
16/08/2025
🌹🌹🙏सभी दोस्तों को 🙏🌹🌹
कृष्ण जन्माष्टमी की
हार्दिक बधाई और
🌹🙏शुभकामनाएँ 🙏🌹
घनघोर मूसलधार वर्षा , तड़ित की अद्भुत छटा,
विकराल थी यमुना भयंकर, सघन थी भादव घटा।
जन्माष्टमी की रात रक्षक, भी सभी सोने लगे,
कारा खुली कान्हा जनम के, शुभ शगुन होने लगे।।
थी आठवीं संतान अब यह, कंस से कैसे बचे,
वसुदेव को चिंता गहन क्या, नियति अब लीला रचे।
ले कृष्ण को वसुदेव सिर पर, शेष की छाया तले,
मथुरा की कारा से निकल कर, तुरत गोकुल को चले।।
खुशियाँ मनाए माँ यशोदा, नन्द आनंदित हुए,
घर घर बधाई बज रही सब, ग्वाल भी हर्षित हुए।
जगनाथ ने मनु रूप धर कर, जगत को उपकृत किया,
संस्थापना को धर्म की प्रभु ने, जनम भू पर लिया।।
🌹🙏हाथी घोड़ा पालकी 🙏🌹
🌹🙏जय कन्हैया लाल की 🙏🌹
🙏🌹 जय श्री कृष्ण 🌹🙏
🙏🌹शुभ प्रभात वंदन 🌹🙏