07/06/2026
बाड़मेर के पूर्व विधायक #मेवाराम जैन का 74वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया....
सेवा कार्यों के साथ की दिन की हुई #शुरुआत...
#बाड़मेर
बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मेवाराम जैन का 74वां जन्मदिवस रविवार को उनके समर्थकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने अपने दिन की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठानों तथा जीव-दया एवं सेवा कार्यों के साथ की।
धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर लिया संतों का आशीर्वाद
जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने प्रातःकाल विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात वे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कुशल वाटिका पहुंचे, जहाँ उन्होंने भगवान के दर्शन किए तथा वहाँ विराजित जैन साध्वियों के दर्शन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वे चंचल प्राग मठ पहुंचे, जहाँ उन्होंने संतों के दर्शन कर धोक लगाई एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
सेवा और परोपकार की भावना के तहत पूर्व विधायक ने नंदी गौशाला पहुंचकर गोवंश को हरा चारा एवं गुड़ अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए गौशाला परिसर में पौधरोपण भी किया। साथ ही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मूक पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए।
निजी कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में पहुंचे लोग
धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के पश्चात पूर्व विधायक मेवाराम जैन अपने निजी कार्यालय पहुंचे, जहाँ कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यालय परिसर में सुबह से ही शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। बाड़मेर शहर से लेकर पूरी बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के गांवों एवं ढाणियों से युवा, महिलाएं तथा बुजुर्ग सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में उनके कार्यालय पहुंचते रहे। इस दौरान हजारों की तादाद में पहुंचे लोगों ने पूर्व विधायक को माला, साफा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं बाड़मेर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता से मिलने वाला यह स्नेह और विश्वास ही उन्हें सदैव जनसेवा के संकल्प पर अडिग रहने की शक्ति प्रदान करता है।