FAWN News Bareilly

FAWN News Bareilly Fawn News Bareilly is a Bareilly based edition of "Fawn News" ( FAWN CONS News Agency) .

Get latest updates about new developments latest news and useful information about city Bareilly.

  : बरेली में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाइवे किनारे खड़े टैंकर में तेज रफ्तार बुलेरो ने टक्कर मार दी और पीछे आ रही बाइक बुलोरो ...
05/04/2026

: बरेली में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाइवे किनारे खड़े टैंकर में तेज रफ्तार बुलेरो ने टक्कर मार दी और पीछे आ रही बाइक बुलोरो में आ घुसी। भीषण हादसे में 5 लोगों की जान चली गई। दो बच्चे सहित 4 घायल बताये जा रहे हैं। बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में बड़े बाईपास पर हुआ हादसा।

जनशताब्दी पूर्णागिरि एक्सप्रेस गाड़ी का मझोला पकड़िया पर 2 मिनट का प्रायोगिक ठहराव, अवसर पर स्टेशन से जितिन प्रसाद ने हरी ...
26/02/2026

जनशताब्दी पूर्णागिरि एक्सप्रेस गाड़ी का मझोला पकड़िया पर 2 मिनट का प्रायोगिक ठहराव, अवसर पर स्टेशन से जितिन प्रसाद ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग,इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद ने 26 फरवरी, 2026 को 12035/12036 टनकपुर-दिल्ली-टनकपुर जनशताब्दी पूर्णागिरि एक्सप्रेस गाड़ी का 2 मिनट का प्रायोगिक ठहराव के अवसर पर मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन पर आयोजित भव्य समारोह में केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री श्री जितिन प्रसाद ने कहा कि मझोला पकड़िया क्षेत्रवासियों को टनकपुर-दिल्ली जनशताब्दी गाड़ी की सौगात मिली हैै। यहाँ की बहुप्रतिक्षित मांग को रेलवे प्रशासन द्वारा आज पूरा कर दिया गया। जो यहां के क्षेत्रीय लोगों के विकास के लिए एक नई सौगात मिली है। इस गाड़ी के ठहराव से स्थानीय जनता, स्कूली बच्चों एवं व्यापारियों को पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद एवं दिल्ली आवागमन करने हेतु सुगम,सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो गई है।

इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार ने कहा कि टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी का मझोला पकड़िया पर ठहराव हो जाने से मझोला के यात्रियों की कनैक्टिविटी सीधे पीलीभीत,टनकपुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए दिल्ली प्रान्त से हो जाएगा। इस गाड़ी के ठहराव हो जाने से यहां के क्षेत्रीय जनता को व्यापार, इलाज एवं नौकरी पेशा आदि करने के लिए तथा बच्चों को भी अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बड़े २ाहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिल जायेगी। पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल अपने सम्मानित यात्रियों को उन्नत एवंआरामदायक यात्री सुख-सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सदैव कृतसंकल्पित है। रेल प्रशासन भविष्य में भी इसी प्रकार यात्री सुख-सुविधाओं का विस्तार आवश्यकतानुसार करने के लिए तत्पर रहेगा।

मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा द्वारा किया गया।

25/02/2026

: बरेली जंक्शन पर जीआरपी के सिपाही हरिओम ने सीपीआर देकर रेल यात्री की बचाई जान। गया के दिनेश मोनिया अमृत भारत एक्सप्रेस से बरेली आए थे। जंक्शन पर उन्हें हार्ट अटैक आ गया। सिपाही की तत्परता से यात्री की जान बच गई।

31/01/2026

: बरेली में रील बनाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन हाईवे पर पत्थर गिरा, चपेट में आने से फैजान की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, नबाबगंज क्षेत्र के बिजोरिया रोड की घटना।

Address

Dohra Road
Bareilly
243006

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm
Saturday 9am - 6pm

Telephone

+917838933688

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when FAWN News Bareilly posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share