Mumbai Express

Mumbai Express Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mumbai Express, Media/News Company, Basti.

रिप्लेसमेंट के नाम पर 'धोखा'? 💔हर्षित की चोट ने सिराज के लिए दरवाजे तो खोले, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन दरवाजों पर 'बेंच'...
05/03/2026

रिप्लेसमेंट के नाम पर 'धोखा'? 💔
हर्षित की चोट ने सिराज के लिए दरवाजे तो खोले, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन दरवाजों पर 'बेंच' लगा दी। सिराज जैसे सीनियर बॉलर को इस तरह इग्नोर करना समझ से परे है।
क्या ये वाकई कोई गेम प्लान है या फिर सिराज को जानबूझकर टीम कॉम्बिनेशन के नाम पर साइडलाइन किया जा रहा है? आखिर कब तक टैलेंट को राजनीति की भेंट चढ़ाया जाएगा? 🥀

21/07/2025

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा "अभियोजन पक्ष (सरकार) मामले को संदेह से परे कुछ भी साबित करने में पूरी तरह विफल रहा"
मुंबई ट्रेन विस्फोट मामले में संदेह के आधार पर सरकार (अभियोजन पक्ष) द्वारा बनाए गए सभी 12 मुस्लिम निर्दोष आरोपी 18 साल जेल में बिताने के बाद बरी…

Bombay High Court ने 7/11 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में वो फ़ैसला सुनाया, जो सुनने में बेशक ‘बरी’ है… मगर असल में एक जख़्म...
21/07/2025

Bombay High Court ने 7/11 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में वो फ़ैसला सुनाया, जो सुनने में बेशक ‘बरी’ है… मगर असल में एक जख़्म है। एक ऐसा जख़्म जो न कोई भर पाएगा, न कोई समझ पाएगा।

12 मुसलमान…
जिनमें से 5 को फांसी की सज़ा सुनाई गई थी।
बाक़ियों को उम्रक़ैद।
और अब अदालत कहती है — ‘ग़लत थे सबूत, ग़लत थी कहानी।’

तो फिर 17 साल का हिसाब कौन देगा?
• वो बचपन, जो बाप की शक्ल देखे बिना बड़ा हुआ।
• वो मां, जिसने कोर्ट-कचहरी में चप्पलें घिस दीं।
• वो औरत, जिसने शौहर की बेगुनाही पर यक़ीन रखा, पर हर दिन समाज ने उसे ‘आतंकवादी की बीवी’ कहा।

और सबसे बड़ा सवाल —
जब अदालत में कुछ था ही नहीं, तो 2006 में उठाकर जेल में फेंकने वाले अफ़सरान आज कहाँ हैं?
किसी ने केस गढ़ा, किसी ने बयान लिखवाए, किसी ने मीडिया में लीक की कहानी —
कोई एक भी आज कटघरे में खड़ा है?

सिर्फ़ इसलिए क्योंकि नाम ‘फ़हद’, ‘मुहसिन’, ‘क़मर’, ‘आज़म’ था?

माफ़ कीजिए — ये सिर्फ़ इंसाफ़ नहीं है।
ये एक पूरी क़ौम को सबक़ सिखाने की मशीन है, जो बस चलते रहना चाहती है।
कभी फांसी की सज़ा के नाम पर,
कभी ‘राष्ट्रवाद’ के नाम पर,
कभी ‘सबूत बाद में ढूंढ लेंगे’ के नाम पर।

मगर कब तक?

हम कब तक ये सुनते रहेंगे कि “बरी कर दिए गए”?
हम कब तक लाशों को गिनकर देशभक्ति का इम्तिहान पास करेंगे?

आज अदालत ने कुछ लोगों को छोड़ दिया —
पर जो जेल में नहीं थे, वो बाहर भी तो कैद में थे ना।
हम सब।
बस आज इतना ही कहूँगी —
ये पोस्ट मत समझिए, ये फ़रियाद भी नहीं है।
ये गवाही है उस दौर की, जब सच बोलना गुनाह था,
और मुसलमान होना सबसे बड़ा सबूत।


30/06/2024
28/06/2024

*Modi 3.0 Report*

Delhi T1 Airport Roof Collapse
Jabalpur Airport Roof Collapse
Four Bridges Collapse in Bihar
Atal Setu Bridge Cracks
NEET Paper Leaks
Ram Mandir Roof Leaks
Reasi terrorist attack
Kathua terrorist attack
Doda terrorist attack
Ayodhya flooding
Pragati Maidan tunnel flooding
Kartavya Path flooding
Train derailment

