25/08/2023
अमर मणि त्रिपाठी के रिहाई पर बड़ा अपडेट दिया उनके बेटे पूर्व विद्यायक अमन मणि त्रिपाठी ने.
अमर मणि त्रिपाठी की बेटे अमन मणि त्रिपाठी ने अपने पिता की रिहाई को लेकर खुशी जाहिर की। अमन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज का दिन उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज उनके पिता की रिहाई होने जा रही है। पिछले 20 सालों से जिस पल का वह इंतजार कर रहे थे वह पल अब आ गया है और आज उनके परिवार में सभी लोग बेहद खुश हैं। कार्यकर्ताओं के ख़ुशी और जश्न पर बोलते हुए अमनमणि त्रिपाठी ने कहा कि अमरमणि त्रिपाठी के चाहने वाले उत्तर प्रदेश में काफी संख्या में लोग हैं और आज सभी लोग अपने नेता के रिहाई का इंतजार कर रहे हैं।