BARH TV

BARH TV सच खबर

भारत के प्रधानमंत्री हाल में ही इजरायल के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्‍होंने नेतन्‍याहू के साथ भारत की मोटरसाइकिल Royal Enf...
27/02/2026

भारत के प्रधानमंत्री हाल में ही इजरायल के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्‍होंने नेतन्‍याहू के साथ भारत की मोटरसाइकिल Royal Enfield को देखा। निर्माता की किस मोटरसाइकिल के साथ पीएम मोदी और इजरायल के पीएम नजर आए हैं। इसमें कितना दमदार इंजन मिलता है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

पीएम मोदी ने अपने इजरायल दौरे पर इजरायली पीएम नेतन्‍याहू के साथ एक प्रदर्शनी में हिस्‍सा लिया। इस दौरान उन्‍होंने भारत में बनाई गई मोटरसाइकिल को भी देखा और उसकी प्रशंसा की।

पीएम मोदी और नेतन्‍याहू ने इजरायल में एक प्रदर्शनी के दौरान रॉयल एनफील्‍ड की गोन क्‍लासिक मोटरसाइकिल को देखा। इसके साथ दोनों देशों के पीएम ने फोटो भी ली, जो सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल भी हो रही है।

रॉयल एनफील्‍ड की ओर से भारत में गोन क्‍लासिक मोटरसाइकिल को ऑफर किया जाता है। इस मोटरसाइकिल में निर्माता की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को भी ऑफर किया जाता है। इसमें फ्रंट में टेलीस्‍कोपिक सस्‍पेंशन, रियर में ट्विन शॉक सस्‍पेंशन, दोनों पहियों पर डिस्‍क ब्रेक, ड्यूल चैनल एबीएस, 19 इंच स्‍पोक व्‍हील्‍स, सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 13 लीटर पेट्रोल टैंक, असिस्‍ट और स्ल्पिर क्‍लच, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स को दिया जाता है।

निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 349 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जाता है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 20.2 बीएचपी की पावर और 27 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें पांच स्‍पीड ट्रांसमिशन को भी दिया जाता है।

'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर अनंत सिंह ने जदयू प्रत्याशी के रूप में मोकामा सीट से विधायक है । उन्होंने जेल में रहते हुए ...
26/02/2026

'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर अनंत सिंह ने जदयू प्रत्याशी के रूप में मोकामा सीट से विधायक है । उन्होंने जेल में रहते हुए चुनाव जीता। चुनाव से ठीक पहले 1 नवंबर को उन्हें दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था। कुचायकोट सीट से जदयू MLA अमरेंद्र पांडेय भी हैं। चेतन आनंद और ओसामा शहाब जैसे बाहुबलियों के कई रिश्तेदार भी विधायक बने हैं।

Address

Barh
Barh
803213

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BARH TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share