27/08/2026
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सीकरी हिंसा पर बड़ा सवाल
शासन स्तर से होगी सीकरी हिंसा की जांच!
आखिर 12-13 घंटे समझाने के बाद अचानक क्यों उग्र हुई भीड़?
सीकरी में प्रतिमा को लेकर हुए विवाद के बाद अब हिंसा के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच शासन स्तर से कराए जाने की चर्चा तेज हो गई है।
इसी बीच हिन्दुस्तान की रिपोर्ट में पुलिस-प्रशासन पर आरोप लगाते हुए वायरल हुए एक युवक के वीडियो का भी जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट पर नजर रख रही है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है—
❓ जब करीब 12-13 घंटे तक समझाने-बुझाने का प्रयास चलता रहा तो अचानक हालात इतने बिगड़े कैसे?
❓ क्या किसी बाहरी व्यक्ति या प्रभावशाली व्यक्ति की भूमिका थी?
❓ पुलिस-प्रशासन की भूमिका भी जांच के दायरे में आएगी?
❓ क्या पहले से विवाद की आशंका के बावजूद पर्याप्त तैयारी थी?
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में पहले भी विवाद और उपद्रव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में इस बार शासन स्तर की जांच में घटना के कारणों के साथ-साथ जिम्मेदारी भी तय होने की उम्मीद है।
फिलहाल सीकरी गांव में शांति कायम है। पुलिस बल तैनात है और जांच जारी है।
अब सवाल सिर्फ यह नहीं कि हिंसा हुई कैसे… सवाल यह भी है कि हिंसा की नौबत आई क्यों?
R Bharat News 27
#सीकरी #सीकरीकांड #सीकरीहिंसा #बदायूं #फैजगंजबेहटा #ब्रेकिंगन्यूज #बदायूंन्यूज #उत्तरप्रदेश #पुलिस #प्रशासन #शासन #जांच #कानूनव्यवस्था #हिंसा #वायरलवीडियो ारतNews27