19/08/2026
जुलेखा खातून से ज़िया देवी बनी इस महिला की बड़ी दर्द भरी कहानी है ,जिस इंसान के लिए घर छोड़ा मज़हब छोड़ा अपनों से मुंह मोड़ा ,,आज वही इंसान दूसरी के चक्कर में इनको छोड़ रहा है ,ऐसा ज़िया ने अपने शौहर पर आरोप लगाया है ।फिलहाल इन्होंने अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
आरोप है की भावेश चौधरी इनके आगे पीछे घूमता था, कई बार परपोज किया ,हाथ का नस काट लेने की धमकी देता था ,मरने मारने की धमकी देता था ,,जुलैखा को लगा की इससे ज्यादा प्यार उसे कोई और नही कर सकता ,,और फिर जुलेखा भावेश के प्यार में मजहब की दीवार तोड़ देती हैं, और सनातन धर्म अपनाकर सात जन्म वाले बंधन में बंध जाती हैं। आरोप है की भावेश ने उन्हें मार पीटकर घर से निकाल दिया है और ससुरालियों पर भी मारपीट का आरोप लगा रही हैं,,