The News Junction

The News Junction The News Junction
सच का अंश, सच जो आप देखना चाहे

08/01/2026

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र के

शंकर नगर गांव में स्कॉर्पियो सवार दो दबंगों ने एक नाबालिग युवती को घर के पास से अगवा कर कार में गैंगरेप किया। आरोपियों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल बताया जा रहा है। करीब दो घंटे की वारदात के बाद पीड़िता को बेहोश हालत में घर के बाहर फेंककर आरोपी फरार हो गए। इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pradesh

08/01/2026

उत्तर प्रदेश के आगरा में इंस्टाग्राम पर हुई एक दोस्ती उस समय एक परिवार के लिए परेशानी का कारण बन गई, जब अमरोहा का रहने वाला 21 वर्षीय लड़का कई दिनों तक घर से गायब हो गया. बेटे की तलाश में परेशान मां अमरोहा से आगरा पहुंची और जैसे ही वह बेटे के इंस्टाग्राम फ्रेंड के घर पहुंची, वहां हंगामा खड़ा हो गया.

जानकारी के अनुसार, लड़का अमरोहा का निवासी है और कुछ दिनों से घर नहीं लौटा था. परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि उसकी दोस्ती आगरा के ट्रांस यमुना इलाके में रहने वाली एक महिला से हुई है. दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. लड़के की उम्र करीब 21 साल बताई गई है, जबकि महिला की उम्र लगभग 40 साल है. महिला विधवा है और अकेली रहती है.

बेटे के बारे में जानकारी मिलने के बाद मां आगरा पहुंच गई. बताया गया कि लड़का कई दिनों से उसी महिला के घर पर रह रहा था. बेटे के अचानक गायब होने से मां बेहद परेशान थी. उसने पुलिस से मदद मांगी और स्थानीय स्तर पर संपर्क बढ़ाया. मां भाजपा से जुड़ी हुई है, जिसके चलते उसने स्थानीय भाजपा नेताओं से भी सहयोग लिया. नेताओं की मदद से महिला के घर का पता चला.

जैसे ही मां महिला के घर पहुंची, बेटे ने मां को देखते ही घर से कूदकर भागने की कोशिश की. इस दौरान घर के बाहर हंगामा हो गया. शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों ने महिला को समझाया कि उसकी उम्र और लड़के की उम्र में काफी अंतर है. एक स्थानीय नेता ने भी महिला से बात की. इसके बाद महिला ने बात समझी और मामला शांत हो गया.

इस मामले में एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने फोन पर बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी. लड़का और महिला दोनों बालिग हैं. इसलिए पुलिस केवल लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को संभालने के लिए मौजूद रही. दोनों पक्षों की आपसी बातचीत के बाद विवाद खत्म हो गया और लड़का अपनी मां के साथ वापस चला गया.

07/01/2026

Yuvraj Singh said, "Not congratulating our country's daughter, Smriti Mandhana, who became the fastest woman in women's cricket to reach 10,000 runs is tantamount to betrayal of the country." The whole of India is proud of you.

06/01/2026

*बरेली बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर का बेटा पुलिस हिरासत में, तिलहर में तेज रफ्तार कार, टक्कर और सूटकेस, मिला नशीला पदार्थ*

बरेली दंगे के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर का बेटे फरमान रजा ने मंगलवार रात शाहजहांपुर से लौटते वक्त तिलहर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

*शाहजहांपुर*
। बरेली दंगे के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर का बेटे फरमान रजा ने मंगलवार रात शाहजहांपुर से लौटते वक्त तिलहर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरमान रजा को दबोच लिया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डिग्गी से एक ट्रॉली सूटकेस बरामद हुआ। सूत्रों का दावा है कि इस सूटकेस में नशीले पदार्थ मिले हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। हालांकि पुलिस अभी खुलकर कुछ बोलने से बच रही है।

*मौलाना का बेटा और रोडवेज चालक हिरासत में*

बताया जा रहा है कि फरमान रजा मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे तिलहर के कचियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचा ही था कि उसकी कार अनियंत्रित होकर रोडवेज बस में जा घुसी। हादसे के बाद बस चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फरमान की कार काफी तेज रफ्तार में थी और आशंका जताई जा रही है कि वह नशे में गाड़ी चला रहा था। इसी बिंदु पर पुलिस की पूछताछ भी जारी है।

*मामले की जांच में जुटी पुलिस*

तिलहर कोतवाली इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि फरमान रजा से सख्ती से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसे के वक्त वह नशे की हालत में था या नहीं। साथ ही बरामद सूटकेस की भी गहन जांच की जा रही है। हादसे और सूटकेस से जुड़ी इस बरामदगी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

06/01/2026

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की एक और दुखद घटना सामने आई है। जेसोर ज़िले में रहने वाले हिंदू युवक राणा प्रताप बैरागी की आज दोपहर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। राणा प्रताप मोनिरामपुर उपज़िला के निवासी थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और एक बार फिर बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

05/01/2026

उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी पुलिस भर्ती 2025 में आयु सीमा को लेकर अहम फैसला लिया गया है। राज्य में 32,679 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की विशेष छूट दी जाएगी।







Recruitment2025

05/01/2026

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए अब बचना आसान नहीं होगा। बेंगलुरु के एक युवा ने ऐसा स्मार्ट हेलमेट तैयार किया है, जो ट्रैफिक पुलिस के लिए किसी हाईटेक डिवाइस से कम नहीं है। इस खास हेलमेट में कैमरा, सेंसर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जैसे ही कोई बाइक या कार चालक रेड लाइट तोड़ता है, गलत लेन में चलता है या हेलमेट नहीं पहनता, यह हेलमेट उसकी तस्वीर और वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है। इसके बाद AI सिस्टम अपने आप नियम तोड़ने वाले की पहचान कर रिपोर्ट तैयार करता है और ट्रैफिक पुलिस तक जानकारी भेज देता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस इनोवेशन की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।





05/01/2026

फिल्म 'धुरंधर' का सुपरहिट गाना 'शरारत' अब सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि दर्शकों की भावना बन चुका है। यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार करते ही इस गाने ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इतिहास रच दिया है। गाने में नजर आईं एक्ट्रेस आयशा खान इस कामयाबी से बेहद भावुक और खुश नजर आ रही हैं।

आयशा खान ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए फैंस का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि थिएटर में भरे हुए हॉल के बीच बड़ी स्क्रीन पर खुद को देखना उनके लिए एक सपने जैसा पल था। आयशा ने माना कि 'शरारत' को मिला प्यार उनकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा है और यह उनकी मेहनत का सबसे बड़ा इनाम है।

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह इस मुकाम पर पहुंचकर खुद पर गर्व महसूस करती हैं और अपने सपनों को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। आयशा के मुताबिक, यह आत्मविश्वास घमंड नहीं बल्कि सालों की मेहनत, संघर्ष और अपने काम के प्रति सच्चे प्यार से आया है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का भी आभार जताया, जिन्होंने उन पर भरोसा किया।

'धुरंधर' जहां बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ के आंकड़े को छू चुकी है, वहीं इसके गाने भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

Views

Address

583 Nawada Shekhan Old City
Bareilly
243005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The News Junction posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share