Maurya News18 Begusarai

Maurya News18 Begusarai updated News & Views District, Bihar - Educational, Political, Entertainment, Agriculture

 #साहेबपुर_कमाल: कमला स्थान के समीप गंगा के बढ़ते जलस्तर का डीएम रिची पांडेय ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक ...
25/08/2026

#साहेबपुर_कमाल: कमला स्थान के समीप गंगा के बढ़ते जलस्तर का डीएम रिची पांडेय ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश ।

साहेबपुर कमाल (बेगूसराय): साहेबपुर कमाल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर पंचायत स्थित कमला स्थान के समीप गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उनके साथ बलिया अनुमंडल पदाधिकारी, साहेबपुर कमाल प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी (सीओ) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

👉निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने गंगा के जलस्तर, तटवर्ती क्षेत्रों एवं संभावित प्रभावित इलाकों की स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने एवं संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाई जाएगी।

24/08/2026

साहेबपुर कमाल: दर्दनाक हादसा ने झकझोर दिया इलाके को।
रात भर खोजते रहे परिवार सुबह मिला शव।

24/08/2026

आस्था पर सवाल: श्रद्धालु नंगे पांव , पंडित जी चप्पल पहनकर करा रहे थे पूजा , वीडियो वायरल।

23/08/2026

पैसे के लिए आपस में पंडित जी लड़ते हुए, स्थानीय गोताखोर की तत्परता से छुटी आपसी लड़ाई।

23/08/2026

गंगा घाट से सटे कांवड़ियों के लिए मां कात्यानी होटल का बड़ा पहल, जो 60 रुपए में घर जैसा स्वादिष्ट खाना देता है।

23/08/2026

संत अशर्फी दास जी के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे संतों ने क्या कुछ कहा सुनिए।

22/08/2026

गांव की महिलाएं सोशल मीडिया पर आकर,बनना चाह रही आत्मनिर्भर।
देखिए पूरी बातचीत ---

21/08/2026

I got over 14,000 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

20/08/2026

शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पर निगरानी की गाज , आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी ।

 #बेगूसराय के  #शम्मी यादव बने मसीहा: दुर्घटना की खबर मिलते ही जान बचाने दौड़ पड़ते हैं, अकेले शुरू की सेवा से अब जुड़े ...
18/08/2026

#बेगूसराय के #शम्मी यादव बने मसीहा: दुर्घटना की खबर मिलते ही जान बचाने दौड़ पड़ते हैं, अकेले शुरू की सेवा से अब जुड़े दर्जनों युवा

बेगूसराय : साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा गांव निवासी शम्मी यादव आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। क्षेत्र में उन्हें "मदगार भैया" के नाम से भी जाना जाता है। दिन हो या रात, सुख हो या दुख, किसी को जरूरत पड़ी तो सबसे पहले शम्मी यादव ही नजर आते हैं।

👉पिछले कई सालों से शम्मी यादव ने निस्वार्थ भाव से सेवा को अपना धर्म बना लिया है। खासकर सड़क दुर्घटना के मामलों में ये तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिलवाने और समय पर अस्पताल पहुंचाने का काम करते हैं। इसी समर्पण की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें ये और इनके साथी घायल को स्ट्रेचर पर लेकर अस्पताल की ओर जाते दिख रहे हैं।

👉अकेले से शुरू होकर अब बनी पूरी टीम
शम्मी यादव ने बताया कि सेवा की शुरुआत उन्होंने अकेले की थी। लेकिन उनके जज्बे को देखकर क्षेत्र के कई युवा भी उनसे जुड़ गए। आज उनकी एक पूरी टीम है जो 24 घंटे अलर्ट रहती है। जैसे ही कहीं दुर्घटना या किसी जरूरतमंद की खबर मिलती है, टीम के लोग तुरंत मौके पर पहुंच जाते हैं।

👉क्षेत्र के लोग कर रहे सराहना
स्थानीय लोगों का कहना है कि शम्मी यादव की वजह से कई लोगों की जान बच चुकी है। रात के 2 बजे भी अगर कोई कॉल करता है तो ये बिना कुछ सोचे मदद के लिए निकल पड़ते हैं। इसी वजह से पूरे साहेबपुर कमाल क्षेत्र में इनके काम की खूब सराहना हो रही है।

👉शम्मी यादव कहते हैं - "इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं। अगर मेरी वजह से एक भी जान बच जाती है तो मुझे लगता है कि मेरा जीना सार्थक है।"

ऐसे समाजसेवियों की वजह से ही आज भी समाज में इंसानियत जिंदा है।
Maurya News18 Begusarai

Address

Baghi, Begusarai Bihar
Begusarai

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maurya News18 Begusarai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share