Kalu Mali Journalist

Directions Website

Kalu Mali Journalist Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kalu Mali Journalist, Media/News Company, barmer, Barmer.
(4)

08/10/2026

बीकानेर के शिक्षा विभाग से बड़ी खबर :
पंचायत चुनाव के कारण शिक्षा विभाग ने बदला टाइम टेबल
9वीं से 12वीं क्लास की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 25 नवंबर से, सात दिसंबर तक चलेंगे पेपर

पंचायतीराज चुनाव को लेकर शिव में कांग्रेस का मंथन, दावेदारों से लिए आवेदनशिव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की पंचायत समि...
08/10/2026

पंचायतीराज चुनाव को लेकर शिव में कांग्रेस का मंथन, दावेदारों से लिए आवेदन
शिव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की पंचायत समिति वार बैठकें, चुनावी तैयारियों पर हुआ मंथन
शिव। आगामी पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर गुरुवार को शिव विधानसभा क्षेत्र के बिजराड़, रामसर, गड़रारोड, शिव एवं भियांड में कांग्रेस पार्टी द्वारा पंचायत समिति वार बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में कांग्रेस के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों को लेकर संवाद किया गया। साथ ही पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों के संभावित दावेदारों से आवेदन प्राप्त कर कार्यकर्ताओं एवं पार्टीजनों से उनकी राय एवं सुझाव लिए गए।
इस दौरान बैठकों को संबोधित करते हुए बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि पंचायतीराज चुनावों में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से गांव-ढाणी तक आपसी समन्वय के साथ सक्रिय होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने तथा संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
पूर्व विधायक शिव अमीन ख़ान ने कहा कि कांग्रेस का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और भागीदारी से मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय स्तर पर आपसी संवाद और समन्वय बनाए रखते हुए आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा ने कहा कि पार्टी द्वारा पंचायत समिति वार बैठकें आयोजित कर संभावित उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेसजनों की राय जानी जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं के सुझावों और स्थानीय स्तर की जानकारी को महत्व देते हुए चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

पूर्व जिलाध्यक्ष फतेह ख़ान ने कहा कि आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से लगातार संवाद किया जा रहा है। ख़ान ने कहा कि कार्यकर्ताओं की राय, सुझाव और जमीनी स्तर की जानकारी के आधार पर संगठनात्मक तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से एकजुट होकर पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और चुनावी तैयारियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

बैठकों के दौरान संभावित जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के दावेदारों से आवेदन प्राप्त किए गए तथा उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से दावेदारों को लेकर सुझाव और राय ली गई। इस दौरान स्थानीय स्तर पर चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी रणनीति को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठकों में शिव एवं रामसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, संभावित दावेदार एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Laxman Singh Godara Govind Singh Dotasra Ummeda Ram Beniwal Ashok Gehlot Mewaram Jain

जोधपुर रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह ने जारी किया आदेश।Barmer Police Balotra Police Rajasthan Police Jodhpur Police Jaipur Po...
08/10/2026

जोधपुर रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह ने जारी किया आदेश।
Barmer Police Balotra Police Rajasthan Police Jodhpur Police Jaipur Police

डीडवाना पहुचीं सरलीकरण यात्रा भाग-2Ravindra Singh Bhati Swaroop Singh Khara Dr Priyanka Chaudhary BJP Rajasthan BJP Barm...
08/10/2026

डीडवाना पहुचीं सरलीकरण यात्रा भाग-2
Ravindra Singh Bhati Swaroop Singh Khara Dr Priyanka Chaudhary BJP Rajasthan BJP Barmer

08/10/2026

लाडनू #सरलीकरण भाग-2
Ravindra Singh Bhati BJP Rajasthan BJP Barmer

08/10/2026

जयपुर SOG मुख्यालय से बड़ी खबर,
महिला अधिकारिता सुपरवाइजर सीधी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा मामला,
मामले में दो आरोपियों को किया SOG ने गिरफ्तार,
कमोद और मनोज को किया गिरफ्तार,
फर्जीवाड़ा करने के लिए मिले थे लाखों रुपए,
अब तक 9 आरोपी मामले में गिरफ्तार,
ADG विशाल बंसल के निर्देश पर कार्रवाई

08/10/2026

बाड़मेर अपनी मांगों को लेकर महिला मीरा देवी चढ़ी पानी की टंकी पर,पुलिस पहुचीं मौके पर।
Balotra Police Barmer Police Rajasthan Police BJP Rajasthan BJP Barmer

शिक्षित, संघर्षशील और सेवाभावी नेतृत्वखेराज प्रजापत बनाम एडवोकेट नवलकिशोर लीलावत पप्पू देवी बनाम नीलम लीलावतसरपंच प्रत्य...
08/10/2026

शिक्षित, संघर्षशील और सेवाभावी नेतृत्व
खेराज प्रजापत बनाम एडवोकेट नवलकिशोर लीलावत
पप्पू देवी बनाम नीलम लीलावत
सरपंच प्रत्याशी
ग्राम पंचायत बाड़मेर ग्रामीण
दोनो मे से जनता किसके साथ है अपनी राय दे?
आपका एक वोट गांव के विकास को नई दिशा देगा।

08/10/2026

अमीन खान व फतेह खान के बीच थी नाराजगिया पंचायत चुनाव आते ही हुई दूर.....
Harish Chaudhary Ummeda Ram Beniwal Mewaram Jain Laxman Singh Godara Amin Khan Govind Singh Dotasra

08/10/2026

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सरलीकरण यात्रा भाग-2 .....हजारों लोगों ने दिया समर्थन।।
Ravindra Singh Bhati BJP Rajasthan BJP Barmer

Address

Barmer
Barmer
344001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kalu Mali Journalist posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share