08/06/2026
बेगूसराय जिला अंतर्गत संभावित आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अग्निशमन कार्यालय से संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के संपर्क नंबर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की आगजनी, दुर्घटना अथवा अन्य आपदा संबंधी आपात स्थिति में आमजन आवश्यक सहायता हेतु अपने संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारी/अग्निशमन पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि आपदा की स्थिति में घबराएं नहीं तथा त्वरित सहायता के लिए उपलब्ध कराए गए संपर्क नंबरों का उपयोग करें। साथ ही किसी भी आपातकालीन घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि शीघ्र राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।