13/09/2026
“मैं पत्रकार हूं, किसी विपक्षी दल ने मुझे नहीं भेजा!”
महिला पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव ने कहा कि वह राजनीति नहीं करतीं, उनका काम सवाल पूछना है।
उनका कहना है कि उन्होंने सत्ता से सवाल पूछ लिया, इसलिए उनके खिलाफ तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
“अखिलेश यादव से सवाल करती हूं तो कोई सवाल नहीं उठाता, लेकिन भाजपा से सवाल पूछ लिया तो मुझे विपक्ष का आदमी बताया जा रहा है।”
दिव्या ने कहा कि उनके खिलाफ कथित तौर पर लगातार प्रचार किया जा रहा है और वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं।