Nitya Navneeta News

Nitya Navneeta News Call/WhatsApp - (6201383623) गोबिन्द कुमार
बाढ़ अनुमंडल का विश्वसनीय न्यूज चैनल

किसी प्रकार के न्यूज या विज्ञापन देने के लिए काॅल करें या whatsapp पर संपर्क करें | team nitya_navneeta
coll/whatsapp - 6201383623

04/08/2026

दो पक्ष में हिंसक झड़प, जमकर पथराव, खूब चले लाठी डंडे व रॉड, 8 जख़्मी, दो रेफर

बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर चौक पर सोमवार की रात दो पक्ष में हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों पक्षों से जमकर लाठी-डंडे रॉड और ईंट-पत्थर चले। इस घटना में कुल 8 लोग गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं। गंभीर स्थिति में 2 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। इस घटना के बाद दरियापुर चौक पर अफ़रातफ़री मच गयी। सभी घायलों को मरांची अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों व पीड़ितों के अनुसार, दरियापुर चौक पर रात करीब नौ बजे युवकों के दो गुटों में झड़प हो गई। देखते ही देखते इस झड़प ने खूनी रुप ले लिया। दोनों पक्षों से भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा हो गया और जमकर लाठी-डंडे और ईंट- पत्थर चलने लगे। इस दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गयी, लेकिन झगड़े को शांत कराने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका बल्कि लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। करीब एक घंटे तक जमकर चले लाठी-डंडे के प्रहार से दोनों पक्षों के कुल 8 लोग गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं।
हाथीदह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए मरांची अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्होंने बताया कि अभी तक किसी पक्ष ने लिखित आवेदन नहीं दिया है। आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि घटना में पूर्व मुखिया और दिवंगत चौकीदार के स्वजन के बीच भिडंत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर मौसमी कुमारी ने दल बल के साथ मोर्चा संभाला, लेकिन स्थिति को बेकाबू देख थानाध्यक्ष को सूचित किया, थानाध्यक्ष कई अन्य पुलिस कर्मियों समेत घटनास्थल पर पहुँचे और सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा जख़्मीयों को मरांची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहाँ सभी का ईलाज जारी है, घायलों में प्रथम पक्ष से साजन पासवान, राजन पासवान, ललन पासवान, छोटू कुमार,विभा देवी व कविता कुमारी शामिल हैं, वहीं दूसरे पक्ष से नीतीश कुमार एवं संगीता देवी जख़्मी हुये हैं, जिसमें साजन कुमार व राजन कुमार के सिर में गंभीर चोटे आई हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना का कारण 5 दिन पूर्व हुए मामूली विवाद को बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पाँच दिन पहले दो युवकों के बीच बाइक स्पीड चलाने को लेकर नोक- झोंक हुई थी। घायलों के अनुसार सोमवार को उसी घटना की पंचायत के लिए नीतीश पासवान ने साजन व राजन को बुलाया, वहीं साजन व राजन के परिजनो का आरोप है की, बुलाने के बाद फिर वाद-विवाद शुरु हो गया और प्रथम पक्ष के कई लोग जो पुरी तैयारी में थे, उन्होंने दोनों भाई पर लाठी डंडे और रॉड से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख़्मी हो गये, घटना की सूचना मिलते ही साजन राजन के परिजन बचाने पहुँचे लेकिन जो जो आता गया सभी की पिटाई होती गई , दोनों तरफ से हुई इस झड़प में कुल 8 लोग जख्मी हो गये, तबतक पुलिस मौके पर पहुँच गई और मामले को शांत करवाकर दोनों पक्ष के घायलों को अस्पताल ले गई, वहीं घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है लिहाजा पुलिस की चौकसी भी बढ़ा दी गयी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

मुस्कान कुमारी पिता बबलू महतो, घर गुलाबबाग चौक आज सुबह लगभग चार बजे से लापता है, परिजनों ने उमानाथ घाट के पास गंगा में ड...
03/08/2026

मुस्कान कुमारी पिता बबलू महतो, घर गुलाबबाग चौक आज सुबह लगभग चार बजे से लापता है, परिजनों ने उमानाथ घाट के पास गंगा में डूबने की आशंका जताई है

