MPS News

MPS News MPS News | सच्ची और तेज़ खबरें | देश, राज्य और स्थानीय समाचार सबसे पहले।

पिछले 4 वर्षों से  #बाड़मेर शहर के गडरा रोड पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज का काम पूरा नहीं, होने के कारण आज बाड़मेर कांग्रेस ज...
16/01/2026

पिछले 4 वर्षों से #बाड़मेर शहर के गडरा रोड पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज का काम पूरा नहीं, होने के कारण आज बाड़मेर कांग्रेस जिला अध्यक्ष #लक्ष्मण_गोदारा के नेतृत्व में सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। ताकि अधिकारियों और नेताओं को सद्बुद्धि मिले और इस ब्रिज को शुरू करवाया जाए।।

👉 रूस में फंसे भारतीय नागरिकों के मुद्दे को लेकर नागौर सांसद  #हनुमान_बेनीवाल द्वारा लोकसभा में उठाए गए प्रश्न पर केंद्र...
16/01/2026

👉 रूस में फंसे भारतीय नागरिकों के मुद्दे को लेकर नागौर सांसद #हनुमान_बेनीवाल द्वारा लोकसभा में उठाए गए प्रश्न पर केंद्र सरकार ने लिखित जवाब दिया है...

रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे से एक दिन पहले.
3 दिसंबर 2025 को शून्यकाल के दौरान सांसद बेनीवाल ने राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों के उन भारतीय नागरिकों का मामला उठाया था। जिन्हें कथित तौर पर गुमराह कर रूस भेजा गया, और रूसी सशस्त्र बलों में शामिल किया गया।।

इस पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सांसद को पत्र लिखकर सरकार की स्थिति स्पष्ट की, पत्र में बताया गया कि अब तक 211 भारतीय नागरिकों के रूसी सेना में शामिल होने की जानकारी मिली है.. जिनमें से 121 को सेवामुक्त कर भारत वापस लाया जा चुका है, दुर्भाग्यवश 27 भारतीय नागरिकों की मौत😭हुई है.. जबकि 14 के लापता होने की सूचना है..🤔

सरकार ने सभी मामलों को गंभीरता से उठाते हुए,
शेष नागरिकों की सुरक्षित वापसी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।।


माँ के नयन तुमको नमन है...    यह एक तस्वीर नहीं है यह भावों का एक प्रबल प्रवाह है।राजस्थान के बीकानेर में जब तापमान लगभग...
15/01/2026

माँ के नयन तुमको नमन है...
यह एक तस्वीर नहीं है यह भावों का एक प्रबल प्रवाह है।

राजस्थान के बीकानेर में जब तापमान लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था.. तब ठंडी और धुंधभरी सुबह में सीताराम चौधरी ने अपनी मां के अनुरोध पर अपने शहीद बड़े भाई #कैप्टन_चंद्र_चौधरी की प्रतिमा को कंबल से ढक दिया।।

एक #माँ. जिसके हृदय में अपने पुत्र की प्रतिमा के प्रति भी इतनी भावुक और संवेदनशील अनुभूति हो. उसके भीतर अपने पुत्र के प्रति कितना अथाह प्रेम रहा होगा।

इसकी सहज ही कल्पना की जा सकती है. अपनी कोख को सूना कर भारत माता के आंचल को सुरक्षित रखने वाली ये माताएं वंदनीय हैं.।।

यह राष्ट्र ऐसी वीर माताओं के ऋण से कभी भी उऋण नहीं हो सकता।।

#कैप्टन_चंद्र_चौधरी

12/01/2026

👉 सीमावर्ती गांवों में रात्रि कालीन विचरण पर प्रतिबन्ध

बाडमेर :- 12 जनवरी। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट टीना डाबी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता.. 2023 की धारा 163 के तहत बाडमेर जिले मे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अन्दर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध लगा दिया हैं..

