Sain smaj barmer

Call Directions Website

Sain smaj barmer barmer rajsthan

23/09/2026
17/08/2026

#राजस्थान

12/07/2026

17/06/2026

पाटोदी बालोतरा के दुखद हादसे ने झकझोर दिया एक ही परिवार के चार सगे भाइयों की दर्दनाक मौत सुनकर रुह काप ऊठी भगवान् करे ऐसा तो किसी के साथ नहीं हो इस दुख की घड़ी में परिवार को हिम्मत प्रदान करे और उनकी आत्माओं को शान्ति प्रदान करे नमन 😢

जय श्री सैन जी महाराज जी 🙏👏📰 बाड़मेर के धारासर गांव के महेंद्र कुमार सैन ने अमेरिका में हासिल की बड़ी सफलता, 1.20 करोड़ ...
13/06/2026

जय श्री सैन जी महाराज जी 🙏👏
📰 बाड़मेर के धारासर गांव के महेंद्र कुमार सैन ने अमेरिका में हासिल की बड़ी सफलता, 1.20 करोड़ रुपये के पैकेज पर मिला अवसर

बाड़मेर | 12 जून 2026

बाड़मेर जिले के धारासर गांव निवासी सैन समाज के युवा महेंद्र कुमार सैन ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नौकरी प्राप्त की है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र और सैन समाज में हर्ष का माहौल है।

महेंद्र कुमार, श्री चैनाराम सैन के सुपुत्र हैं। चैनाराम जी लंबे समय से जोधपुर में एक स्टील फैक्ट्री में कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा और भविष्य को प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम आज पूरे परिवार की सफलता के रूप में सामने आया है।

परिवार के दूसरे पुत्र वर्तमान में भारतीय वायुसेना में जोधपुर में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि तीसरे पुत्र भी उच्च स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। परिवार की यह उपलब्धि मेहनत, संघर्ष और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।

महेंद्र कुमार सैन स्वर्गीय मूलाराम जी दूदू के दोहिते हैं। उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही धारासर, सांवलोर, भुरटिया सहित आसपास के गांवों तथा सैन समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के गणमान्य लोगों और सोलंकी परिवार सहित अनेक शुभचिंतकों ने महेंद्र कुमार एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

महेंद्र कुमार सैन की यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन और शिक्षा के बल पर दुनिया के किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

🎉 महेंद्र कुमार सैन एवं उनके परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।💯🌹

13/06/2026

अगर किसी केस पर मेरी प्रतिक्रिया नही आ रही है, तो इसका मतलब यह नही कि, मामला मेरे संज्ञान में नही है, मैं अपना शत प्रतिशत देने का प्रयास करता हूँ, 72 घंटे इंतजार कीजिए, नही तो उसके बाद पाताल से भी खोज लेंगें 🚩🚩 Updesh Rana

Address

Goliya Jetamal
Barmer
344033

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sain smaj barmer posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share