Bhartiya Basti

Bhartiya Basti Bharatiya Basti is a newspaper published from Basti and Ayodhya.

बस्ती. सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर बस्ती में तैयारियां तेज हो गई हैं. बड़ी संख्या में शिवभक्तों के जिले...
08/08/2026

बस्ती. सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर बस्ती में तैयारियां तेज हो गई हैं. बड़ी संख्या में शिवभक्तों के जिले में पहुंचने को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है. कांवड़ मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी.

गोरखपुर जोन के अलग-अलग जिलों से करीब 2500 पुलिसकर्मी बस्ती पहुंच चुके हैं. इनमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सीओ और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं. कांवड़ मार्ग को अलग-अलग जोन और सेक्टर में बांटकर पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है.

भद्रेश्वरनाथ मंदिर से लेकर जिले की सीमा तक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. अमहट घाट से मंदिर तक के रास्ते पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी. प्रमुख स्थानों पर करीब 1500 सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी, जबकि कंट्रोल रूम से भीड़भाड़ वाले इलाकों की लगातार निगरानी होगी.

9 और 10 अगस्त को होगा भव्य कांवड़ महोत्सव

कांवड़ यात्रा के बीच शहर के फुटहिया चौराहा स्थित एनएच ओवरब्रिज के पास श्री बाबा भदेश्वरनाथ कांवड़ महोत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है. सावन की त्रयोदशी और चतुर्दशी के अवसर पर होने वाला यह आयोजन 9 और 10 अगस्त 2026 को आयोजित होगा.

मां शक्ति सेवा संस्थान की ओर से आयोजित इस महोत्सव में कांवड़ यात्रियों के स्वागत और सेवा की विशेष व्यवस्था की जाएगी. संस्थान के अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह 'सुड्डू सिंह' आयोजन की व्यवस्थाओं की कमान संभालेंगे.

2009 से कांवड़ियों की सेवा कर रहा संस्थान

अयोध्या धाम से सरयू नदी का जल लेकर बाबा भदेश्वरनाथ के जलाभिषेक के लिए जाने वाले शिवभक्तों के लिए यह स्थान लंबे समय से सेवा केंद्र के रूप में काम कर रहा है. आयोजकों के मुताबिक वर्ष 2009 से लगातार कांवड़ यात्रियों की सेवा की जा रही है.

संस्थान से जुड़े लोगों के अनुसार हर साल बड़ी संख्या में कांवड़ियों के लिए भोजन, विश्राम और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. करीब एक लाख कांवड़ियों तक के लिए व्यवस्थाएं किए जाने का दावा किया गया है. सुड्डू सिंह भी पिछले करीब 16-17 वर्षों से इस सेवा कार्य से जुड़े हुए हैं.

9 और 10 अगस्त को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

कांवड़ महोत्सव में धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे. आयोजकों के मुताबिक 9 अगस्त की शाम भोजपुरी गायक पवन सिंह और कल्पना पटवारी प्रस्तुति देंगे.

वहीं 10 अगस्त को आर्यन बाबू, शेखर जायसवाल और मनोज तिवारी अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों का मनोरंजन करेंगे.

हाईवे से लेकर मंदिर तक रहेगी पुलिस की निगरानी

कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हाईवे पर भी चरणबद्ध तरीके से पुलिस बल लगाया जाएगा. शुरुआती चरण में जिले की सीमा से हर्रैया तक निगरानी रहेगी. इसके बाद कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर सुरक्षा व्यवस्था को अमहट तक विस्तार दिया जाएगा.

यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था संभालने के लिए 17 विशेष मजिस्ट्रेट और 46 अन्य मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं. किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड, वज्र वाहन और एसडीआरएफ को भी अलर्ट रखा गया है.

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने और लगातार गश्त करने के निर्देश दिए हैं. साइबर और सर्विलांस टीम भी सक्रिय रहेगी. सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर नजर रखी जाएगी.

कुल मिलाकर इस बार बस्ती में कांवड़ यात्रा के साथ भदेश्वरनाथ कांवड़ महोत्सव को लेकर भी बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं. प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा, वहीं आयोजकों की ओर से कांवड़ियों के स्वागत, सेवा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं.

08/08/2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास में कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों और श्रद्धालुओं का मेरठ में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रियों का अभिनंदन किया और उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं.

सीएम योगी ने कहा कि शिवभक्त भक्ति और अनुशासन के साथ सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं. कांवड़ यात्रा जाति, पंथ और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश देती है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी शिवभक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना भी की.

08/08/2026

बस्ती. डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर एक पुराना वीडियो सामने आया है. वीडियो में अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली चादरों और तकियों पर खून के दाग दिखाई दे रहे हैं. इसे लेकर अस्पताल की साफ-सफाई और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं पर सवाल उठ रहे हैं.

यह वीडियो उसी जिला अस्पताल का है, जहां शनिवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने औचक निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान भी इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के बिस्तरों पर गंदी और मैली चादरें मिलने पर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई थी और अधिकारियों को व्यवस्थाएं तत्काल सुधारने के निर्देश दिए थे.

