Indar Barupal Journalist

Directions

Indar Barupal Journalist Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Indar Barupal Journalist, Media/News Company, महावीर नगर, बाड़मेर, Barmer.

08/10/2026
04/10/2026

*आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करवाएं : जिला निर्वाचन अधिकारी*

*वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पंचायतीराज चुनाव के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश l*

*पंचायतीराज चुनाव-2026*
*प्रथम चरण के लिए 22 एवं द्वितीय चरण के लिए 28 अक्टूबर को मतदान दल रवाना होंगे*
*-बाड़मेर जिले मंे पंचायतीराज चुनाव के लिए 1426 मतदान केन्द्र बनाए।*
*-नामांकन के समय आरओ एवं एआरओ कार्यालय मंे पांच लोगांे को आने की अनुमति होगी।*
*-जन प्रतिनिधियांे के निर्वाचन के उपरांत विजय जुलूस निकालने पर रोक रहेगी।*
बाड़मेर,04 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रिटर्निंग अधिकारियों एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों को पंचायतीराज चुनाव संबंधित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए l उन्होंने आदर्श आचार संहिता की पालना करवाने एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए l
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने
पंचायतीराज चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाड़मेर जिले में दो चरणांे में पंचायतीराज आम चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि
मतदान करवाने के लिए प्रथम चरण में 22 एवं द्वितीय चरण के लिए 28 अक्टूबर को मतदान दलांे की रवानगी होगी। इसके लिए 1426 मतदान केन्द्र बनाए गए है।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के सरपंच एवं वार्डपंच का निर्वाचन बैलेट पेपर से होगा। जबकि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों का निर्वाचन ईवीएम से होगा। उन्हांेने बताया कि राजस्थान पंचायतीराज (संशोधन) अधिनियम के तहत इस बार चुनाव लड़ने के लिए संतान संबंधित बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम व्यय सीमा संशोधित की गई है। इसके तहत जिला परिषद सदस्य के लिए 3 लाख रुपए, पंचायत समिति सदस्य के लिए 1.50 लाख रुपए तथा सरपंच के लिए 1 लाख रुपए अधिकतम व्यय सीमा निर्धारित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में बायतू, आडेल, मांगता, गडरारोड़, रामसर, चौहटन, लीलसर, धनाऊ,सेड़वा एवं फागलिया पंचायत समिति की 419 एवं द्वितीय चरण में शिव,भियाड़,बाटाडू,बाड़मेर,बाड़मेर ग्रामीण, डूंगेरो का तला एवं विशाला पंचायत समिति की 206 ग्राम पंचायतांे के निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होगा।
*नाम निर्देशन के लिए निर्धारित कार्यक्रमः* उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि जिला परिषद सदस्य पद के निर्वाचन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से नियम 58 के अंतर्गत निर्वाचन की लोक सूचना 8 अक्टूबर को जारी की जाएगी। सार्वजनिक अवकाशों को छोड़कर 13 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। उन्हांेने बताया कि 14 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी एवं 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। नाम वापसी के समय समाप्ति के तुरंत बाद 15 अक्टूबर को चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य पदों के निर्वाचन के जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से नियम 58 के अंतर्गत निर्वाचन की लोक सूचना प्रथम चरण के लिए 8 एवं द्वितीय चरण के लिए 13 अक्टूबर को जारी की जाएगी। उनके मुताबिक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर क्रमशः 13 एवं 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों प्रस्तुत करने का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक रहेगा। इसी तरह क्रमशः 14 एवं 17 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से नाम निर्देशन पत्रांे की संवीक्षा होगी। जबकि प्रथम चरण के लिए 15 एवं द्वितीय चरण के लिए 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। नाम वापसी के समय समाप्ति के तुरंत बाद क्रमशः 15 एवं 19 अक्टूबर को चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि पंच एवं सरपंच पद के निर्वाचन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से नियम 23 सपठित 56 के अंतर्गत निर्वाचन की लोक सूचना प्रथम चरण के लिए 22 अक्टूबर तथा द्वितीय चरण के लिए 28 अक्टूबर को जारी की जाएगी। उन्हांेने बताया कि पंच,सरपंच,पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यांे के मतदान एवं मतगणना के लिए प्रथम चरण के लिए 22 अक्टूबर तथा द्वितीय चरण के लिए 28 अक्टूबर को मतदान दलांे की रवानगी होगी। पंच एवं सरपंच पद के लिए नामांकन प्रक्रिया क्रमशः 24 एवं 30 अक्टूबर को होगी। इनके लिए मतदान क्रमशः 25 एवं 31 अक्टूबर को प्रातः 7 से सांय 6 बजे तक होगा। जबकि उप सरपंच का चुनाव 26 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को होगा। उन्हांेने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यांे के लिए मतगणना 20 नवंबर को प्रातः 8 बजे से होगी। इसी तरह जिला प्रमुख के लिए 25 एवं उप जिला प्रमुख के लिए 26, प्रधान के लिए 27 एवं उप प्रधान के लिए 28 नवंबर को निर्वाचन होगा। इनके चुनाव के लिए संबंधित तिथि को प्रातः 10 बजे से बैठक होगी। इसके उपरांत 11 बजे से नाम निर्देशन पत्रांे का प्रस्तुतीकरण,प्रातः 11 बजे से नाम निर्देशन पत्रांे की संवीक्षा, दोपहर 1 बजे तक अभ्यर्थिता वापसी, दोपहर 1 बजे के तत्काल उपरांत चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियांे की सूची तैयार करने के साथ चुनाव चिन्हांे का आवंटन किया जाएगा। इसके उपरांत आवश्यक होने की स्थिति मंे दोपहर 3 से 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तत्काल उपरांत मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी।
*ई-पिक कार्ड नहीं होने पर 11 वैकल्पिक दस्तावेजः* उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि मतदान के समय मतदाता को मतदाता पहचान पत्र (ईपिक कार्ड) प्रस्तुत करना होगा। जिन मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं हो तो वे चुनाव की घोषणा किए जाने से पूर्व में जारी 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबीजीरामजी),मनरेगा कार्ड, बैंकों,डाकघर की ओर से जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, आयुष्मान भारत हैल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड आदि सम्मिलित हैं।
*विजय जुलूस पर रहेगी रोकः* नामांकन पत्र प्रस्तुत करते समय रिटर्निंग अधिकारी अथवा सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में उम्मीदवार सहित अधिकतम पांच लोग अनुमत होंगे। नामांकन के दौरान उम्मीदवार को किसी भी तरह की रैली के आयोजन की अनुमति नहीं होगी तथा रिटर्निंग अधिकारी,सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के 100 मीटर की सीमा में उम्मीदवार को जिला परिषद सदस्य के लिए अधिकतम तीन, पंचायत समिति सदस्य के लिए अधिकतम दो एवं सरपंच पद के लिए अधिकतम एक गाड़ी लाने की अनुमति होगी। निर्वाचित प्रमुख, उप प्रमुख, प्रधान, उप प्रधान,पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों तथा पंच, सरपंच की ओर से निर्वाचन के परिणाम के पश्चात् विजय जुलूस निकाले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान वाहनों एवं लाउडस्पीकरों के उपयोग, कट आउट्स, होर्डिंग्स, पोस्टर एवं बैनरों के प्रदर्शन एवं इनसे संबंधित अन्य गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से प्रतिबंध अधिरोपित किए गए हैं। लाउडस्पीकर के उपयोग के लिए जिला मजिस्ट्रेट या उपखंड मजिस्ट्रेट या अन्य सक्षम अधिकारी की लिखित अनुमति प्राप्त करनी आवश्यक होगी एवं इसका प्रयोग रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों की ओर से निर्वाचन में प्रचार के लिए वाहनों की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों के लिए जिला परिषद सदस्य के लिए 3 लाख, पंचायत समिति सदस्य 1.50 लाख एवं सरपंच के लिए 1 लाख रूपए अधिकतम चुनाव खर्च सीमा निर्धारित की गई है। इस खर्च का पूर्ण विवरण परिणामों की घोषणा के 15 दिन के भीतर विहित प्रारूप में जिला निर्वाचन अधिकारी बाड़मेर अथवा प्राधिकृत अधिकारी को प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