It hasn’t even been one month since the new government was formed. This is all a result of last 10 years of disastrous policies and corruption 😡

Wake up India! 🇮🇳

1937 में इंग्लैंड में चेल्सी और चार्लटन के बीच एक फुटबॉल मैच घने कोहरे के कारण 60वें मिनट में रोक दिया गया था।लेकिन चार्...
25/12/2023

1937 में इंग्लैंड में चेल्सी और चार्लटन के बीच एक फुटबॉल मैच घने कोहरे के कारण 60वें मिनट में रोक दिया गया था।

लेकिन चार्लटन के गोलकीपर सैमी बाट्राम खेल रोकने के 15 मिनट बाद भी गोल के अंदर थे।
क्योंकि उनके गोल पोस्ट के पीछे भीड़ होने के कारण उन्हें रेफरी की सीटी सुनाई नहीं दी।

वह अपने बाजुओं को फैलाए हुए और अपनी तवज्जों एकाग्र कर के गोल पोस्ट पे खड़ा रहा गौर से आगे देखता रहा।

पंद्रह मिनट बाद जब स्टेडियम के सुरक्षा कर्मचारी उनके पास पहुंचे और उन्हें बताया कि मैच रद्द कर दिया गया है, तो सैम बर्ट्रम ने बड़े दुख के साथ कहा...

"कितने अफ़सोस की बात है कि जिनके बचाव में मैं खड़ा था वे ही मुझे भूल गए"-

ज़िंदगी के मैदान में कितने ऐसे साथी मौजूद होते है जिनके हितों के लिए हम अपना वक्त , ऊर्जा और शक्ति खर्च करते है, लेकिन हालात के धुंध में वह हमें भूल जाते है।

दोस्त या साथी चाहे खेल के मैदान के हो या जिंदगी के हालात व परेशानियों में सर्द या गर्म में हमेशा उन्हें याद रखकर साथ लेकर चलना चाहिए। एक आला जर्फ इंसान की तरह!

27/02/2023

"जितनी देर में हम सुबह उठ कर तैयार होते हैं उतने देर में अडानी जी की सपत्ति में से 10-20 हज़ार करोड़ स्वाहा हो जाते है"
😂😂😂🤣🤣🤣

Mirchi Post/432/23उज्जवला योजना ना होती तो लोग देश में प्यासे मर जाते।शुक्रिया मोदी जी
26/02/2023

Mirchi Post/432/23

उज्जवला योजना ना होती तो लोग देश में प्यासे मर जाते।

शुक्रिया मोदी जी

अक्षय कुमार की 'सेल्फी' और कार्तिक आर्यन की 'शहज़ादा' के बीच भी पठान रुकने का नाम नहीं ले रही। 'पठान' ने चौथे हफ्ते में ...
26/02/2023

अक्षय कुमार की 'सेल्फी' और कार्तिक आर्यन की 'शहज़ादा' के बीच भी पठान रुकने का नाम नहीं ले रही। 'पठान' ने चौथे हफ्ते में भी करीब 13.95 करोड़ की कमाई की है, जो कि बेहद अच्छा हफ्ता रहा है। वहीं फिल्म ने शुक्रवार को भी 1 करोड़ के लगभग कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कुल आंकड़ा 31वें दिन मिलाकर 521.16 करोड़ हो गया है।

“मैंने_दहेज़_नहीं_माँगा” साहब मैं थाने नहीं आउंगा, अपने इस घर से कहीं नहीं जाउंगा, माना पत्नी से थोड़ा मन-मुटाव था, सोच ...
25/02/2023

