Aaj Bharat Press Club

Aaj Bharat Press Club Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Aaj Bharat Press Club, Media/News Company, Jaipurwa Gandhi nagar basti, Basti.

आज भारत प्रेस क्लब
“सच के साथ हर वक्त”

निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता • स्वतंत्र विचार • जनहित की आवाज़ • सामाजिक जागरूकता का संकल्प।
पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित।

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. वी.के. वर्मा सम्मानितबस्ती। होटल बालाजी प्रकाश में आयोजित एक गरिमामय कार्...
10/08/2026

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. वी.के. वर्मा सम्मानित

बस्ती। होटल बालाजी प्रकाश में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री मा. श्री बृजेश पाठक जी ने जिला चिकित्सालय, बस्ती के आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. वी.के. वर्मा को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ. वी.के. वर्मा की चिकित्सा सेवा के प्रति प्रतिबद्धता, मरीजों के प्रति संवेदनशीलता एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान की सराहना की गई।

रिपोर्ट रिजवान खान

रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन का इंस्टालेशन समारोह संपन्नडॉ. दिलीप गुप्ता ने संभाली अध्यक्ष की कमान, आशीष श्रीवास्तव सचिव और...
10/08/2026

रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन का इंस्टालेशन समारोह संपन्न
डॉ. दिलीप गुप्ता ने संभाली अध्यक्ष की कमान, आशीष श्रीवास्तव सचिव और विवेक वर्मा बने कोषाध्यक्ष।

बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन के सत्र 2026-27 का इंस्टालेशन सेरेमनी समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में डॉ. दिलीप गुप्ता ने अध्यक्ष, आशीष श्रीवास्तव ने सचिव तथा विवेक वर्मा ने कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में रोटरी की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि रोटेरियन मनकेश्वर पांडे, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 ने कहा कि रोटरी केवल सेवा का संगठन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का वैश्विक मंच है। उन्होंने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा परियोजनाओं को समाज की वास्तविक जरूरतों से जोड़कर अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिए। प्रत्येक रोटेरियन को नेतृत्व के साथ सेवा भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. डी.के. गुप्ता ने कहा कि पिछले सत्र में क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्लब के सदस्यों, सहयोगियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सचिव रोटेरियन आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि क्लब की गतिविधियों को और व्यापक बनाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं कोषाध्यक्ष रोटेरियन विवेक वर्मा ने क्लब की वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखने तथा सेवा परियोजनाओं के प्रभावी संचालन के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
सत्र 2024-25 के अध्यक्ष रोटेरियन आनंद गोयल एवं सचिव रोटेरियन विवेक अग्रवाल ने क्लब की पूर्व उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और रोटरी की सेवा परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, विशिष्ट अतिथियों का सम्मान
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं विशिष्ट जनों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन विभाग, बस्ती श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इंस्टालेशन सेरेमनी के दौरान विगत सत्र के अध्यक्ष एवं सचिव ने वर्तमान सत्र के अध्यक्ष एवं सचिव को रोटरी कॉलर पहनाकर विधिवत पदभार ग्रहण कराया।
तीन रोटेरियन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
समारोह में रोटेरियन हरबंस सिंह सचदेवा, सतीश सिंघल एवं प्रमोद गाड़िया को रोटरी के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
असिस्टेंट गवर्नर डॉ. एल.के. पांडे ने कहा कि रोटरी क्लब लंबे समय से फेलोशिप, कम्युनिटी सर्विस और वोकेशनल सर्विस के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य करता रहा है। उन्होंने सेवा गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
रोट्रेक्ट क्लब की नई टीम की भी घोषणा
समारोह के दौरान रोट्रेक्ट क्लब बस्ती के सत्र 2026-27 की नई टीम की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर रोशनी गुप्ता, संध्या खुजुर, श्रेया गुप्ता, शालिनी पांडे एवं आकृति मिश्रा को विभिन्न दायित्वों का पदभार ग्रहण कराया गया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब गोरखपुर से रोटेरियन सतीश राय, रोटेरियन प्रवीण आर्य एवं रोटेरियन आशुतोष अग्रवाल ने सहभागिता की। जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों—भारत विकास परिषद, व्यापार मंडल, स्काउट गाइड, चित्रांश क्लब, रेड क्रॉस सोसाइटी, मारवाड़ी महिला मंच, इनर व्हील क्लब एवं जॉगर्स क्लब—के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।
पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का सम्मान
इंस्टालेशन सेरेमनी के अवसर पर पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए धनंजय श्रीवास्तव, अभिषेक गौतम, हेमंत पांडेय, रियाज, वशिष्ठ पांडेय, उदय प्रताप, संतोष श्रीवास्तव, धर्मेंद्र पांडेय, रत्नाकर पांडेय, टीपू, अवधेश सोनकर, अशोक श्रीवास्तव, साबिर, अनिल पांडेय, कलाम, आनंद, अमित कुमार, पुनीत ओझा, रमेश मिश्रा, प्रकाश श्रीवास्तव, संदीप गोयल, रिजवान सहित अन्य पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
समारोह में डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. के.के. सिंह, डॉ. अश्विनी सिंह, महेंद्र सिंह, अरुण भानीरामका, राजन गुप्ता, राम विनय पांडे, डॉ. एस.के. त्रिपाठी, पुनीत पांडे, मनोज अग्रवाल, सौरभ पांडे, गौरव तुलस्यान, पंकज त्रिपाठी, मयंक श्रीवास्तव, विनय, देवेंद्र श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, मनमोहन श्रीवास्तव, गौहर अली, कुलदीप सिंह, डॉ. दिलीप वर्मा, डॉ. प्रवीण, राजेश चित्रगुप्त, संध्या दीक्षित, शन्नो दुबे, लक्ष्मी अरोड़ा, सत्येंद्र श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, सूर्यकुमार शुक्ला, आनंद राजपाल, पंकज गिरी, कृष्ण कुमार प्रजापति, स्मिता वर्मा, स्वप्निल श्रीवास्तव, पूर्णिमा तिवारी, अनंदिता श्रीवास्तव, संतोष प्रजापति, सूरज प्रजापति, पारुल टिबड़ेवाल, संतोष सिंह, हनुमान पांडे, सतीराम, रामविलास, सर्वेश श्रीवास्तव, आलोक कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रो. मयंक श्रीवास्तव ने किया। अंत में क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. डी.के. गुप्ता ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, रोटरी एवं रोट्रेक्ट सदस्यों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पत्रकारों तथा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन सत्र 2026-27 में सेवा कार्यों को नई गति और नई दिशा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