04/10/2026

आदर्श आचार संहिता लागू, दो चरणों में होंगे पंचायतीराज चुनाव
बाड़मेर, 03 अक्टूबर स राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायती राज चुनाव का कार्यक्रम घोषित करने के साथ बाड़मेर जिले में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी। बाड़मेर जिले में दो चरणों में पंचायतीराज चुनाव होंगे। इसके लिए निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार समुचित तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब सरकारी विभागों की ओर से नए विकास कार्यों की घोषणा, नए शिलान्यास-लोकार्पण, नई निविदाएं या नए कार्यादेश जारी नहीं किए जा सकेंगे। पहले से जारी या चल रहे विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे। इसके अलावा अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले भी प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने बताया कि मंत्रीगण सरकारी वाहनों और सरकारी गेस्ट हाउस, डाक बंगलों का चुनाव संबंधी दौरे के लिए उपयोग नहीं कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बताया कि बाड़मेर जिले की 17 पंचायत समितियों, 37 जिला परिषद सदस्य, 269 पंचायत समिति सदस्य एवं 625 ग्राम पंचायतों में सरपंच, उप सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव बैलेट पेपर से, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने आचार संहिता की पलना सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। किसी भी उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। राजनीतिक दल और उम्मीदवार अब आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए प्रचार अभियान चला सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि बाड़मेर जिले में प्रथम चरण में बायतु, आडेल, मांगता, गडरारोड, रामसर, चौहटन, लीलसर , धनाऊ, सेड़वा , फागलिया एवं दूसरे चरण में शिव, भियाड़, बाटाडु, बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, डूंगेरों का तला तथा बिशाला पंचायत समिति क्षेत्र के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा ग्राम पंचायत स्तर के जन प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद सदस्यों के लिए 8 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। इनके नामांकन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे तक रहेगी। इनके नाम निर्देशन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से होगी। जबकि नाम वापसी 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक हो सकेगी। इसके तत्काल उपरांत चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में पंचायत समिति सदस्यों के लिए 8 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक एवं जांच 15 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन 15 अक्टूबर को होंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के द्वितीय चरण में होने वाले चुनाव के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक, जांच 17 अक्टूबर को एवं नाम वापसी तथा प्रतीक आवंटन 19 अक्टूबर को होगा। उन्होंने बताया कि पंच एवं सरपंच के प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए 8 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की तिथि 24 अक्टूबर को प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी। जांच, नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन 24 अक्टूबर को होगा। उन्होंने बताया कि इनके मतदान की तिथि 25 अक्टूबर को प्रातः 7 से सांय 6 बजे तक रहेगी। मतगणना इसी दिन मतदान के तुरंत बाद होगी। जबकि उप सरपंच का चुनाव 26 अक्टूबर को होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि द्वितीय चरण के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की तिथि 30 अक्टूबर को प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी। जबकि नाम निर्देशन पत्रों की जांच, नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन 30 अक्टूबर को होगा। मतदान 30 अक्टूबर को प्रातः 7 से सांय 6 बजे होगा। जबकि मतगणना 31 अक्टूबर को मतदान के तुरंत बाद होगी। उप सरपंच का चुनाव 1 नवंबर को होगा। उन्होंने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रथम चरण में मतदान 23 अक्टूबर को द्वितीय चरण के लिए मतदान 29 अक्टूबर को होगा। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के समस्त चरणों की मतगणना 20 नवंबर को प्रातः 8 बजे से होगी। जबकि प्रधान का चुनाव 25 नवंबर एवं उप प्रधान का चुनाव 26 नवंबर को होगा। इसी तरह जिला प्रमुख का 25 एवं उप जिला प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर को होगा।

03/10/2026

*राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान*
*पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव, 2026 – चुनाव कार्यक्रम*

1. जिला परिषद सदस्यों हेतु (समस्त सदस्य)
* अधिसूचना जारी: 08.10.2026 (गुरुवार)
* नामांकन की अंतिम तिथि: 13.10.2026 (मंगलवार) अपराह्न 3:00 बजे तक
* जांच (Scrutiny): 14.10.2026 (बुधवार) प्रातः 11:00 बजे से
* नाम वापसी: 15.10.2026 (गुरुवार) अपराह्न 3:00 बजे तक
* प्रतीक आवंटन: 15.10.2026 (गुरुवार) नाम वापसी के तुरंत बाद
2. पंचायत समिति सदस्यों हेतु

🔹 प्रथम चरण (Phase 1):
* अधिसूचना: 08.10.2026 (गुरुवार)
* नामांकन अंतिम तिथि: 13.10.2026 (मंगलवार) अपराह्न 3:00 बजे तक
* जांच: 14.10.2026 (बुधवार)
* नाम वापसी व प्रतीक आवंटन: 15.10.2026 (गुरुवार)