“मैंने_दहेज़_नहीं_माँगा” साहब मैं थाने नहीं आउंगा, अपने इस घर से कहीं नहीं जाउंगा, माना पत्नी से थोड़ा मन-मुटाव था, सोच में अन्तर और विचारों में खिंचाव था, पर यकीन मानिए साहब, “मैंने दहेज़ नहीं माँगा”
मानता हूँ कानून आज पत्नी के पास है, महिलाओं का समाज में हो रहा विकास है। चाहत मेरी भी बस ये थी कि माँ बाप का सम्मान हो, उन्हें भी समझे माता पिता, न कभी उनका अपमान हो । पर अब क्या फायदा, जब टूट ही गया हर रिश्ते का धागा, यकीन मानिए साहब, “मैंने दहेज़ नहीं माँगा”
परिवार के साथ रहना इसे पसंद नहीं है, कहती यहाँ कोई रस, कोई आनन्द नही है, मुझे ले चलो इस घर से दूर, किसी किराए के आशियाने में, कुछ नहीं रखा माँ बाप पर प्यार बरसाने में, हाँ छोड़ दो, छोड़ दो इस माँ बाप के प्यार को, नहीं माने तो याद रखोगे मेरी मार को,
फिर शुरू हुआ वाद विवाद माँ बाप से अलग होने का, शायद समय आ गया था, चैन और सुकून खोने का, एक दिन साफ़ मैंने पत्नी को मना कर दिया, न रहूँगा माँ बाप के बिना ये उसके दिमाग में भर दिया। बस मुझसे लड़कर मोहतरमा मायके जा पहुंची,
2 दिन बाद ही पत्नी के घर से मुझे धमकी आ पहुंची, माँ बाप से हो जा अलग, नहीं सबक सीखा देंगे, क्या होता है दहेज़ कानून तुझे इसका असर दिखा देगें। परिणाम जानते हुए भी हर धमकी को गले में टांगा, यकींन माँनिये साहब, "मैंने दहेज़ नहीं माँगा”
जो कहा था बीवी ने, आखिरकार वो कर दिखाया, झगड़ा किसी और बात पर था, पर उसने दहेज़ का नाटक रचाया। बस पुलिस थाने से एक दिन मुझे फ़ोन आया, क्यों बे, पत्नी से दहेज़ मांगता है, ये कह के मुझे धमकाया।
माता पिता भाई बहिन जीजा सभी के रिपोर्ट में नाम थे,
घर में सब हैरान, सब परेशान थे,अब अकेले बैठ कर सोचता हूँ, वो क्यों ज़िन्दगी में आई थी,
मैंने भी तो उसके प्रति हर ज़िम्मेदारी निभाई थी। आखिरकार तमका मिला हमें दहेज़ लोभी होने का, कोई फायदा न हुआ मीठे मीठे सपने संजोने का । बुलाने पर थाने आया हूँ, छुपकर कहीं नहीं भागा, लेकिन यकीन मानिए साहब, “मैंने दहेज़ नहीं माँगा”
• झूठे दहेज के मुकदमों के कारण, पुरुष के दर्द से ओतप्रोत एक मार्मिक कृति..🥲
कॉपी

#हक़_की_आवाज

24/02/2023

एक बार चीते ने कुत्ते से पूछा: तुमने मनुष्यों को कैसा पाया?
कुत्ते ने उत्तर दिया: जब वे किसी का तिरस्कार करते हैं, तो वे उसे कुत्ता कहते हैं।
चीता: क्या तुमने उनके बच्चों को खाया?
कुत्ता: नहीं
चीता: क्या तुमने उन्हें धोखा दिया?
कुत्ता: नहीं
चीता : क्या तुमने उनके मवेशियों को मारा ??
कुत्ता: नहीं
चीता : क्या तुमने उनका खून पिया ??
कुत्ता: नहीं
चीता : क्या तुमने उन्हें मेरे वार से बचाया ??
कुत्ता: हाँ
चीता : लोग बहादुर और होशियार किसे कहते हैं?
कुत्ता: वे उसे चीता कहते हैं
चीता: क्या हमने शुरू से ही सलाह नहीं दी थी कि तुम चीता बनकर हमारे साथ रहो, लेकिन तुमने इंसानों की सुरक्षा के लिए ठेकेदार बनना चुना। मैं उनके बच्चों और मवेशियों को मारता हूं, उनका खून पीता हूं, उनके संसाधनों और श्रम का उपभोग करता हूं, फिर भी वे न केवल मुझसे डरते हैं बल्कि अपने नायकों को चीते के रूप में वर्णित करते हैं।
तुमको सीखना चाहिए कि “मनुष्य अपने जल्लादों के सामने नतमस्तक हो जाते हैं और अपने वफादार और हमदर्दों का तिरस्कार करते हैं।

(एक उर्दू कहानी का अनुवाद)

Address

Basti

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mumbai Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share