03/08/2026

बाढ़ थाना अंतर्गत बुढ़नीचक में रिटायर सचिवालय कर्मी जयचंद्र चौधरी और उसके परिवार को घर में बंधक बना लूटने वाले चार गिरफ्तार, चार पुलिस गिरफ्त से बाहर

03/08/2026

यह वीडियो रविवार देर शाम की है और यह वीडियो नगर परिषद, बाढ़ एसडीएम समेत तमाम अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बाबा उमानाथ मंदिर एक प्राचीन मंदिर है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग सावन महीने में जल चढ़ाने पहुंचते हैं लेकिन सावन के सोमवारी के दिन प्रशासन के उदासीन रवैया पूरे सिस्टम की नाकामी को दिखाता है। समाजसेवी नीतीश कुमार का कहना है कि वह रविवार शाम उमानाथ पहुंचे जहां उन्होंने पूरे परिसर में गंदगी देखी, उन्होंने नगर परिषद से साफ सफाई की गुहार लगाई जब नगर परिषद से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने अपने कई साथियों के साथ पूरे उमानाथ परिसर की साफ सफाई की। जिससे आज सोमवार के दिन जल चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालुओं को गंदगी में नहीं आना पड़ा। उनका कहना है कि लगभग तीन से चार घंटे मंदिर परिसर को साफ सफाई करने में लगा। तो अब सवाल है कि बिहार की काशी कहे जाने वाले बाबा उमानाथ मंदिर में मेले का ठेका निलामी नगर परिषद करती है तो उसकी साफ सफाई की जिम्मेदारी किसके हाथों में होनी चाहिए।

03/08/2026

बाढ़ के अलखनाथ मंदिर में सुबह से शिवलिंग पर जल चढाने वालों की लंबी लाइन लगी है, वहीं घाट पर गंगा में स्नान कर रहे लोग, तैराकों से व्यवस्थापक परेशान

पुलिस कर्मियों से चाय पिलाने का पैसा मांगना दुकानदार को पड़ा भारी, गाली गलौज करते हुए मारे कई थप्पड़, विडियो आया सामनेपट...
02/08/2026

पुलिस कर्मियों से चाय पिलाने का पैसा मांगना दुकानदार को पड़ा भारी, गाली गलौज करते हुए मारे कई थप्पड़, विडियो आया सामने

पटना जिले के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत फोरलेन के पास स्थित चाय दुकानदार को चाय पिलाने का रुपया पुलिस वालों से मांगना महंगा पड़ गया, खाकी के नशे में धुत पुलिसकर्मियों की दुकानदार से बर्बरता का मामला सामने आया है। चाय विक्रेता ने पुलिस गाड़ी में आए पुलिस वालो को चाय पिलाने के बाद जब पैसा मांगा, तो पुलिसकर्मी अपना आपा खो बैठे। उन्होंने न केवल दुकानदार के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की, बल्कि अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए उसपर एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। वहां बैठे लोग इस घटना को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ, गाड़ी में बैठे उक्त सिपाही के अन्य पुलिसकर्मी साथी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने मिलकर चाय विक्रेता को सरेआम पीटना शुरू कर दिया। दबंगई दिखाते हुए वे पीड़ित दुकानदार को गालियां देते और घसीटते हुए अपने साथ ले जाने लगे। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर बख्तियारपुर थाना में तैनात जमादार और दो होमगार्ड शामिल थे।
दुकानदार का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कह रहे हैं कि उन्हें पीटकर सिर फोड़ दिया गया, चाय का पैसा वह मांगेंगे तो क्या उनके साथ मारपीट की जाएगी। उन्होंने सिस्टम पर भी सवाल उठाए हैं।
मामले को लेकर बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच का प्रतिवेदन बरीय अधिकारियों को भेजा जाएगा।
वहीं एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

बिहार की काशी कहे जाने वाले बाबा उमानाथ धाम में सोमवारी श्रृंगार एवं महाआरती का आयोजन कल रात्रि साढे आठ बजे किया जाएगा
02/08/2026

बिहार की काशी कहे जाने वाले बाबा उमानाथ धाम में सोमवारी श्रृंगार एवं महाआरती का आयोजन कल रात्रि साढे आठ बजे किया जाएगा

