26/12/2025
शिव विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य को लेकर उत्पन्न हुए विवाद तथा ठेकेदार द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में गूंगा गांव में नागरिक एकजुट होकर सामने आए और अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
लोकतांत्रिक मूल्यों से युक्त एक सभ्य समाज में इस प्रकार के आचरण के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर नागरिकों का इस तरह संगठित होना अपने आप में एक सशक्त और महत्वपूर्ण संदेश देता है।