🔹 द्वितीय चरण (Phase 2):
* अधिसूचना: 13.10.2026 (मंगलवार)
* नामांकन अंतिम तिथि: 16.10.2026 (शुक्रवार) अपराह्न 3:00 बजे तक
* जांच: 17.10.2026 (शनिवार)
* नाम वापसी व प्रतीक आवंटन: 19.10.2026 (सोमवार)

🔹 तृतीय चरण (Phase 3):
* अधिसूचना: 19.10.2026 (सोमवार)
* नामांकन अंतिम तिथि: 23.10.2026 (शुक्रवार) अपराह्न 3:00 बजे तक
* जांच: 24.10.2026 (शनिवार)
* नाम वापसी व प्रतीक आवंटन: 26.10.2026 (सोमवार)

🔹 चतुर्थ चरण (Phase 4):
* अधिसूचना: 31.10.2026 (शनिवार)
* नामांकन अंतिम तिथि: 04.11.2026 (बुधवार) अपराह्न 3:00 बजे तक
* जांच: 05.11.2026 (गुरुवार)
* नाम वापसी व प्रतीक आवंटन: 06.11.2026 (शुक्रवार)

3. पंच / सरपंच हेतु समय-सारणी
🔹 प्रथम चरण (Phase 1):
* अधिसूचना: 08.10.2026 (गुरुवार)
* नामांकन तिथि: 24.10.2026 (शनिवार) (सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे)
* जांच, नाम वापसी व प्रतीक आवंटन: 24.10.2026 (शनिवार)
* मतदान तिथि: 25.10.2026 (रविवार) (सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे)
* मतगणना: 25.10.2026 (रविवार) मतदान के तुरंत बाद
* उपसरपंच चुनाव: 26.10.2026 (सोमवार)

🔹 द्वितीय चरण (Phase 2):
* अधिसूचना: 13.10.2026 (मंगलवार)
* नामांकन तिथि: 30.10.2026 (शुक्रवार) (सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे)
* जांच, नाम वापसी व प्रतीक आवंटन: 30.10.2026 (शुक्रवार)
* मतदान तिथि: 31.10.2026 (शनिवार) (सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे)
* मतगणना: 31.10.2026 (शनिवार) मतदान के तुरंत बाद
* उपसरपंच चुनाव: 01.11.2026 (रविवार)

🔹 तृतीय चरण (Phase 3):
* अधिसूचना: 19.10.2026 (सोमवार)
* नामांकन तिथि: 05.11.2026 (गुरुवार) (सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे)
* जांच, नाम वापसी व प्रतीक आवंटन: 05.11.2026 (गुरुवार)
* मतदान तिथि: 06.11.2026 (शुक्रवार) (सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे)
* मतगणना: 06.11.2026 (शुक्रवार) मतदान के तुरंत बाद
* उपसरपंच चुनाव: 07.11.2026 (शनिवार)

🔹 चतुर्थ चरण (Phase 4):
* अधिसूचना: 31.10.2026 (शनिवार)
* नामांकन तिथि: 15.11.2026 (रविवार) (सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे)
* जांच, नाम वापसी व प्रतीक आवंटन: 15.11.2026 (रविवार)
* मतदान तिथि: 16.11.2026 (सोमवार) (सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे)
* मतगणना: 16.11.2026 (सोमवार) मतदान के तुरंत बाद
* उपसरपंच चुनाव: 17.11.2026 (मंगलवार)

4. जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के मतदान की तिथियाँ

प्रथम चरण मतदान: 23.10.2026 (शुक्रवार)

द्वितीय चरण मतदान: 29.10.2026 (गुरुवार)

तृतीय चरण मतदान: 04.11.2026 (बुधवार)

चतुर्थ चरण मतदान: 14.11.2026 (शनिवार)
(समय: प्रातः 7:00 से सायं 6:00 बजे तक)

5. मतगणना एवं उच्च पदों के चुनाव की तिथियाँ

समस्त चरणों की मतगणना (जिला परिषद व पंचायत समिति): 20.11.2026 (शुक्रवार) प्रातः 8:00 बजे से

प्रधान का चुनाव: 25.11.2026 (बुधवार)

उप प्रधान का चुनाव: 26.11.2026 (गुरुवार)

जिला प्रमुख का चुनाव: 27.11.2026 (शुक्रवार)

