News Hub 24x7 India

News Hub 24x7 India All Audiance Can see Latest and Viral NEWS In this page
When you See News then follow my Page

01/09/2024
कंगना रनौत मीडिया में कुछ भी कहने से पीछे नहीं हटतीं। न सिर्फ दूसरों के बारे में, बल्कि अपने बारे में भी उन्हें कुछ कहना...
28/08/2024

कंगना रनौत मीडिया में कुछ भी कहने से पीछे नहीं हटतीं। न सिर्फ दूसरों के बारे में, बल्कि अपने बारे में भी उन्हें कुछ कहना हो, तो वह बेधड़क होकर बोलती हैं। 'इमरजेंसी' फिल्म को प्रमोट करने में बिजी कंगना ने हाल ही में खुलासा किया कि एक बार उन्होंने पुलिस जीप को ठोकर मार दी थी। तब आगे क्या हुआ, इस बारे में एक्ट्रेस ने बताया है।कंगना ने माशबेल इंडिया को इंटरव्यू दिया है। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग में उनके हाथ तंग हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ''मैंने कई बार ड्राइविंग सीखने की कोशिश की है, लेकिन हमेशा फेल ही रही। मैंने किसी को ठोकर मार दी। दीपिका और मैंने लगभग एक ही समय में बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने 2007 में डेब्यू किया और मैंने 2006 में। हम एक ही ड्राइविंग स्कूल में सीखते थे और बांद्रा में रहते थे।''अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कंगना ने बताया, ''जब मैंने पहली बार ड्राइविंग टेस्ट में हाथ आजमाया, तब सैंट्रो ड्राइव की थी और एक ऑटो रिक्शा वाले को ठोकर मार दी थी। ड्राइवर ने मुझ पर काफी चिल्लाया और तब मुझे समझ आया कि ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया है, वह भी दो बार। ऑटो ड्राइवर इतना डर गया था कि मुझे पागल महिला समझकर वह वहां से भाग ही गया। उसके बाद मैंने ड्राइविंग कभी नहीं की।''कंगना ने कहा कि उन्हें दीपिका पादुकोण को देख कर इंस्पिरेशन मिली। जब इस घटना के पांच साल बाद उन्होंने दीपिका को एसयूवी चलाते देखा, तो सोचा कि दोनों ने एक ही जगह से ड्राइविंग सीखी, लेकिन फिर भी उन्हें कार चलाना नहीं आता और दीपिका इतनी आगे निकल गईं। उनसे प्रभावित होकर कंगना ने दोबारा ड्राइविंग सीखने की ठानी और सीखना शुरू भी किया, लेकिन पुलिस की गाड़ी को ठोकर मार दी।

हेमा कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मचा हुआ है और वहां भी मी-टू जैसे मूवमें...
28/08/2024

हेमा कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मचा हुआ है और वहां भी मी-टू जैसे मूवमेंट की शुरुआत हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद से महिला कलाकार खुलकर सामने आ रही हैं।

अब ऐसी ही मांग बंगाली सिनेमा में भी उठने लगी है। अभिनेत्री रीताभरी चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया के जरिए बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से कमेटी गठित करने की मां की है।रीताभरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट लिखी, जिसमें कहा गया- मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हेमा कमीशन की रिपोर्ट आने के बाद यौन हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं, जिसके बाद मैं सोच रही हूं कि बंगाली फिल्म इंडस्ट्री ऐसे ही कदम क्यों नहीं उठा सकती?

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। नवान्न अभियान यानी राज्य सचिवालय मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के खिलाफ भाजपा ने बुधवार को...
27/08/2024

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। नवान्न अभियान यानी राज्य सचिवालय मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के खिलाफ भाजपा ने बुधवार को 12 घंटे बंगाल बंद आहूत किया है। इसे लेकर ममता सरकार की ओर से सख्त संदेश दिया गया है कि राज्य में कोई बंद नहीं होगा।सार्वजनिक जीवन को सामान्य बनाए रखने के लिए हर कदम उठाए जाएंगे। लोग भी घरों से सामान्य दिन की तरह ही काम पर जाएं। यहां तक कि, नवान्न ने सरकारी कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा गया है कि नियमों के अनुसार कार्यालय में उपस्थित रहना है।ममता सरकार ने उन सभी दुकानों और बाजारों को खुला रखने का भी आदेश दिया है, जहां पूजा की बिक्री चल रही है। निजी परिवहन संगठनों को यातायात सामान्य बनाए रखने के लिए कहा गया है। राज्य ने कहा कि अगर इससे कोई नुकसान होता है तो सरकार मुआवजे की जिम्मेदारी लेगी। साथ ही राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि वे सभी परिवहन की सामान्य आवाजाही बनाए रखने के लिए कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।मंगलवार को नवान्न अभियान के बाद भाजपा ने बुधवार को 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि छात्र समाज के नवान्न अभियान में पुलिस की बर्बरता के विरोध में बंद रहेगा। उस घोषणा के आधे घंटे के भीतर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार व राज्य के पूर्व मुख्य सचिव अलापन बनर्जी ने नवान्न से प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आधिकारिक घोषणा की।आरजी कर की घटना और उसके बाद हुए आंदोलन के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री के सलाहकार ने कहा कि जांच और न्याय की मांग करना हम सभी की जिम्मेदारी और अधिकार है, लेकिन आज (मंगलवार) और अगले दिन (बुधवार) बंगाल को रोकने की कोशिश पूरी तरह से अस्वीकार्य है। विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, परीक्षा दे रहे हैं। शरदोत्सव की बिक्री शुरू हो गई है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने इतिहास रच दिया है। वह सबसे यंग ICC चेयरमैन बन गए हैं। जय शाह ग्रेग बार्कल...
27/08/2024

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने इतिहास रच दिया है। वह सबसे यंग ICC चेयरमैन बन गए हैं। जय शाह ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे। आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्‍त हो जाएगा।हाल ही में बार्कले ने तीसरे कार्यकाल से इनकार कर दिया था। ऐसे में अब जय शाह (Jay Shah ICC New Chairman) आईसीसी के नए चेयरमैन (ICC Chairman Election) चुने गए हैं। दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी ने पहले ही बता दिया था कि जय शाह आईसीसी के अगले चेयरमैन होंगे।जय शाह अभी 35 साल के हैं। वह आईसीसी के अध्‍यक्ष बनने वाले 5वें भारतीय हैं। इससे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर आईसीसी के चेयरमैन रह चुके हैं। जगमोहन डालमिया 1997 में पहले एशियाई आईसीसी अध्यक्ष चुने गए थे।

शरद पवार साल 2010 से 2012 तक आईसीसी के अध्यक्ष रहे। चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सहमालिक एन श्रीनिवासन भी आईसीसी के अध्यक्ष रह चुके हैं। 2014 से 2015 तक उन्होंने आईसीसी के प्रेसिडेंट की भूमिका निभाई। वहीं शशांक मनोहर 2015 से 2020 तक आईसीसी के अध्यक्ष रहे।जय शाह को ICC के अगले स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया है। शाह ने अक्टूबर 2019 से बीसीसीआई सचिव और जनवरी 2021 से एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। वह 1 दिसंबर, 2024 को चेयरमैन पद ग्रहण करेंगे। वर्तमान अध्यक्ष ग्रेग बार्कले द्वारा तीसरा कार्यकाल नहीं लेने का निर्णय लेने के बाद शाह अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकित व्यक्ति थे

Address

307 Bareilly Town
Bareilly
243001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Hub 24x7 India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share