Reporter dubey ji

Reporter dubey ji Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Reporter dubey ji, Media/News Company, Kaptanjunj, Basti.

बस्ती के अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह में मनीष मिश्रा जी द्वारा महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया
10/03/2026

बस्ती के अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह में मनीष मिश्रा जी द्वारा महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ आयोजित*- समाजसेवी मनीष मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ...
10/03/2026

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ आयोजित*

- समाजसेवी मनीष मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को किया गया सम्मानित

- राम जी का पेड़ा बनाने के लिये 100 गांवों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 1-1 लाख रुपए दी जायेगी सहायता - मनीष मिश्रा

- महिलाओं के स्वालम्बी होने से बढ़ेंगी घर में खुशियां, होगा बस्ती जिले का समग्र विकास- मनीष मिश्रा

बस्ती। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस और श्रीमंत शंकर देव की जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह बस्ती में पहल संस्था के संरक्षक मनीष मिश्रा द्वारा 100 गांवों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रभु श्री राम जी का पेड़ा बनाने हेतु 1-1 लाख रूपये मदद की दी जायेगी जिसमें पहली किस्त 25000 रुपये का काल्पनिक चेक वितरण किया गया और कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को जागरूक भी किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के सैनिक फार्म के बगलामुखी पीठ के पीठाधीश्वर पूज्य गुरूजी थे । हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं ने गुरु जी का और समाजसेवी मनीष मिश्रा का जय श्री राम के नारे के साथ स्वागत किया।
पहल संस्था के संरक्षक मनीष मिश्रा ने 100 गांवों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को राम जी का पेड़ा बनाने हेतु 1-1 लाख रूपये मदद करने का आश्वासन दिया । पहली किस्त जारी करते हुये समाज सेवी ने कहा कि आधी दुनियां में किसी भी क्षेत्र को विकसित करने की अपार शक्ति है। पहल संस्था ने इसे बड़े पवित्र संकल्प को लेकर आरम्भ किया है। इससे कई घरों में खुशियां आयेंगी और लोगों को स्वरोजगार प्राप्त होगा और बस्ती जिले का संपूर्ण विकास होगा ।
कार्यक्रम में मनीष मिश्रा ने अपनी भविष्य की योजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि अप्रैल माह में 1000 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करने की जाएगी तथा मई माह में वीर सावरकर सेवाश्रम की शुरुआत की भी घोषणा की जिसमें केवल एक रूपये में अल्ट्रासाउंड, डायग्नोसीस और एक्सरे की सुविधाएँ बस्ती की जनता के लिए उपलब्ध रहेंगी। जल्द ही अटल बिहारी प्रेक्षागृह में समूह की महिलाओं को शुद्ध देसी पेड़ा बनाने व पैकिंग करने का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा । समाजसेवी मनीष मिश्रा के द्वारा चलाए जा रहे पहल संस्था की चर्चा जिले में तेज हो गई है क्योंकि इसी संस्था से जुड़े लाइब्रेरी भी संचालित हो रही है जिसमें शिक्षण कार्य हेतु सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं । लाइब्रेरी में बहुत से ऐसे बच्चे है जिन्होंने शिक्षण कार्य करके उच्च नौकरियां प्राप्त कर चुके हैं ।
कार्यक्रम में पहल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक प्रियदर्शी , पहल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जी डी मिश्रा, आलोक पाण्डेय के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।

09/03/2026
https://youtu.be/RC8jBoqI3mE
22/02/2026

https://youtu.be/RC8jBoqI3mE

बस्ती: वाइब्रेंट इंटरनेशनल एकेडमी मड़वानगर में आयोजित हुआ भव्य वार्षिक उत्सव कार्यक्रम !

https://youtu.be/p1vh9R1erjQ?si=7vDkj3HELcU_4Guz
22/02/2026

https://youtu.be/p1vh9R1erjQ?si=7vDkj3HELcU_4Guz

आज तक 24 x7 न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है| हमारा यह चैनल पब्लिक सर्विस के लिए काम करता है सत्यता और बेखोफ खबरें आप तक प.....

Address

Kaptanjunj
Basti
272131

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Reporter dubey ji posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share