The News Halt

The News Halt नज़र हर खबर पर…
(4)

08/07/2026

बेगूसराय मे रंगदारी का मामला, 2 महीने बाद घर लौटे गरीब परिवार फिर भी दहशत है बरकरार..

07/07/2026

"17 लाख मुआवजे का वादा, लेकिन आज तक नहीं मिला इंसाफ! हादसे के बाद जनप्रतिनिधियों के दावे भी निकले खोखले?"

यह वीडियो 22 जून की रात लगभग 12:30 बजे का है। बरौनी रिफाइनरी में मजदूर की मौत के बाद हुई मुआवाज के बात पर कंपनी के प्रतिनिधियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में 17 लाख रुपये मुआवजा देने की बात स्वीकार की गई थी। इतना ही नहीं, एक जनप्रतिनिधि ( गोपाल जी, मुखिया, केसावे )ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि यदि कंपनी मुआवजा नहीं देगी तो वह स्वयं देंगें।।
लेकिन आज तक पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिला। अब परिवार और मजदूर इंसाफ की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। सवाल यह है कि उस दिन किए गए वादों का जवाब कौन देगा?

#बरौनी_रिफाइनरी #बेगूसराय #मजदूर_को_न्याय #मुआवजा #श्रमिक_अधिकार

06/07/2026

"बरौनी रिफाइनरी में मजदूरों का फूटा गुस्सा! मौत के बाद भी नहीं मिला मुआवजा? परिजनों के साथ ग्राउंड रिपोर्ट | The News Halt "

06/07/2026

"बरौनी रिफाइनरी में मजदूर की मौत के बाद बवाल! मुआवज़ा नहीं मिलने पर हड़ताल, परिजन भूख हड़ताल पर | मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप"
















The News Halt

बेगूसराय | The News Halt बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र से एक बड़ी कार्रवाई की सूचना सामने आ रही है। स्थानीय लोगों से ...
05/07/2026

बेगूसराय | The News Halt

बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र से एक बड़ी कार्रवाई की सूचना सामने आ रही है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मटिहानी पुलिस ने रविवार शाम लगभग 6 से 7 बजे के बीच एक सफेद रंग की स्विफ्ट VDI कार (BR09BB9002) को संदेह के आधार पर रोककर अपने कब्जे में लिया।

बताया जा रहा है कि तलाशी के दौरान कार से लगभग 1 किलो 300 ग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ (स्मैक) बरामद किया गया। यदि बरामद पदार्थ की पुष्टि स्मैक के रूप में होती है, तो इसकी अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कार में सवार चार लोगों को भी हिरासत में लिया है। इनमें कन्हैया कुमार (पुत्र राम उदय राय, सेवानिवृत्त आर्मी कर्मी), शिवम कुमार उर्फ फाइटर (पुत्र राममूर्ति राय), गोलू कुमार ( सिंहमा ) तथा वाहन चालक, जो नरहन का निवासी बताया जा रहा है, शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति या विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में बरामद पदार्थ की वास्तविक प्रकृति, उसका वजन, आरोपियों की भूमिका तथा उनके विरुद्ध लगाए जाने वाले कानूनी प्रावधानों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है। क्या आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेजा जाएगा, या फिर जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी? इस कार्रवाई पर स्थानीय लोगों की भी नजर बनी हुई है।

नोट: यह खबर स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों एवं क्षेत्रीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद समाचार को आवश्यकतानुसार अपडेट किया जाएगा।

05/07/2026

"बेगूसराय की धरती पर बाहरी प्रतीक क्यों? अपने महापुरुषों को सम्मान कब? | पूर्व विधायक राजेंद्र राजन का सांसद गिरिराज सिंह पर बड़ा सवाल"

The News Halt

05/07/2026

आधी रात सो रहे अधेड़ उम्र दंपति पर मनचलों का हमला! बेगूसराय के गोदरगामा गांव में बेरहमी से की पिटाई


The News Halt

04/07/2026

बेगूसराय के बलिया थाना कैसे एक युवा के कमर में पिस्टल दे रहा है ।यह पुलिस तो अपराधी बना रही है।
The News Halt

03/07/2026

"भ्रष्टाचार पर सवाल उठाओ, तो देशद्रोही कहे जाओ? | एक बड़ा सवाल"

The News Halt

03/07/2026

"बेगूसराय के चर्चित ज़मीन विवाद में नया मोड़! दूसरे पक्ष ने सार्वजनिक रूप से रखी अपनी बात, लगाए गंभीर आरोप।"


Address

Begusarai
851101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The News Halt posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The News Halt:

Shortcuts

Share