उप जिला प्रमुख का चुनाव: 28.11.2026 शनिवार

दैनिक नगर प्रभा, जोधपुर।
03/10/2026

दैनिक नगर प्रभा, जोधपुर।

नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजितमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअली संबोधित कियाबाड़मेर, 03 अक...
03/10/2026

नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअली संबोधित किया
बाड़मेर, 03 अक्टूबर। जिला मुख्यालय पर शनिवार को भगवान महावीर टाउन हॉल में नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद 2026 का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य मिशन सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत जरूरतमंद महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों की महिलाओं से संवाद किया। इससे पहले अतिथियों की ओर से कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रवींद्र कुमार, समाजसेवी रमेश सिंह इंदा, राजीविका जिला परियोजना प्रबंधक सांगा राम, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक किशन लाल और जिला प्रबंधक दिनेश सैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियों के साथ बड़ी तादाद में महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी भगवान बारूपाल ने किया।

02/10/2026

*नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद-2026 शनिवार को*
बाड़मेर, 02 अक्टूबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार बाड़मेर जिला मुख्यालय पर शनिवार को जिला स्तरीय नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद-2026 का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर रवीन्द्र कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद-2026 के जिला स्तरीय कार्यक्रम मंे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाइव प्रसारण के जरिए संबोधित करेंगे। इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियांे के उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उसकी पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए है।

*सपनों की उड़ान,सशक्त युवा संवाद राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण**- मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में युवाओं को नौकरी क...
02/10/2026

*सपनों की उड़ान,सशक्त युवा संवाद राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण*
*- मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में युवाओं को नौकरी की सौगात।*
*-भगवान महावीर टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित।*
बाड़मेर,02 अक्टूबर। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सपनों की उड़ान,सशक्त युवा संवाद राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम मंे नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान लाइव प्रसारण के जरिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक नशा मुक्त समाज का संदेश पहुंचाएं। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रवींद्र कुमार, उपखंड अधिकारी भवानी सिंह,समाजसेवी रमेशसिंह इंदा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.राजीव कुमार, उप निदेशक डॉ नारायण सिंह सोलंकी, सुरेन्द्र कुमार पुनिया,उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक जे पी मीणा,समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी तथा नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ रावता राम चौधरी ने किया।

02/10/2026

मरुधर,भोपाल और लीलण एक्सप्रेस शनिवार को बदले मार्ग से चलेंगी
-मरुधर और भोपाल एक्सप्रेस पाली मारवाड़-अजमेर के रास्ते और लीलण एक्सप्रेस बीकानेर-रतनगढ़-चूरू होकर चलेगी

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कुचामन सिटी-नया खारड़िया तथा उम्मेद-खारिया खंगार के मध्य ब्रिजों पर गर्डर लॉन्चिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण 3 अक्टूबर को तीन ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी,जबकि निर्धारित मार्ग के कुछ स्टेशनों पर इनके ठहराव नहीं होंगे।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार कार्य के चलते रेल यातायात के सुचारू संचालन के लिए ट्रेनों के मार्ग में 1 ट्रिप के लिए अस्थाई बदलाव किया गया है।

इसी तकनीकी कार्य के चलते ट्रेन संख्या 14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस तथा 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-फुलेरा होकर संचालित होंगी। दोनों ट्रेनों का परिवर्तित मार्ग में लूनी,पाली मारवाड़,मारवाड़ जंक्शन,ब्यावर,अजमेर और किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

मार्ग परिवर्तन के कारण दोनों ट्रेनों के निर्धारित मार्ग के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव नहीं होंगे। इनमें राईका बाग,गोटन,मेड़ता रोड,रेन,डेगाना,मकराना,कुचामन सिटी,नावां सिटी और सांभर लेक सहित संबंधित मार्ग के अन्य स्टेशन शामिल हैं। भोपाल एक्सप्रेस के मामले में भी जोधपुर कैंट,बनाड़,जाजीवाल,आसरानाडा,पीपाड़ रोड,उम्मेद,खारिया खंगार,जोगी मगरा,जालसू, गच्छीपुरा,बेसरोली,बोरावड़,नया खारड़िया और गुढ़ा सहित अतिरिक्त स्टेशनों पर भी ठहराव नहीं होगा।

