CB News Bihar

CB News Bihar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from CB News Bihar, Media/News Company, Kapasiya chowk, Begusarai Bihar Railway Station Area.
(1)

फूलवड़िया-3 में NH-28 पर अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, बाल-बाल बचे सवार।फूलवड़िया थाना क्षेत्र के फूलवड़िया-3 स्थित एनएच-2...
26/08/2026

फूलवड़िया-3 में NH-28 पर अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, बाल-बाल बचे सवार।

फूलवड़िया थाना क्षेत्र के फूलवड़िया-3 स्थित एनएच-28 पर बुधवार की सुबह करीब नौ बजे अन्नपूर्णा भोजनालय के समीप एक सवारी टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद टेंपो में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। हालांकि, इस दुर्घटना में सभी लोग बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। अन्नपूर्णा भोजनालय के संचालक नवल सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए।

टेंपो का कवर काटकर और फाड़कर उसमें फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर फूलवड़िया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

टेंपो में दो महिलाएं, एक बच्ची, एक युवक और चालक सवार थे। सभी को तत्काल अन्नपूर्णा भोजनालय में आराम कराया गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक को बुलाकर घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया।

टेंपो चालक ने बताया कि वह सरमेरा, पटना जिले से यात्रियों को लेकर समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर एक वाहन से बचने के क्रम में टेंपो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद टेंपो में सवार सभी लोगों की स्थिति बेहतर बताई जा रही है। समय रहते स्थानीय लोगों की तत्परता से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

25/08/2026

प्रसव के दौरान महिला की मौ@त, शहर के एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही से उजड़ गया एक परिवार।
तीन घंटे रहा जाम NH 31
CB News Bihar

25/08/2026

पदभार संभालते बेगुसराय डीएम रिची पांडे ने सदर अस्पताल का लिया जायजा।
CB News Bihar

21/08/2026

रिची पांडे ने बेगूसराय के नए जिलाधिकारी के रूप में पदभार संभाला, प्रशासनिक जिम्मेवारी की नई शुरुआत।
CB News Bihar

21/08/2026

क्या आप मोदी चालीसा को अपने पूजा घर में जगह दे रहे हैं तस्वीरों में लोग चालीसा का कर रहे पाठ।
CB News Bihar

20/08/2026

हर हर महादेव चौक स्थित सड़क निर्माण करवा रहे कंपनी के मुंशी को तेल टैंकर ने रौंदा, स्थिति गंभीर।
CB News Bihar

20/08/2026

हरिगिरी धाम में गूंजा सियासी सुर—शिवभक्तों ने नीतीश कुमार की, की तारीफ, सम्राट चौधरी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप।
CB News Bihar Samrat Choudhary Nitish Kumar Giriraj Singh

19/08/2026

तेज रफ्तार पल्सर ने ले ली फल विक्रेता की जान, भगवानपुर दुकान लगाने निकले थे मोहम्मद कुदुस।
CB News Bihar

18/08/2026

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग का शिकंजा, 80 बेटिकट यात्री पकड़े गए।
सावधान प्लेटफॉर्म टिकिट लेकर ही स्टेशन पर करें विचरण। CB News Bihar

17/08/2026

बिहार में 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कैमूर, सीवान, बेगूसराय, सीतामढ़ी और भोजपुर जिले के डीएम बदले गए।
बेगुसराय के नए जिलाधिकारी होंगे रिची पांडे, CB News Bihar

Address

Kapasiya Chowk
Begusarai Bihar Railway Station Area
851101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CB News Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share