05/09/2026
:- भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 138 वी जयंती मनाई गई l
और शिक्षकों को सम्मानित किया गया ।
आज दीनांक 05/09/2026 को शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर बेगूसराय मैं शिक्षक दिवस के रूप में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी जो भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति थे और द्वितीय राष्ट्रपति थे उनका 138 वी जयंती मनाई गईl
जिसकी अध्यक्षता संपूर्ण क्रांति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की ,अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि जिस तरह एक कुम्हार मिट्टी को गोंद गोंद कर मूर्ति का आकार दे देता हैl ठीक उसी प्रकार शिक्षक बच्चों को सफल नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाती हैl देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 1888 में आज ही के दिन तमिलनाडु में हुआ थाlउन्हीं के नाम पर शिक्षक दिवस मनाया जाता हैl ऐसे महापुरुष को मेरा शत-शत नमनl
इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ ने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाने में शिक्षक अहम भूमिका निभाते हैंl डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म चेन्नई तिरुपति गांव तमिलनाडु में बने इनके विचार से अवगत हो गए होंगे l उनके रास्ते पर चलने का कार्य करो l सम्मानित हुए अतिथि अरुण कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, रवि पोद्दार गांधी, सुशील राय, राजिंदर महतो आदि को सम्मानित किया गया l
इस अवसर पर जेपी सेनानी जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन धर्म संस्कृति और विज्ञान पर कई किताबें लिखी 1931 में नाइटहुड की उपाधि मिली l बताओ राष्ट्रपति उनका कार्यकाल 13 मई 1962 से 13 मई 1967 तक रहा 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किए गए शिक्षा के रूप में भूतपूर्व योगदान के लिए उनका जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता हैl
इस अवसर पर महिला सेल्स सचिव सुनीता देवी, देधांत समिति के जिला अध्यक्ष , राज कुमार, रवि पोद्दार गांधी ,राजेन्द्र यादव पेंशनर कार्यकारी अध्यक्ष ,अनन्या कुमारी, तेजस कुमार, अनेकों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया और उनको याद कियाl