Vivek Pal

Vivek Pal Branch Manager At AU Small Finance Bank

25/02/2026
संडे ऑन साईकल : 1093 लोगों ने दिया “स्वस्थ बस्ती, स्वस्थ भारत” का संदेशयुवा एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और ने...
06/10/2025

संडे ऑन साईकल : 1093 लोगों ने दिया “स्वस्थ बस्ती, स्वस्थ भारत” का संदेश

युवा एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी युवाओं के साथ चलाई साइकिल, फिटनेस के संदेश के साथ उमड़ा जोश और उत्साह

बस्ती में रविवार का दिन ऊर्जा, उत्साह और स्वस्थ जीवन के संदेश से सराबोर रहा। युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण तथा नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संडे ऑन साईकल कार्यक्रम में 1093 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज से हुआ और समापन अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में हुआ, जहां पूरे मार्ग पर युवाओं, स्कूली बच्चों, अधिकारियों और नागरिकों ने साइकिल चलाकर स्वस्थ बस्ती, स्वस्थ भारत का सशक्त संदेश दिया।

सुबह से ही शहर के प्रमुख मार्गों पर युवाओं का जोश देखते ही बनता था। संडे ऑन साईकल का उद्देश्य केवल साइकिल रैली भर नहीं था, बल्कि इसका मकसद था — स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, पर्यावरण प्रदूषण को कम करना और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना।

कार्यक्रम में हर उम्र के प्रतिभागी शामिल हुए — बच्चे, महिलाएँ, छात्र-छात्राएँ, अधिकारी और जनप्रतिनिधि सभी एक साथ “स्वस्थ बस्ती, स्वस्थ भारत” का नारा लगाते हुए साइकिल चलाते रहे।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने भी युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर साइकिल चलाई।

मुख्य राजस्व अधिकारी तथा डॉ. वी.के. वर्मा स्वयं साइकिल चलाकर प्रतिभागियों के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा फिट इंडिया मूवमेंट का वास्तविक स्वरूप तभी साकार होगा जब हर नागरिक स्वयं आगे बढ़कर स्वास्थ्य को अपनी प्राथमिकता बनाए। बस्ती के युवाओं ने आज जो जोश दिखाया है, वह जिले की पहचान बनेगा।

गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री महेश शुक्ल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि संडे ऑन साईकल केवल साइकिल चलाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जनजागरण की दिशा में एक सार्थक अभियान है। इससे समाज में फिटनेस की नई चेतना आएगी।

पूर्व विधायक श्री संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि यह एक नई शुरुआत है। युवाओं का यह जोश और ऊर्जा आगामी 19 अक्टूबर को होने वाली बस्ती मैराथन को नई दिशा और प्रेरणा देगा। बस्ती अब स्वास्थ्य और फिटनेस के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में मिसाल बनेगी।”

वहीं पूर्व विधायक श्री दयाराम चौधरी ने इसे बस्ती के लिए अनोखा और प्रेरक प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और एकता का भाव बढ़ता है। यह पहल आने वाली पीढ़ी को भी फिटनेस की प्रेरणा देगी।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक और नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय ने कहा कि यह आयोजन बस्ती के युवाओं की प्रतिबद्धता और समाज की एकता का प्रतीक है। हम चाहते हैं कि हर रविवार को साइकिल चलाने की यह परंपरा जारी रहे। ‘संडे ऑन साईकल’ केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक निरंतर आंदोलन बनेगा।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब हम सबका अगला पड़ाव 19 अक्टूबर को आयोजित होने वाली बस्ती मैराथन है। सभी को उसमें भी शामिल होकर ‘फिट बस्ती, फिट भारत’ का संदेश देना चाहिए।

इस आयोजन में स्टेडियम प्रबंधन, सुनील टीवीएस और नवयुग मेडिकल सेंटर का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के दौरान पेयजल, सुरक्षा, तकनीकी सहायता और चिकित्सा व्यवस्था की उचित व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, जगदीश शुक्ल, सरोज मिश्र, रामविनय पाण्डेय, हिना खातून, स्वाति, संजय अग्रवाल, जितेंद्र शाही, अमित यादव, संगीता यादव, मृदुल तिवारी, आशुतोष मिश्र, सत्येंद्र बहादुर पाल, विनय त्रिपाठी, आशीष श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, बृजभूषण पाण्डेय, गीता उपाध्याय, आलोक पाण्डेय आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सरगम सुर म्यूजिक समूह के शिवम कुमार, ओम त्रिपाठी, समृद्ध लखमानी, आयुष मिश्रा, देवांश जायसवाल ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम की सफलता के पीछे आयोजन समिति के सदस्यों की मेहनत और टीम भावना प्रमुख रही।

समिति में प्रमुख रूप से राम प्रताप सिंह, क़ाज़ी फरजान, सुनील यादव, डॉ. सुधांशु पाण्डेय, अमित राय, रितिकेश सहाय, नवीन त्रिपाठी, हेमंत पाण्डेय, अमित पाण्डेय, आशुतोष श्रीवास्तव, उत्तम दुबे, डिम्पल श्रीवास्तव, योगेंद्र शुक्ल, अनूप सिंह, धनंजय शुक्ल, विवेक मणि त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, अंकुर उपाध्याय, रत्नेश विश्वकर्मा आदि ने अपनी जिम्मेदारी का सफल निर्वहन किया।

बस्ती में आयोजित संडे ऑन साईकल ने यह साबित कर दिया कि जब समाज, प्रशासन और युवा एकजुट होकर आगे बढ़ते हैं, तो किसी भी शहर को स्वास्थ्य और जागरूकता की मिसाल बनाया जा सकता है।

यह आयोजन न केवल फिटनेस का संदेश लेकर आया बल्कि इसने यह भी दिखाया कि सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रयास से हर रविवार को बस्ती नई ऊर्जा के साथ जाग सकती है।

26/11/2024

IPL2025 AUCtions



26/11/2024

Welcome To Pokhara


Address

Basti

Opening Hours

Monday 09:00 - 19:00
Tuesday 09:00 - 19:00
Wednesday 09:00 - 19:00
Thursday 09:00 - 19:00
Friday 09:00 - 19:00
Saturday 09:00 - 19:00
Sunday 09:00 - 19:00

Telephone

+919670291001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vivek Pal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Vivek Pal:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share