Thar India news

Call Directions Website Contact the business

Thar India news welcome to tharindianews

04/10/2026

#बाड़मेर बाड़मेर ANTF की पहली वर्षगांठ, पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

04/10/2026
 #बाड़मेर पंचायती राज चुनाव के वार्ड प्रभारी
04/10/2026

#बाड़मेर पंचायती राज चुनाव के वार्ड प्रभारी

03/10/2026

#बाड़मेर 2022 में होमगार्ड भर्ती का बड़ा झोलझाल फर्जी दस्तावेज का मामला आया सामने

03/10/2026

#बाड़मेर कांग्रेस ने एक बार फिर evm पर उठाए सवाल, हार के बाद फिर वोट चोरी का आरोप

Mewaram Jain Swaroop Singh Khara Indian National Congress - Rajasthan Barmer District Collector & Magistrate Ravindra Singh Bhati PMO India Harish Chaudhary Ummeda Ram Beniwal

03/10/2026

#बाड़मेर RLP के युवा नेता कल्याण सिंह, हारने के बाद भी, जानमुद्दों पर अड़े, प्रसाशन की नाक में दम

Hanuman Beniwal Ravindra Singh Bhati BJP Rajasthan Mewaram Jain

03/10/2026

कल्याण सिंह का जनमुद्दों पर फिर से धरना

03/10/2026

लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा के लिए कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, चुनाव आयोग की पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग : हरीश चौधरी

- बाड़मेर जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ एवं ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान की रूपरेखा साझा की।

बाड़मेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मध्यप्रदेश प्रभारी एवं बायतु विधायक श्री हरीश चौधरी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) से जुड़े कानूनी प्रावधानों, मतदाता सूची की पारदर्शिता और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर बाड़मेर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर सवाल उठाए। इस दौरान बाड़मेर-जैसलमेर सांसद श्री उम्मेदाराम बेनीवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह गोदारा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने लोकतंत्र, संविधान और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री हरीश चौधरी ने कहा कि भारत का लोकतंत्र केवल चुनाव कराने की व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह जनता के विश्वास, स्वतंत्र मतदान और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर आधारित है। लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च होती है और जनता की इस सर्वोच्चता का सबसे बड़ा आधार उसका वोट है। आज देश के सामने मतदाता सूची की पारदर्शिता, चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और चुनाव आयोग की जवाबदेही जैसे गंभीर सवाल खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने विभिन्न अवसरों पर तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर चुनाव प्रक्रिया तथा मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस पार्टी इन सवालों की निष्पक्ष जांच और पारदर्शी व्यवस्था की मांग करती है। हमारा स्पष्ट मानना है कि लोकतंत्र में किसी भी नागरिक का वोट न तो छूटना चाहिए, न गलत तरीके से जुड़ना चाहिए और न ही किसी भी परिस्थिति में उसके मताधिकार के साथ खिलवाड़ होना चाहिए।

हरीश चौधरी ने कहा कि देश में संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका और उनके कामकाज को लेकर लगातार चिंताएं सामने आ रही हैं। चुनाव आयोग के चयन की प्रक्रिया से लेकर मताधिकार और मतदाता सूची तक, कई महत्वपूर्ण विषयों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोकतंत्र में चुनाव केवल सरकार बनाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों और संविधान की गरिमा से जुड़ा विषय है।

उन्होंने चुनाव आयुक्तों को पद छोड़ने के बाद दी गई कानूनी सुरक्षा पर भी गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता जताई। चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार की सुरक्षा राष्ट्रपति और राज्यपाल को पद छोड़ने के बाद प्राप्त नहीं होती, वैसी कानूनी सुरक्षा चुनाव आयुक्तों को दिए जाने के पीछे की मंशा और उसके प्रभाव पर देश में व्यापक चर्चा होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी केवल चुनाव करवाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और संविधान के अनुरूप हों। मतदाता सूची में गड़बड़ी, मताधिकार से जुड़े सवाल और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर उठ रही चिंताओं का समाधान आवश्यक है।

चौधरी ने कहा कि आज देश में यह सवाल महत्वपूर्ण हो गया है कि सरकारें वास्तव में मतदाताओं के जनादेश के आधार पर चल रही हैं या लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाली अन्य शक्तियां निर्णय प्रक्रिया पर हावी हो रही हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान और लोकतांत्रिक नियमों के अनुरूप चुनावी व्यवस्था सुनिश्चित करना केवल किसी राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों से जुड़ा संघर्ष है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस पार्टी संसद से लेकर सड़क तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी। लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना हमारी प्रतिबद्धता है।

2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ एवं ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह गोदारा ने बताया कि इसी उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ एवं ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि बाड़मेर जिले में तीन दिवसीय प्रमुख कार्यक्रमों के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों, मताधिकार की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।

प्रथम दिवस : संगठनात्मक बैठक और अभियान की शुरुआत

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। जिले के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों और कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों के साथ अभियान की रणनीति तैयार की जाएगी।

द्वितीय दिवस : ब्लॉक स्तर पर तैयारी

इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ ब्लॉक स्तर पर संयुक्त बैठकें आयोजित कर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई जाएगी। आम नागरिकों, युवाओं और कार्यकर्ताओं को मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।

