13/06/2026
#बस्ती जिले के #कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र के #कुढ़वा गांव निवासी राजदेव यादव (28) पुत्र राधेश्याम यादव की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
राजदेव अपने पीछे माता-पिता, एक बहन, पत्नी और मात्र चार माह के मासूम बेटे को छोड़ गए हैं। उनकी शादी भी हाल ही में हुई थी। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सबसे मार्मिक दृश्य चार माह के उस मासूम बेटे का है, जो अभी यह भी नहीं समझ पा रहा कि उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है। गांव में हर किसी की आंखें नम हैं और लोग शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। राजदेव की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।