*लीलण सुपरफास्ट का भी बदलेगा मार्ग*
उपरोक्त कार्य के कारण ट्रेन संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस सुपरफास्ट 3 अक्टूबर को जैसलमेर से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग बीकानेर-रतनगढ़-चूरू-जयपुर होकर संचालित होगी। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़,रतनगढ़,चूरू,सीकर,रींगस और जयपुर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। वहीं देशनोक,नोखा,नागौर,मारवाड़ मूंडवा,मेड़ता रोड बाईपास केबिन,रेन,डेगाना,गच्छीपुरा,मकराना,कुचामन सिटी,नावां सिटी,सांभर लेक,फुलेरा,आसलपुर जोबनेर और कनकपुरा स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।

साध्वी दीप्तिप्रज्ञाश्री की निश्रा में चैत्य परिपाटी में श्रद्धालुओं ने किए जिनालयों के दर्शनमहावीर वाटिका में श्री महाव...
02/10/2026

साध्वी दीप्तिप्रज्ञाश्री की निश्रा में चैत्य परिपाटी में श्रद्धालुओं ने किए जिनालयों के दर्शन

महावीर वाटिका में श्री महावीर जिनालय व लंगेरा फांटा पर गोड़ी पाश्र्वनाथ जैन मंदिर में किया चैत्य वंदन

बाड़मेर 02 अक्टूबर। स्थानीय मोक्ष मार्ग स्थित जेवीसी केयुप भवन से श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ संघ चातुर्मास कमेटी की ओर से साध्वी दीप्तिप्रज्ञा श्रीजी म.सा. की निश्रा में शुक्रवार को चैत्य परिपाटी का आयोजन किया गया। चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष अशोक धारीवाल व कोषाध्यक्ष बाबुलाल छाजेड़ कवास ने बताया कि शुक्रवार को प.पू. साध्वी श्री दीप्तिप्रज्ञा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा-4 की पावन निश्रा में आयोजित चैत्य परिपाटी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जिनमन्दिरों के दर्शन किए। छाजेड़ ने बताया कि चैत्य परिपाटी का शुभारम्भा प्रातः 05.45 बजे जेवीसी केयुप भवन ढोल ढमाको के साथ साध्वी मण्डल, महिलाओं व पुरूषों के साथ हुई और श्रद्धालु सामूहिक रूप से जिनालयों की ओर रवाना हुए। इस दौरान सर्वप्रथम लंगेरा रोड़ स्थित जैन श्री संघ द्वारा निर्मित श्री महावीर स्वामी जिनालय, महावीर वाटिका में प्रथम चैत्य वंदन कर भगवान महावीर स्वामी के दर्शन किए गए। महावीर वाटिका में प्रथम चैत्य वन्दन के लाभ श्रद्धेया श्रीमती जेठीदेवी-रिखबदास संखलेचा की स्मृति में भरतकुमार सम्पतराज संखलेचा रामजियाणी परिवार ने लिया और मन्दिर सामग्री अर्पण की। इसके बाद लंगेरा फांटा स्थित हालावाला समाज द्वारा निर्मित श्री गोड़ी पाश्र्वनाथ जिनालय पहुंचकर साध्वी मण्डल व श्रद्धालुओं ने भगवान गोड़ी पाश्र्वनाथ भगवान के दर्शन एवं चैत्य वंदन किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं श्रद्धा के साथ जिनालयों में पूजा-अर्चना, वंदन एवं स्तवन कर धर्मलाभ लिया। हाला मन्दिर पहुंचने पर हालावाला समाज की ओर से संयोजक कैलाश हालावाला के नेतृत्व में चैत्य परिपाटी यात्रा का सामैया व चावलों की गहुंली बनाकर बधावना कर स्वागत किया गया। हाला मन्दिर में द्वितीय चैत्य वंदन का लाभ श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छीय हाला संस्थान द्वारा लिया गया और मन्दिरजी में सामग्री अर्पण की गई। चैत्य परिपाटी के दौरान पूरा वातावरण जिनभक्ति से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से जिनशासन की आराधना करते हुए आत्मकल्याण की भावना के साथ भगवान के दर्शन किए। साध्वीश्री के निश्रा में आयोजित इस आध्यात्मिक यात्रा में श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। आयोजकों ने चैत्य परिपाटी को धर्म आराधना और जिनदर्शन का महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए सभी सहभागी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Address

महावीर नगर, बाड़मेर
Barmer

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indar Barupal Journalist posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share