A2Z Live Khabrein

A2Z Live Khabrein Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from A2Z Live Khabrein, Media/News Company, barabanki, Barabanki.

A2Z Live Khabrein Uttar Pardesh ka Sarvshersh News Channel Hai News, Politics, Entertainment, Bollywood, Hollywood, Education, business, Sport, Agricultural contains latest news Etc

22/08/2026

*बाराबंकी के बड़ेल चौराहे की सड़क बनी तालाब,जलभराव से लोग परेशान*

बाराबंकी। शहर का बड़ेल चौराहा अक्सर जाम के लिए चर्चा में रहता है, लेकिन अब यहां की सड़क अपनी बदहाली के लिए लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। बारिश के मौसम में यह सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। कारण है कि इस चौराहे पर जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बरसात का पानी सड़क पर ही जमा रहता है,जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से इस वार्ड में नाली निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक इस पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थिति यह है कि इसी चौराहे पर बने सार्वजनिक शौचालय तक जाने का भी कोई रास्ता नहीं बचा है। वार्ड के लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर कब इस वार्ड को शहर का हिस्सा माना जाएगा और उनकी समस्या का समाधान होगा।



07/08/2026
07/08/2026

बाराबंकी के स्टेज पर सनी देओल और प्रीतिजिंटा ने मचाया धमाल

बटवारा फिल्म के प्रमोशन करने के लिए बाराबंकी पहुंचे सनी देओल प्रीतिजिंटा

07/08/2026

बाराबंकी पहुंचे सनी देओल प्रीतिजिंटा

बटवारा फिल्म के प्रमोशन करने के लिए बाराबंकी की रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में सनी देओल प्रीतिजिंटा का जोरदार स्वागत किया गया


06/08/2026

स्कूल जा रहे मासूमों पर भरभराकर गिरी जर्जर दीवार, सगे भाई-बहन समेत 2 बच्चों की मौत, 3 गंभीर घायल

बाराबंकी के #दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां ( #अलियाबाद) गांव में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। स्कूल जा रहे पांच #मासूम_बच्चों_पर_अचानक_एक_वर्षों_पुरानी_जर्जर_ईंट_की_दीवार_गिर_गई। हादसे में एक ही परिवार के सगे भाई-बहन की मौके पर #दर्दनाक_मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरे गांव में मातम पसरा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्चे रोज की तरह स्कूल जा रहे थे। तभी संकरी गली में स्थित जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी और सभी बच्चे मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनकर तत्काल मलबा हटाया और बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दो मासूमों को बचाया नहीं जा सका।

ग्रामीणों का आरोप है कि दीवार लंबे समय से जर्जर थी और कई बार इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

एक लापरवाही ने दो मासूम जिंदगियां छीन लीं। क्या जर्जर भवनों की समय पर पहचान और कार्रवाई नहीं होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

06/08/2026

*माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत:* झांसी जेल में बंद बड़े भाई से मिलने जा रहा था, कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई
*सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत*
#अतीक_अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत हुई
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत
अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हुई
झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में #अबान_अहमद की मौत

29/07/2026

बड़ेल चौराहे पर लगा कई किलोमीटर का लंबा जाम आखिर कब मिलेगा इस जाम से छुटकारा

मिट्टी डालकर भूल गए अधिकारी

#बड़ेल_चौराहे


28/07/2026

मजीठा मेले का हुआ भव्य उद्घाटन, जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

बाराबंकी। क्षेत्र में आस्था और लोक परंपरा के प्रतीक #मजीठा मेले का सोमवार को भव्य उद्घाटन किया गया। मेले का शुभारंभ बीजेपी जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन के अवसर पर #जिलाध्यक्ष ने मेले में उपस्थित #श्रद्धालुओं और व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे मेले हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए मेले के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अल्का मिश्रा, बैजनाथ रावत,डॉ. विवेक वर्मा सहित बीजेपी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मेला परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। दुकानें,झूले और लोक मनोरंजन के साधनों से मेला परिसर गुलजार रहा।

आयोजकों ने बताया कि मेला कई दिनों तक चलेगा,जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग दर्शन और खरीदारी के लिए आएंगे।

22/07/2026

लोकसभा में गरजे अखिलेश यादव

छात्रों के हाथ तोड़े, सिर फोड़े, कपड़े फाड़े। बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?"

21/07/2026

अखिलेश यादव के गिरफ्तारी के विरोध में बाराबंकी में हुआ विरोध प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष #अखिलेश_यादव की दिल्ली में हुई #गिरफ्तारी के विरोध में बाराबंकी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी छाया चौराहे पर धरना प्रदर्शन करते हुए

Address

Barabanki
Barabanki
225001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when A2Z Live Khabrein posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to A2Z Live Khabrein:

Shortcuts

Share