बस्ती अस्पताल में डिप्टी CM का निरीक्षण, गंदी चादरें और खराब AC देख लगाई फटकारबस्ती. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ...
08/08/2026

बस्ती अस्पताल में डिप्टी CM का निरीक्षण, गंदी चादरें और खराब AC देख लगाई फटकार

बस्ती. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शनिवार को बस्ती जिले के दौरे पर पहुंचे. दोपहर लगभग 12:40 बजे जिला अस्पताल का रुख किया और वहां चल रही व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए औचक निरीक्षण शुरू कर दिया. उनके अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया.

इमरजेंसी वार्ड में मिलीं खामियां

निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जहां मरीजों के बिस्तरों पर बिछी गंदी और मैली चादरें देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा. इसके अलावा वार्ड में लगे एयर कंडीशनर भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे, जिसे लेकर उन्होंने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्थाओं को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करने के निर्देश दिए.

मरीजों से की सीधी बातचीत

डिप्टी सीएम यहीं नहीं रुके, उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के पास जाकर उनका हालचाल भी जाना. उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें किस तरह का इलाज मिल रहा है, डॉक्टर समय पर आते हैं या नहीं, और अस्पताल की तरफ से कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. मरीजों और उनके तीमारदारों से मिले फीडबैक को उन्होंने गंभीरता से सुना.

इसके साथ ही उन्होंने वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था, मरीजों को दी जा रही अन्य सुविधाओं और अस्पताल के समग्र रखरखाव का भी बारीकी से जायजा लिया.

अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक

निरीक्षण पूरा होने के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक भी की. इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंशी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, प्रमुख अधीक्षक अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह और मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल शामिल हुए.

बैठक में जिले की समूची स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई. इस दौरान डिप्टी सीएम ने आशा कार्यकर्ताओं के लंबे समय से लंबित भुगतान का मुद्दा भी उठाया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि जमीनी स्तर पर काम कर रही आशा वर्करों को उनका हक समय पर मिल सके.

राष्ट्रीय लोकदल में उत्तर प्रदेश स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है. रामाशीष राय के पद छोड़ने के बाद पार्टी ने बस्ती जिले के ऐश्...
08/08/2026

राष्ट्रीय लोकदल में उत्तर प्रदेश स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है. रामाशीष राय के पद छोड़ने के बाद पार्टी ने बस्ती जिले के ऐश्वर्य राज सिंह को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है. इस नियुक्ति के साथ ही उन पर दो बड़ी जिम्मेदारियां आ गई हैं - संगठन को नई ऊर्जा देना और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करना.

पद संभालते ही ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाने की कोशिश करेंगे.

सभी 403 सीटों की तैयारी

जब उनसे 2027 की रणनीति को लेकर सवाल हुआ, तो उन्होंने बताया कि पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए तैयारी में जुटेगी. साथ ही यह भी साफ किया कि गठबंधन के तहत सीट-बंटवारे के बाद ही यह तय होगा कि किस क्षेत्र में RLD का प्रत्याशी उतरेगा और कहां भाजपा या दूसरे सहयोगी दलों को मौका मिलेगा. उनके मुताबिक यह फैसला पार्टी के संसदीय बोर्ड और गठबंधन-स्तर की बैठकों में लिया जाएगा.

पूर्वांचल में पैठ बनाने की रणनीति

अब तक RLD की छवि ज्यादातर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित रही है. लेकिन बस्ती जैसे पूर्वांचली जिले से नया अध्यक्ष मिलने के बाद कयास लगने लगे हैं कि पार्टी अब पूर्वांचल में अपना दायरा बढ़ाना चाहती है. ऐश्वर्य राज सिंह ने भी संकेत दिया कि पार्टी इस इलाके में जोर-शोर से सक्रिय होगी, और चौधरी चरण सिंह की सोच से प्रभावित नेताओं को साथ लाने पर काम किया जाएगा.

युवाओं पर विशेष जोर

नए अध्यक्ष ने युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ने को भी प्राथमिकता बताया. उन्होंने जयंत चौधरी द्वारा संसद में पेश उस प्राइवेट मेंबर बिल का उल्लेख किया, जिसमें चुनाव लड़ने की उम्र-सीमा घटाकर 21 वर्ष करने की मांग उठाई गई थी. उनका कहना था कि इसी सोच के तहत पार्टी युवाओं को आगे लाने का प्रयास करेगी.

कुल मिलाकर, RLD के सामने अब चुनौती यह है कि वह पश्चिमी यूपी के गढ़ से निकलकर पूर्वांचल में भी अपनी जमीन बना पाए. गठबंधन में सीटों का बंटवारा कैसा रहेगा और ऐश्वर्य राज सिंह की अगुवाई में पार्टी कितना विस्तार कर पाती है - यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा.