रिपोर्ट रिजवान खान

09/08/2026

*थाना हरैया पुलिस द्वारा 10 किलो अवैध गांजा बरामद कर एक शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा दी गयी बाइट*

रिपोर्ट परमानंद मिश्रा

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, बोले—हर मरीज को मिले बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाचिकित्सको...
08/08/2026

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, बोले—हर मरीज को मिले बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा

चिकित्सकों के सम्मान समारोह में लिया हिस्सा, इमरजेंसी में एसी, शुद्ध पेयजल और रिक्त पदों को शीघ्र भरने के दिए निर्देश

आज भारत प्रेस क्लब से जुड़े
FB पेज को फॉलो करे।

बस्ती, 8 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को जनपद बस्ती के भ्रमण के दौरान स्टेशन रोड स्थित होटल बालाजी प्रकाश में अमर उजाला द्वारा आयोजित “आभार समर्पण एवं चिकित्सक सम्मान समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। समारोह में उन्होंने जनपद के चिकित्सकों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया और उनकी सेवा भावना, समर्पण एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।

समारोह के उपरांत उपमुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय बस्ती का स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने अस्पताल के ड्रेसिंग रूम, इमरजेंसी ओपीडी तथा इमरजेंसी वार्ड सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकीय उपकरणों, स्वच्छता व्यवस्था तथा अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।

इमरजेंसी वार्ड में एसी और अस्पताल में शुद्ध पेयजल के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने इमरजेंसी वार्ड में एसी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भर्ती मरीजों को गर्मी के दौरान बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सके। उन्होंने अस्पताल में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही परिसर की रंगाई-पुताई और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में पर्याप्त संख्या में बेंच लगवाने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

रिक्त चिकित्सकीय पदों को शीघ्र भरने पर जोर

उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता को लेकर भी अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिक्त चिकित्सकीय पदों को शीघ्र भरा जाए, ताकि मरीजों को समय से चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार मिल सके और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुगमता से आमजन तक पहुंचाया जा सके।

मरीजों और तीमारदारों से किया सीधा संवाद

निरीक्षण के दौरान श्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए और उसे उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समयबद्ध एवं सुगमता से मिले।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सकों से सेवा भावना, संवेदनशीलता, पारदर्शिता और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, पीडी आनंद कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी राजेश यादव, एसआईसी डॉ. अनिल कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट परमानंद मिश्रा

आज भारत प्रेस क्लब से जुड़े
पेज को फॉलो करे।

08/08/2026
08/08/2026

#कांवड़_यात्रा_2026

े_जुड़े_पेज_फॉलो_करे।

08/08/2026

*श्रावण-कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम*

गोरखपुर। पवित्र श्रावण मास में आयोजित कांवड़ यात्रा एवं मेले को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ आवश्यक पुलिस प्रबंध किए गए हैं।
इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर ने बाइट के माध्यम से पुलिस की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहते हुए यात्रा मार्ग, प्रमुख धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और मेले में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रबंध को मजबूत किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा करें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

रिपोर्ट परमानंद मिश्रा

Address

Jaipurwa Gandhi Nagar Basti
Basti
272001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aaj Bharat Press Club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share