तृतीय दिवस : लोकतंत्र बचाओ–वोट बचाओ मार्च

जिला मुख्यालय पर इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ विरोध मार्च निकाला जाएगा। मार्च के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव और मतदाता अधिकारों की सुरक्षा की मांग उठाई जाएगी।

इस मार्च में संविधान की प्रस्तावना और अनुच्छेद 326 में निहित सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विरोध प्रदर्शन के समापन पर चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही की मांग करते हुए प्रतीकात्मक पुतला दहन का कार्यक्रम भी निर्धारित है।

मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो, चुनाव आयोग अपनी कार्यप्रणाली में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करे।प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित हो। चुनाव प्रक्रिया पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और संवैधानिक मर्यादा का सम्मान किया जाए।

‘यह अभियान लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और प्रत्येक नागरिक के वोट की गरिमा की रक्षा का अभियान है’ : उम्मेदाराम बेनीवाल

इस अवसर पर बाड़मेर-जैसलमेर सांसद श्री उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह अभियान किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के विरुद्ध मात्र विरोध का कार्यक्रम नहीं है। यह देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और प्रत्येक नागरिक के वोट की गरिमा की रक्षा का अभियान है।

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा और जनता के मताधिकार की सुरक्षा के लिए हमारी आवाज लगातार बुलंद होती रहेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री हेमाराम चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह गोदारा, पूर्व राज्य मंत्री श्री गफूर अहमद, पूर्व विधायक श्री पदमाराम मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री फतेह खान, श्री मांगीलाल वडेरा, चुनाव प्रबंधन संयोजक कमेटी नगर निकाय चुनाव बाड़मेर, निवर्तमान जिला प्रमुख श्री महेंद्र चौधरी समेत पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

03/10/2026

आदर्श आचार संहिता लागू, दो चरणों में होंगे पंचायतीराज चुनाव
बाड़मेर, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायती राज चुनाव का कार्यक्रम घोषित करने के साथ बाड़मेर जिले में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी। बाड़मेर जिले में दो चरणों में पंचायतीराज चुनाव होंगे। इसके लिए निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार समुचित तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब सरकारी विभागों की ओर से नए विकास कार्यों की घोषणा, नए शिलान्यास-लोकार्पण, नई निविदाएं या नए कार्यादेश जारी नहीं किए जा सकेंगे। पहले से जारी या चल रहे विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे। इसके अलावा अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले भी प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने बताया कि मंत्रीगण सरकारी वाहनों और सरकारी गेस्ट हाउस, डाक बंगलों का चुनाव संबंधी दौरे के लिए उपयोग नहीं कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बताया कि बाड़मेर जिले की 17 पंचायत समितियों, 37 जिला परिषद सदस्य, 269 पंचायत समिति सदस्य एवं 625 ग्राम पंचायतों में सरपंच, उप सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव बैलेट पेपर से, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने आचार संहिता की पलना सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। किसी भी उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। राजनीतिक दल और उम्मीदवार अब आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए प्रचार अभियान चला सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि बाड़मेर जिले में प्रथम चरण में बायतु, आडेल, मांगता, गडरारोड, रामसर, चौहटन, लीलसर , धनाऊ, सेड़वा , फागलिया एवं दूसरे चरण में शिव, भियाड़, बाटाडु, बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, डूंगेरों का तला तथा बिशाला पंचायत समिति क्षेत्र के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा ग्राम पंचायत स्तर के जन प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद सदस्यों के लिए 8 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। इनके नामांकन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे तक रहेगी। इनके नाम निर्देशन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से होगी। जबकि नाम वापसी 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक हो सकेगी। इसके तत्काल उपरांत चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में पंचायत समिति सदस्यों के लिए 8 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक एवं जांच 15 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन 15 अक्टूबर को होंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के द्वितीय चरण में होने वाले चुनाव के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक, जांच 17 अक्टूबर को एवं नाम वापसी तथा प्रतीक आवंटन 19 अक्टूबर को होगा। उन्होंने बताया कि पंच एवं सरपंच के प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए 8 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की तिथि 24 अक्टूबर को प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी। जांच, नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन 24 अक्टूबर को होगा। उन्होंने बताया कि इनके मतदान की तिथि 25 अक्टूबर को प्रातः 7 से सांय 6 बजे तक रहेगी। मतगणना इसी दिन मतदान के तुरंत बाद होगी। जबकि उप सरपंच का चुनाव 26 अक्टूबर को होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि द्वितीय चरण के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की तिथि 30 अक्टूबर को प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी। जबकि नाम निर्देशन पत्रों की जांच, नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन 30 अक्टूबर को होगा। मतदान 30 अक्टूबर को प्रातः 7 से सांय 6 बजे होगा। जबकि मतगणना 31 अक्टूबर को मतदान के तुरंत बाद होगी। उप सरपंच का चुनाव 1 नवंबर को होगा। उन्होंने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रथम चरण में मतदान 23 अक्टूबर को द्वितीय चरण के लिए मतदान 29 अक्टूबर को होगा। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के समस्त चरणों की मतगणना 20 नवंबर को प्रातः 8 बजे से होगी। जबकि प्रधान का चुनाव 25 नवंबर एवं उप प्रधान का चुनाव 26 नवंबर को होगा। इसी तरह जिला प्रमुख का 25 एवं उप जिला प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर को होगा।

Address

Indra Colony Barmer
Barmer
344001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Thar India news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Thar India news:

Shortcuts

Share