News Most Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from News Most, Begusarai, Begusarai Bihar Railway Station Area.

31/07/2026

बेगूसराय में पति की मौत के 13वें दिन पत्नी की मौत

भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर पुल के समीप शुक्रवार की सुबह स्कॉर्पियो व बाइक के बीच टक्कर हो गई। इसमें बाइक पर सवार 45 वर्षीया मंजू देवी घायल हो गई। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। गन्ना मंत्री संजय पासवान ने शोक संतप्त परिवार से मिला। मृतका का दामाद लक्ष्मी पासवान ने बताया कि उसके ससुर रोशन पासवान की 17 जुलाई को बीमारी से मौत हो गई थी। 26 और 27 जुलाई को उनका श्राद्धकर्म समापन के बाद दूसरे दामाद के साथ बाइक से गंगा स्नान सिमरिया जा रही थी। इसी दौरान हादसे में मौत से लोग हैरान हैं। लोग बोल रहे हैं कि शायद भगवान को यही मंजूर था।
ादसा
#गंगा_स्नान
#मानवीय_संवेदना

31/07/2026
30/07/2026

बेगूसराय में भूमि विवाद में भारी बवाल, एसपी आवास से 02 किलोमीटर की दूरी पर करीब 100 राउंड फायरिंग। चार ग्रामीणों को लगी गोलियां, हथियार के बट से मारकर पांचवां घायल।
मोब लिंचिंग चार बदमाश भी घायल।
सिंघौल थाना क्षेत्र के चन्दवारा गांव में बुधवार को 29 कट्ठे जमीन की एक प्लॉट में घेराबंदी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। ग्रामीणों के विरोध के बाद भू -माफिया के आदेश पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें चंदवारा गांव के चार लोग जख्मी हो गए। घटना से गुस्साई भीड़ ने हमलावरों पर हमला बोल दिया। इसमें चार बदमाश जख्मी हुए। जबकि एक दर्जन से अधिक बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने 16 क्षति ग्रस्त बाइक बरामद की है।फायरिंग करते हुए बदमाश का वीडियो भी वायरल। एसपी मनीष ने बताया भूमि विवाद में गोली लगने से चार लोग जख्मी हुए हैं।

28/07/2026

बेगूसराय में एक बुजुर्ग की पत्थर से कूच -कूचकर ह*त्या

65 वर्षीय बुजुर्ग आशो पासवान छेड़खानी के एक मामले का गवाह था। घटना के ही दिन कोर्ट में गवाही थी। कोर्ट में गवाही देने के बदले सुरकाही बहियार कैसे पहुंच गया। घटना वीरपुर थाने के मैदा वभनगामा गांव की है। मंगलवार की सुबह पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

27/07/2026

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में मधुबनी के सास व दामाद की गईं जा/न, 10 जख़्मी

सिमरिया गंगा नदी से स्नान कर लौट रहे श्रद्धांलुओं से भरी टेम्पो सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई। सभी ट्रेन पकड़ने बरौनी जा रहे थे।

गढ़हारा थाना क्षेत्र में रविवार को पीपरा डीह-मसलनपुर स्थित जीरो माइल से बरौनी जाने वाली सड़क पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज गति से आ रही टेम्पों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गढ़हारा थानाध्यक्ष जितेंद्र राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतकों में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेनीपट्टी निवासी किशोर साह का 45 वर्षीय पुत्र ललित साह व बसुआरा निवासी राज कुमार साह की 50 वर्षीया पत्नी मुन्नी देवी थी। जबकि इस घटना में सुनीता देवी, सीता देवी, रविशंकर कुमार, लक्ष्मी कुमारी, चांदनी कुमारी समेत कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जिनमें रेखा देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ादसा
#मधुबनी
#गंगा_स्नान

25/07/2026

बेगूसराय में सब्जी व्यवसायी अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या, कोहराम

