09/09/2026
ब्रेकिंग न्यूज़....बस्ती/यूपी
खुल रहा विकास का पोल।
पंचपेड़िया रोड पर बड़े गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, कई घायल!
बस्ती। पंचपेड़िया रोड पर सड़क के बीच बने बड़े गड्ढे के कारण बुधवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक मासूम बच्चे समेत कई लोग चोटिल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ऑटो से बाहर निकाला गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क के बीच बने गड्ढे के कारण ऑटो चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ऑटो पलट गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे लंबे समय से हादसों को न्योता दे रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।
लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और गड्ढों को भरवाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। CMD News