुष, 3 महिलाएं। लेकिन NMMS फोटो में 1 पुरुष, 4 महिलाएं! किसकी उपस्थिति दर्ज? किसकी तस्वीर? क्या मेट रंजना सब खुद कर रही है या किसी के इशारे पर?
मास्टर रोल 2296 और 2297 में भी लेबर और फोटो का मेल नहीं। कभी महिलाओं के नाम पर पुरुष काम करते दिखते हैं, तो कभी पुरुषों की जगह महिलाओं की तस्वीरें डाल दी जाती हैं। NMMS पोर्टल पर ये फर्जीवाड़ा बिना मिलीभगत के संभव नहीं! इतना ही नही बल्कि मनरेगा में कमीशन खोरी के चलते कार्यवाही के नाम पर सब शून्य ही बचता है।

10% कमीशन दो, वर्ना पेमेंट रोको – यही है हैदरगढ़ का नया नियम!

गुप्त सूत्र बताते हैं कि मनरेगा में काम कराने के बाद खंड विकास अधिकारी प्रधानों से 10% कमीशन की मांग की जाती है यह जानकारी सूत्रों से मिली है अब आप खुद सोचिए कि काम करने के बावजूद मजदूरों को पेमेंट के रोंक दिए जाते हैं ऐसी क्या कमी रह जाती है, बो है सिर्फ कमीशन खोरी , क्योंकि उनसे खुलेआम 10% कमीशन मांगा जाता है। जो देने से इंकार करता है, उसका हक "फाइल में फंसा दिया जाता है"। यही बो बजह है कि हैदरगढ़ के खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता कार्यवाही करने से नकार जाते हैं और मनरेगा भुगतान रोक कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। ये पूरा खेल मेट, ग्राम प्रधान, टेक्निकल असिस्टेंट, एपीओ और खुद बीडीओ तक फैला हुआ लगता है। दरअसल BDO की खामोशी और कार्यवाही न होने की सहमति से अब भ्रस्टाचार करने वालों के रौब अलग ही दिखते हैं फिलहाल समाचार प्रकाशित होने के बाद मनरेगा की हाजिरी में 50% से अधिक गिरावट देखने को मिली है।
समाचारों में कई बार इन फर्जीवाड़ों का भंडाफोड़ हुआ, लेकिन B.D.O. संजीव गुप्ता टस से मस नहीं हुए।
क्या इतनी मोटी चमड़ी हो चुकी है कि शिकायत, फोटो, रिपोर्ट – कुछ भी असर नहीं करता? या फिर अधिकारी स्वयं इस भ्रष्ट व्यवस्था की रीढ़ बन चुके हैं?
अब जनता पूछ रही है: क्या जिले के उच्चाधिकारियों को भी सच्चाई नहीं दिखती?डीसी मनरेगा को शिकायतें भेजी गई हैं।अब जनता जानना चाहती है –
"क्या कार्रवाई होगी या फिर भ्रष्टाचार का यह नाला यूं ही बहता रहेगा?"
अगर अब भी चुप्पी रही, तो यह साफ संदेश जाएगा कि – गरीबों के खून और पसीने से सना हुआ मनरेगा अब ‘मुनाफे का मंच’ बन गया है
फिलहाल जनता और जनप्रतिनिधियों की मांग है कि भ्रस्टाचार को संरक्षण देने वाले "BDO को हटाओ, जांच बिठाओ – गरीबों का हक दिलाओ!"

📌 #मनरेगा_लूट | #फर्जी_हाजिरी | #हैदरगढ़_BDO | | | #नारद_संवाद_न्यूज़_एजेंसी | |

DM Barabanki
MYogiAdityanath

होली… जिसका पहला संदेश ही है, ‘बुरा न मानो होली है।’ बस यही बात आज की इंटरनेट वाली पीढ़ी को खूब भा रही है। किसी भी ट्रें...
15/03/2025

होली… जिसका पहला संदेश ही है, ‘बुरा न मानो होली है।’ बस यही बात आज की इंटरनेट वाली पीढ़ी को खूब भा रही है। किसी भी ट्रेंडिंग टॉपिक पर जमकर मीम्स बन रहे हैं और इसमें लग रहा रंगों का तड़का। हमने भी इंटरनेट की दुनिया से चुने हैं कुछ ऐसी ही अतरंगी और हंसी-मजाक से भरे मीम्स जिनका सरोकार हम सभी से है।...