बेगूसराय जिले के मंझौल थाना क्षेत्र के संगत टोला में गुरुवार की देर शाम ए सी लगाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें 50 वर्षीय संजय साहू, उनका बेटा सोनू, पत्नी समता देवी, बेटी अरुणा कुमारी व भाई संतोष साह जख़्मी हो गये। लाठी डंडे के प्रहार से सिर पर चोट लगने से गंभीर रूप से जख़्मी 50 वर्षीय संजय साहू की पटना इलाज कराने के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी। वह स्व शिव नन्दन साहू का पुत्र था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शुक्रवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्ट मार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
संगत टोला मांझील वार्ड 1
सोनू कुमार beta, संतोष साह भाई, पत्नी समता देवी, बेटी अरुणा कुमारी सब्जी व्यवसायी
इसमें एक पक्ष के 50 वर्षीय संचार संजय साहू के सिर में लाठी डंडे से प्रहर में गंभीर रूप से जख्मी हो गए इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई शुक्रवार की सुबह सदर अस्पताल में सबका पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया मृतक के पुत्र सोनू कुमार ने बताया कि उनके बगल गीत में ऐसी लग रहा था इधर से एक लगाने का मन किया डंडे से हमला कर दिया संजय साहू उनकी पत्नी बेटा बेटी जख्मी हो गए लव लोहान हालत में उसे इलाज के लिए शहर के विभिन्न म्यूजिक के निकले गया उसके बाद प्रस्तुति गंभीर पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस के द्वारा छह आरोपित पकड़े गए हैं।

23/07/2026

बेगूसराय में वामदलों के छात्र संगठनों की ऒर से आहूत प्रदर्शन में भारी बवाल। सफल होते आंदोलन को देख कुछ छात्रों ने मचाया उपद्रव। ईंट फेंक कर पुलिस प्रशासन को निशाना बनाने का प्रयास किया। इससे छात्र घायल हुए तो अधिकारी, पत्रकार व पुलिस कर्मी भी हो गये घायल। पुलिस प्रशासन ने छात्रों पर चटकाई लाठियां।

21/07/2026

बेगूसराय में चलती बाइक में लगी अचानक आग, बच्चे संग दंपती ने कूदकर बचायी जान

नगर थाना क्षेत्र के फलमंडी के समीप सोमवार की रात चलती बाइक में अचानक आग लग गयी। इससे बाइक पर सवार एक दंपती ने अपने बच्चे के साथ कूदकर जान बचायी। थोड़ी ही देर में बाइक में आग की लपटें तेज हो गयी। देखते ही देखते ही आग की इतनी लपटें तेज हुई कि आसपास में अफरा तफरी मची रही। सबसे खास बात यह कि दंपती के आंखों के सामने बाइक धू-धूकर जलती रही लेकिन आग बुझाने की हिम्मत नहीं हुई। आश्चर्यजनक पहलू यह रहा कि बाइक में लगी आग को लोग वीडियो बनाते रहे लेकिन बुझाने के लिए आगे नहीं आये। किसी की सूचना पर ट्रैफिक थाना की पुलिस दौड़कर पहुंची व आग पर काबू पाया।
ट्रैफिक डीएसपी रंजीत कुमार ने कहा कि जब भी इस तरह की आक्समिक घटना घटे तो सबसे पहले उसमें पीड़ितों की जान बचानी चाहिए। उसके बाद बचाव अभियान में जुट जाना चाहिए न कि वीडियो बनाना चाहिए। डीएसपी ने कहा कि यदि आप बचाव नहीं कर सकते तो स्थानीय पुलिस को सूचना दें। डीएसपी ने जिलेवासियों से प्राकृतिक या इस तरह की कोई आक्समिक घटना घटें तो सबसे पहले उसमें फंसे लोगों को बचाने के लिए आगे आएं। जल्दी में पुलिस को सूचना दें।

16/07/2026

बेगूसराय में अपराधी बेखौफ। सूखे नशे के अवैध कारोबार में वर्चस्व को ले ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया कपस्या मोहल्ला। एक को मुंह में मार दी गोली। जांच में जुटी पुलिस।

12/07/2026

बेगूसराय के चांदपुरा गांव का मामला है। छत का पानी लगातार बहाये जाने के बाद घर के अंदर जल जमाव होने पर पर पीड़ित महिला बच्चों के साथ सड़क पर बैठ गयी। विरोध प्रदर्शन किया। इससे रजौरा-चांदपुरा सड़क पर यातायात बाधित रहा। अंत पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.उसके बाद पीड़ित महिला की कहानी उनकी ही जुबानी...

Address

Begusarai
Begusarai Bihar Railway Station Area
851101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Most posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share