जिला मजिस्ट्रेट टीना डाबी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबन्ध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा.।

👉 प्रतिबन्ध वाले गांव

बूठिया .जुमा फकीर की बस्ती .तालब का पार . सजन का पार . सून्दरा .पांचला .हमीराणी मोती की बेरी . रोहिड़ी . सगोरालिया . मुनाबाव . अकली. मालाणा . छोटी खडीन . मखन का पार .अमी का पार . तामलोर . त्रिमोही . गडरारोड़ .केरला . पदमड़ा . रिछयाली .बाडमेर का पार . सजनाणी .नारे का पार. केरकोरी .पादरिया .पीरे का पार .पांधी का पार . लकड़ियाली .बनों की बस्ती . लधे का पार .तालब का पार .चान्दाणियों का पार . झैलून .बिन्दुसियाणी . कबूल की ढाणी .सजन का पार . कुम्हारों का टीबा .रासबानी .राठौडों का तला. माधुरी का तला. भभूते की ढाणी. भीलों का तला. सादुलाणियों की गफन. हेजम का तला. उम्मेदपुरा. कल्याणपुरा. केलनोर. समेलों का तला. मीठडाऊ. मीये का तला. जाटों का बेरा. बरवाल. देहवा. लालपुर. ब्राहमणों की ढाणी. रेलिया. सोमराड़. बसिये का तला. जानपालिया. सराईयों का तला. दीपला. सारला. समोते का पार. शोभाला जेतमाल. हुरों का तला. तालसर. हुसैन का तला. रड़वा. सुजों का निवाण उर्फ मेगे की बेरी. नवातला. बाखासर. सरूपे का तला. आग्निशाह की ढाणी. सैयद मौज अली का तला. कृष्ण का तला. रते का तला. भाडा.एकल. रामपुरा. हाथला, बछवाल. भलगांव इत्यादि सम्मिलित है।।

👉 प्रतिबन्धित समय
जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार इन गांवों में सांय 7 बजे से प्रातः 6 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, बाड़मेर जिले में भारत-पाक सीमा से लगते हुए इस वर्णित 2 किलोमीटर क्षेत्र में प्रवेश एवं विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है। कि वे उक्त प्रतिबन्धित क्षेत्र में रात्रि के समय सक्षम अधिकारी की वैद्य अनुमति के बिना गमनागमन अथवा विचरण नहीं करें।। आदेश का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड संहिता के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।।

👉 इनको रहेगी छूट
जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार समस्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट. पुलिस. सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य एजेन्सियों के राजकीय अधिकारियों कर्मचारियों जो अवांछित गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए यह क्षेत्रों में इस समय के लिए तैनाती पर है, उन पर प्रभावी नहीं होगा, यह आदेश आगामी दो माह के लिए प्रभावी होगा।

पोकरण को पाकिस्तान कोन बना रहा हैं..?
09/01/2026

पोकरण को पाकिस्तान कोन बना रहा हैं..?

07/01/2026

👉 बाड़मेर में जल जीवन मिशन में धांधली के विरोध में शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी बैठे धरने पर........


07/01/2026

JJM में बर्ती जा रही अनियमिताओं को लेकर रविंद्र सिंह भाटी बैठे PHED में धरने पर...!

ललित सिंह पुत्र श्री माधु सिंह राजपुरोहित महाबार को बाड़मेर SP साहब नरेंद्र सिंह जी मीणा द्वारा सराहनीय कार्य के सम्मानि...
07/01/2026

ललित सिंह पुत्र श्री माधु सिंह राजपुरोहित महाबार को बाड़मेर SP साहब नरेंद्र सिंह जी मीणा द्वारा सराहनीय कार्य के सम्मानित

शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी अपने क्षेत्र में पेयजन समस्या के समाधान नहीं होने पर सरकारी विभाग के कार्यालय में बैठे धरने...
07/01/2026

शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी अपने क्षेत्र में पेयजन समस्या के समाधान नहीं होने पर सरकारी विभाग के कार्यालय में बैठे धरने पर.....

03/01/2026

स्वरूप सिंह खारा के तंज कसने वाले बयान के बाद रविंद्र सिंह भाटी ने हंसते हुए कहा:-

कई लोग हैं जिंका ना म्हारे नाम माथे TRP मिले पड़ी लेयण दयो ,लेयण दयो उंआ ना TRP लूटो मारे नाम री TRP ले सको उती लयो....!

02/01/2026

फतेहगढ़ गोल्डन हैण्डलूम में
लगी अचानक आग...!

#गोल्डन_हैंण्डलूम_फतेहगढ़ #
#शिव

01/01/2026

उनका पूरा परिवार कांग्रेसी है, 3 पीढ़ी से कहा से हुए भाजपाई :-
रविन्द्र सिंह भाटी को लेकर स्वरूप सिंह खारा का बयान.....?


Address

Barmer
344012

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MPS News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share