होली… जिसका पहला संदेश ही है, ‘बुरा न मानो होली है।’ बस यही बात आज की इंटरनेट वाली पीढ़ी को खूब भा रही है। किसी भी ट्र...

15/03/2025

अयोध्या57 मिनट पहले कॉपी लिंक अयोध्या के रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। बाबू राम तीरथ यादव फाउंडेशन ट्रस्ट ने श्रीकृष्णा आर.टी.एस. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, नरौली में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया। मेले में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच और दंत परीक्षण की सुविधा दी गई। दिव्य ज्योति आई हॉस्पिटल की टीम ने जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चश्मे वितरित किए। सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने अपनी जांच कराई।...

लखनऊ के बीबीडी इलाके में बच्चे के साथ स्कूटी से जा रहे एफसीआई अधिकारी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। जिससे उनके सिर पर गंभी...
15/03/2025

लखनऊ के बीबीडी इलाके में बच्चे के साथ स्कूटी से जा रहे एफसीआई अधिकारी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। बीबीडी ग्रीन सिटी अयोध्या रोड निवासी संदीप कुमार पाण्डेय जनकल्याण समिति के कोषाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया शनिवार को शाम करीब 5 बजे अपने बच्चे के साथ स्कूटी से जा रहे थे। बीबीडी कॉलेज के गेट के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आए तीन अज्ञात बदमाश बिना बात के मारपीट करने लगे। उन्होंने खुद को बचाने का प्रयास किया तो लोहे के कड़े से लगातार सिर पर वार किया।...

लखनऊ के बीबीडी इलाके में बच्चे के साथ स्कूटी से जा रहे एफसीआई अधिकारी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। जिससे उनके सिर पर ...

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में विंसेंट हॉस्पिटल में 40 वर्षीय एक शख्स पहुंचा, जिसका हार्ट लगभग काम करना बंद कर चुका था। फौरन क...
15/03/2025

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में विंसेंट हॉस्पिटल में 40 वर्षीय एक शख्स पहुंचा, जिसका हार्ट लगभग काम करना बंद कर चुका था। फौरन कोई हार्ट डोनर मिलना मुश्किल था। डॉक्टर्स ने उन्हें टाइटेनियम से बना आर्टिफिशियल हार्ट लगाकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया। करीब 10 आखिर क्या है आर्टिफिशियल दिल, क्या इसके सहारे पूरी जिंदगी गुजारी जा सकती है और यह एक्सपेरिमेंट इतना अहम क्यों; जानेंगे आज के एक्सप्लेनर में…...

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में विंसेंट हॉस्पिटल में 40 वर्षीय एक शख्स पहुंचा, जिसका हार्ट लगभग काम करना बंद कर चुका था। फौ...

16 घंटे पहलेलेखक: कृष्णा शुक्ला कॉपी लिंक ईरान के होरमुज आईलैंड में तेज बारिश के चलते सिल्वर एंड रेड बीच का पानी खून की ...
15/03/2025

16 घंटे पहलेलेखक: कृष्णा शुक्ला कॉपी लिंक ईरान के होरमुज आईलैंड में तेज बारिश के चलते सिल्वर एंड रेड बीच का पानी खून की तरह लाल दिख रहा है.लेकिन ऐसा क्यों, पूरी जानकारी के लिए ऊपर दी गई इमेज पर क्लिक कर देखें वीडियो Source link

16 घंटे पहलेलेखक: कृष्णा शुक्लाकॉपी लिंकईरान के होरमुज आईलैंड में तेज बारिश के चलते सिल्वर एंड रेड बीच का पानी खून क...

कानपुर50 मिनट पहले कॉपी लिंक घाटमपुर के धरमपुर बंबा के पास एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की म...
15/03/2025

कानपुर50 मिनट पहले कॉपी लिंक घाटमपुर के धरमपुर बंबा के पास एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पतारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को पतारा सीएचसी ले गई। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला कई दिनों से इलाके में टहलती हुई देखी गई थी। महिला ने सफेद रंग की शर्ट और मटमैले रंग का पैंट पहन रखा था। महिला की उम्र लगभग 60 वर्ष आंकी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए प्रयासरत है। Source link

कानपुर50 मिनट पहलेकॉपी लिंकघाटमपुर के धरमपुर बंबा के पास एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला क....

Address

Barabanki
Barabanki

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when समाचार बाराबंकी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to समाचार बाराबंकी:

Share