02/08/2026

बंद घर में ताला तोड़कर दिनदहाड़े चोरी जेवरात और नगदी ले उड़े चोर

बाढ़ शहर के काजीचक स्थित हनुमान मार्केट के सामने एक बंद घर को चोरों ने एक बार फिर निशाना बनाया। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और हजारों-लाखों रुपये मूल्य के जेवर, नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
पीड़िता सविता देवी ने बताया कि वह NTPC में काम करने गई थीं, जबकि उनकी बेटी और दामाद घर में ताला लगाकर दवा लेने के लिए बाजार गए थे। इसी दौरान करीब सुबह 11 बजे चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
चोरों ने घर के अंदर रखे ट्रंक और बक्सों के ताले भी तोड़ दिए। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर, कांसे के बर्तन और करीब 40 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बक्से में रखे जमीन के कागजात भी ले गए। वारदात के बाद चोरों ने घर का सामान और कपड़े भी बिखेर दिए।
घटना की जानकारी मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ-साथ चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

02/08/2026

बाढ़ थाना अंतर्गत दयाचक मोहल्ला में मद्यनिषेध टीम की कार्रवाई, केन बियर समेत विभिन्न ब्रांड के शराब बरामद

02/08/2026

स्कूल के खंडहर भवन में कुदाल चला रहे बच्चे, पंखा झल रही स्कूल प्रभारी और शिक्षिका के सामने बेंच हटा रहे

बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय रबाईच में बच्चें के द्वारा कुदाल लेकर जर्जर बिल्डिंग का मलबा हटाए जाने का विडियो सामने आने के बाद हंगामा मच गया है। लगभग दो सप्ताह पहले ही स्कूल भवन का छत भरभराकर गिर गया था। गनीमत थी कि उस समय स्कूल की छत पर कोई बच्चा मौजूद नहीं था। स्कूल का मलबा कई दिनों से छत पर बिखरा पड़ा था। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के हाथ में फावड़ा और झाड़ू देकर उन्हें स्कूल का मलबा हटाने का निर्देश दिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूल की कुछ महिला शिक्षिका गर्मी से बेहाल पंखा झल रही हैं, वहीं उनके सामने बच्चे जर्जर छत के नीचे से फावड़ा चलाकर मलबा हटा रहे हैं। इस दौरान कुछ बच्चे गिरे हुए छत के नीचे से बेंच बाहर निकालते भी देखे गए। स्कूल भवन की स्थिति इतनी भयावह है कि उसके नीचे खड़े होने में कभी भी उसके गिर जाने का खतरा बना रहता है। वहीं स्कूल प्रभारी सिमरन कुमारी ने बताया कि बच्चों के हाथ में कुछ लोगों ने जबरदस्ती फावड़ा थमाकर वीडियो बना लिया है। कुछ दिनों पहले स्कूल भवन की जर्जर छत गिर जाने के बाद अब सीढ़ी पर बेंच लगाकर बच्चों को ऊपर जाने से रोक दिया गया है। लेकिन स्कूल का खंडहर भवन कभी भी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। स्कूल प्रभारी के कई बार विभाग में आवेदन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुआ है। वहीं नगर परिषद प्रशासन केवल स्कूल की जर्जर बिल्डिंग का रंग रोगन कर अपनी नाकामी छिपाने के प्रयास में जुटा है। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सचिन कुमार स्कूल की ओर से दलील देते रहे और मामले में प्रभारी का वचाव करते दिखे। उन्होंने मामले को लेकर वयान देने से इनकार कर दिया।
स्कूल के बगल की महिला दीप्ति ने बताया कि उनके भाई ने बच्चों के काम करने का वीडियो बनाया है, जहां स्कूल के जर्जर छत गिरने के बाद बच्चों से मलबा हटवाया जा रहा था। वही बेंच भी बच्चों से ही निकलवाया गया और प्रभारी पंखा झल रही थी, बच्चे यहां पढ़ने आते हैं लेकिन उनसे अक्सर इस तरह का कार्य करवाया जाता है। दिन के लगभग 11:00 बजे वह अपने किचन जा रही थी तभी उन्होंने देखा कि बच्चे कुणाल चला रहे हैं। तभी उनके भाई ने वीडियो बनाया।

Address

Barh
803213

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nitya Navneeta News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share