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा में तैयारियां तेज हो गई हैं. पार्टी ने अ...
08/08/2026

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा में तैयारियां तेज हो गई हैं. पार्टी ने अभी तक 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि बाकी 6 सीटों पर नाम तय करने को लेकर मंथन जारी है. माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक भाजपा इन सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती है.

इन सीटों पर टिकट पाने के लिए कई दावेदार सक्रिय हैं और लखनऊ से लेकर दिल्ली तक पार्टी के बड़े नेताओं से संपर्क साध रहे हैं. कुछ शिक्षक संगठनों से जुड़े नेताओं की भी भाजपा के साथ आने की चर्चा चल रही है.

जानकारी के मुताबिक, एक प्रमुख शिक्षक संगठन के मुखिया झांसी-इलाहाबाद स्नातक सीट से भाजपा का समर्थन चाहते हैं. हालांकि, उनके संगठन के कई उम्मीदवार दूसरी सीटों पर भाजपा के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं. इसी वजह से भाजपा के सामने उन्हें लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

वहीं, संगठन से जुड़े एक मौजूदा एमएलसी के भाजपा के साथ आने की चर्चा तेज है. बताया जा रहा है कि पिछले चुनाव में भाजपा ने उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था. इस बार उनके भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की भी संभावना जताई जा रही है.

इसके अलावा एक अन्य शिक्षक एमएलसी भी भाजपा में शामिल होने के लिए प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने दिल्ली में पार्टी के एक बड़े नेता से संपर्क भी साधा है, लेकिन प्रदेश संगठन में उनके नाम को लेकर अभी सहमति नहीं बन पाई है. कुछ नेताओं ने उनके शिक्षण संस्थानों से जुड़े दस्तावेज भी पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाए हैं.

कोर कमेटी की बैठक में भी हुई थी चर्चा

पिछले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई थी. इसमें विधान परिषद की बाकी सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई थी. पार्टी के नेताओं के अलावा कुछ बाहरी चेहरों के नाम भी सामने आए थे, लेकिन अंतिम सहमति नहीं बन सकी.

अब पार्टी की नजर अगले सप्ताह होने वाली कवायद पर है. माना जा रहा है कि जल्द ही बाकी 6 सीटों के उम्मीदवारों के नाम सामने आ सकते हैं.

भाजपा संगठन में भी बदलाव की तैयारी

MLC चुनाव के साथ ही भाजपा अपने क्षेत्रीय संगठन में भी बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. पार्टी में लंबे समय से पद संभाल रहे नेताओं को इस बार हटाया जा सकता है. खास तौर पर 10 साल या दो-तीन कार्यकाल से लगातार पद पर बने नेताओं को लेकर बदलाव की चर्चा है.

इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा समेत पार्टी के अलग-अलग मोर्चों की टीम में भी नए चेहरों को जिम्मेदारी देने की तैयारी चल रही है.

आज का बस्ती का अख़बार 8 अगस्त 2026
08/08/2026

आज का बस्ती का अख़बार 8 अगस्त 2026

बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने उत्तर प्रदेश में संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बस्ती के ऐश्वर्य राज सिंह को पार्टी का नय...
07/08/2026

बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने उत्तर प्रदेश में संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बस्ती के ऐश्वर्य राज सिंह को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।

ऐश्वर्य राज सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। RLD ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पार्टी का संगठन और मजबूत होगा तथा जनता से जुड़े मुद्दों को और मजबूती से उठाया जाएगा।

दरअसल, इससे पहले रामाशीष राय राष्ट्रीय लोकदल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद पार्टी ने ऐश्वर्य राज सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी है।

पार्टी की ओर से ऐश्वर्य राज सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। RLD ने विश्वास जताया है कि उनके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को और प्रभावी तरीके से उठाएगी।

बस्ती जिले में एक पुलिसकर्मी पर युवक की पिटाई का आरोप लगा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस व...
07/08/2026

बस्ती जिले में एक पुलिसकर्मी पर युवक की पिटाई का आरोप लगा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, हनुमानगंज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी चंद्र भूषण यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने मामले पर सवाल उठाए, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया.

बस्ती पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी के इस कृत्य से पुलिस की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. इसे देखते हुए चंद्र भूषण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

मामले की जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) रुधौली को सौंपी गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को प्रदेश के 37 जिलों के लिए बा...
07/08/2026

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को प्रदेश के 37 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 19 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर और भदोही समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इन इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की संभावना है.

वहीं कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, फतेहपुर, कौशांबी, बांदा, चित्रकूट, झांसी, ललितपुर, महोबा, जालौन, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, हाथरस और मैनपुरी सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां गरज-चमक, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या और बहराइच जैसे जिलों में कोई विशेष चेतावनी नहीं है. हालांकि यहां भी कहीं-कहीं हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में बारिश बढ़ने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी.

Address

A1-4 Rammanohar Lohiya Complex Nyaya Marg Basti
Basti
272001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhartiya Basti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bhartiya Basti:

Shortcuts

Share