24/11/2025
मुंबई: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का आज 89 साल की उम्र में मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया। हाल के दिनों में उनकी सेहत कमजोर चल रही थी, जिसके बाद डॉक्टर लगातार निगरानी में थे।
धर्मेंद्र के जाने से फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों फैंस में शोक की लहर है। अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान समेत कई सितारे अंतिम विदाई देने पहुंचे। पीएम मोदी और कई नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा— “एक युग का अंत।”
छह दशक तक भारतीय सिनेमा पर राज करने वाले धर्मेंद्र ने शोले, मेरा गाँव मेरा देश, चुपके चुपके जैसी यादगार फिल्में दीं। उनकी सादगी और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस ने उन्हें सबका पसंदीदा बना दिया।
भारतीय सिनेमा के इस महान सुपरस्टार को आज पूरा देश नम आंखों से याद कर रहा है।