Mahi Jat

Call Directions Contact the business

Mahi Jat Sangharsh karne walon ki Kabhi Har Nahin Hoti

पंचायत समिति बाटाडू के वार्ड संख्या 4 से आरएलपी से सताराम जानीबीजेपी से लालाराम जानी अपना भाग्य आजमा रहे है।
11/10/2026

पंचायत समिति बाटाडू के वार्ड संख्या 4 से आरएलपी से सताराम जानी
बीजेपी से लालाराम जानी अपना भाग्य आजमा रहे है।

02/10/2026
04/09/2026


23/08/2026

*खिंपसर में विस्फोट से एक की मौत, तीन घायल, घायलों को सरकारी एंबुलेंस से जोधपुर रेफर किया*

बाटाडू, तहसील क्षेत्र के खिंपसर गांव में आज दोपहर को विस्फोटक सामग्री में हुए विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे में मानाराम जाट की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी केशी देवी, बेटी भगवती और 68 वर्षीय राजूराम कुम्हार गंभीर घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार राजूराम कुम्हार का खेत मानाराम के घर के पास स्थित है। बताया जा रहा है कि राजूराम किसी कार्य से वहां पहुंचे थे। इसी दौरान विस्फोटक सामग्री में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज से आसपास के क्षेत्र में भी अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
#बाड़मेर #न्यूज़

घटना के बाद घायलों को तत्काल सीएचसी बाटाडू लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए घायलों को आगे के उपचार के लिए सरकारी एंबुलेंस से जोधपुर रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से आवश्यक जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल विस्फोट किस कारण हुआ और वहां मौजूद विस्फोटक सामग्री किस प्रकार की थी, इसे लेकर पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच जारी है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच रिपोर्ट अभी लंबित है। इन रिपोर्टों के आने के बाद ही विस्फोट के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

16/06/2026

पिवना सांप से दंपती की दर्दनाक मौत
#बाड़मेर

Address

Barmer

Telephone

+919680562707

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahi Jat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mahi Jat:

Shortcuts

Share