14/05/2025
सिगरेट का पैसा मांगने पर मार दी गोली, मारपीट में दो घायल
बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना अंतर्गत लच्छूचक गांव में सिगरेट का पैसा मांगने पर एक दुकानदार की जांघ में गोली मार दी। सोहन कुमार ने जब सुबह दुकान खोली, तभी गांव के चार लोग उसकी दुकान पर आए। जब वे सिगरेट पीकर जाने लगे, तब दुकानदार ने उनसे पैसा मांगा। सोहन कुमार ने यह भी कहा कि अभी उसकी बोहनी भी नहीं हुई है। इस बात पर चारों लोग भड़क गए। सोहन कुमार का भाई भी मौके पर पहुंच गया। दोनों पक्ष में कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। इसके बाद चारों में से एक युवक ने सोहन की जांघ में गोली मार दी। पुलिस ने पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया है। दोनों को पुलिस की निगरानी में इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है।
बाइट सोहन कुमार का भाई
अभिषेक कुमार, एसडीपीओ 2, बाढ़